नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने अपने पीजी छात्रों की फीस घटा दी है । आईआईटी द्वारा आज रात जारी विज्ञप्ति के अनुसार 2021-22 सत्र के दूसरे सेमेस्टर या उसके बाद के सेमेस्टर के छात्रों के लिए फीस में कटौती की गई है ।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह कटौती एमटेक छात्रों की मांग को देखते हुए एक निदेशक की अध्यक्षता में गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर की गई है।
इस कटौती के अनुसार फर्स्ट सेमेस्टर में लगने वाली 25000 फीस को घटाकर 170 500 कर दिया गया है यानी प्रति सेमेस्टर 7500 की कटौती की गई है।विज्ञप्ति के अनुसार छात्रों की फीस के अन्य घटकों में भी कटौती की गई है और दूसरे पीजी कार्यक्रमों में भी यह कटौती लागू की जाएगी।











