बेंगलुरु में बस का इंतजार कर रही महिला से सामूहिक बलात्कार और लूट

बेंगलुरु । बेंगलुरु के केआर मार्केट में बस का इंतजार कर रही एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी महिला के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन लूटकर ले गए।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता ने सेंट्रल डिवीजन के महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों के अनुसार, घटना रविवार रात करीब 11.30 बजे बेंगलुरु के केआर मार्केट इलाके में गोडाउन स्ट्रीट के पास हुई। पुलिस ने इस मामले के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पीड़िता येलहंका इलाके में जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। महिला ने आरोपियों से अपने गंतव्य तक जाने वाली बस के बारे में पूछा था। उसका फायदा उठाते हुए, आरोपियों ने खुद को नेक इंसान बताते हुए उससे कहा कि उन्हें पता है कि बस कहां रुकेगी और उसे अपने साथ ले गए।

आरोपी उसे गोडाउन स्ट्रीट ले गए, जहां उन्होंने उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद आरोपियों ने उसके आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने पूरे इलाके की सीसीटीवी फुटेज जुटा ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में अभी और अधिक जानकारी सामने आना बाकी है।

वहीं, इस घटना पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, “कर्नाटक लुटेरों और बलात्कारियों के लिए स्वर्ग बन गया है।”

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा, “कर्नाटक कभी अपनी संस्कृति, मूल्यों और सुरक्षा के लिए जाना जाता था, अब डकैती और अत्याचारों के केंद्र के रूप में कुख्यात हो रहा है। बेंगलुरु में केआर मार्केट के पास बस का इंतजार कर रही महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और लूट की वारदात बेहद जघन्य और अमानवीय घटना है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को उजागर करती है।

उन्होंने कहा कि बेंगलुरु सामूहिक बलात्कार मामले को पूरी गंभीरता से लिया जाना चाहिए। दोषियों को पकड़ा जाना चाहिए और उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, “हत्याओं, डकैतियों, महिलाओं के खिलाफ अपराध और बलात्कार के मामलों ने नागरिक समाज को निराशा में डाल दिया है। अगर ऐसी घटनाएं फिर से होती रहीं, तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि लोग उठ खड़े होंगे और इस सरकार को सबक सिखाएंगे। भाजपा कर्नाटक राज्य की कानून-व्यवस्था की सुरक्षा के लिए लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।”

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

admin

Read Previous

ट्रंप के शपथ ग्रहण में भाग लेने पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर ने जापानी समकक्ष से कई मुद्दों पर की बात

Read Next

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के लोगों को राज्य दिवस पर दी शुभकामनाएं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com