दिल्ली में फ्लैट में मिला व्यक्ति का शव, 3 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)| दिल्ली में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। व्यक्ति का शव हत्या के दो दिन बाद दिल्ली में एक फ्लैट के अंदर पाया गया। आरोपियों की पहचान दिल्ली के काकरोला हाउसिंग कॉम्प्लेक्स निवासी चंद्रावती (44), उनके बेटे धीरज (19) और उनके दोस्त सतीश (22) के रूप में हुई है।

डीसीपी सागर सिंह कलसी ने जानकारी देते हुए बताया कि सराय रोहिल्ला थाने में सूचना मिली थी कि डीडीए फ्लैट्स सराय बस्ती के एक फ्लैट में एक व्यक्ति नग्न अवस्था में पड़ा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि फ्लैट के कमरे में एक व्यक्ति नग्न अवस्था में पड़ा था।

कलसी ने कहा कि शव की पीठ पर चोट और चूहे के काटने के निशान थे।

जांच के दौरान पुलिस को मृतक के फ्लैट के पास रह रहे एक महिला समेत तीन लोगों पर शक हुआ।

अधिकारी ने कहा कि पास के एक फ्लैट में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से उनकी तस्वीरें लीं थी, जो उसने जांच के दौरान पुलिस को प्रदान कीं।

जिसके अनुसार छापे मारे गए और संदिग्ध चंद्रावती को पकड़ लिया गया और पूछताछ की गई, जिसने अपने बेटे धीरज और उसके दोस्त सतीश की मदद से हत्या करने की बात को कबूल किया। जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में पता चला कि 3 मार्च की शाम करीब 4 बजे मृतक ने अपने फ्लैट की सफाई के लिए चंद्रावती को फोन किया था।

डीसीपी ने कहा कि जब वह फ्लैट पर पहुंची तो उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मृतक ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और पिटाई का वीडियो भी बना लिया।

इस घटना के बाद चंद्रावती चली गई लेकिन मृतक द्वारा बनाए गए वीडियो से वह डर गई थी। इसलिए उसने अपने बेटे धीरज को फोन पर घटना की जानकारी दी।

इसके बाद धीरज ने उसके साथ एक फैक्ट्री में काम करने वाले सतीश को बुलाया और उसे पूरी कहानी सुनाई। और तीनों मृतक के फ्लैट में गए और उसे बुरी तरह पीटा।

अधिकारी ने कहा कि उन्होंने फिर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और सामने के दरवाजे के नीचे से फ्लैट के अंदर चाबी फेंक दी।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

editors

Read Previous

यूपी : वाराणसी में गंगा में विसर्जित लता मंगेशकर की अस्थियां

Read Next

दिल्ली पुलिस ने ‘बुल्ली बाई’, ‘सुल्ली डील’ मामलों में चार्जशीट दाखिल की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com