चल रही मेट्रो को भूल जाइए, हम वंदे मेट्रो चलाएंगे : सीएम मोहन यादव

इंदौर । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इंदौर के विकास कार्यों को लेकर बैठक की और विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आज लोकमाता अहिल्याबाई की नगरी इंदौर स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इंदौर के विकास कार्यों के संबंध में बैठक कर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कैबिनेट में साथी कैलाश विजयवर्गीय व तुलसी राम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।”

समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने कहा कि इंदौर में चल रहे मेट्रो के काम में तेजी आएगी। इसके अलावा यातायात की समस्या को देखते हुए कई ओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा, “चल रही मेट्रो को भूल जाइए, हम वंदे मेट्रो चलाने की बात कर रहे हैं। यह मेट्रो 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। सर्किल वंदे मेट्रो 160 किलोमीटर प्रत‍ि घंटे की रफ्तार से चलेगी।”

वहीं पिछले दिनों मध्य प्रदेश सरकार में खेल मंत्री विश्वास सारंग ने मंगलवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के कामकाज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी विधानसभाओं में विकास कार्यों को लेकर विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, “मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सकारात्मक सोच है। उन्होंने हर विधानसभा क्षेत्र के विकास पर फोकस किया है। इसके तहत सभी विधानसभाओं के विधायक विकास कार्यों को लेकर विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रहे हैं, जो मुख्यमंत्री को सौंपे जाएंगे, ताकि प्रदेश की जनता का कल्याण हो सके।”

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। हम प्रदेश का संपूर्ण विकास चाहते हैं, इसलिए सभी विधायकों से विकास से संबंधित विजन डॉक्यूमेंट मांगे गए हैं। आधारभूत और बुनियादी विकास के साथ ही समय सीमा में योजना बनाकर विकास किया जाएगा।”

–आईएएनएस

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों के बीच भारतीय छात्रों में भय का माहौल

ढाका । बांग्लादेश में भारतीय छात्रों, खासकर अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा की घटनाओं के बीच डर का माहौल गहराता जा रहा है। एक रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया...

रांची : ईडी कार्यालय में मारपीट का विवाद गरमाया, भाजपा बोली- जांच एजेंसी की स्वतंत्रता पर हेमंत सरकार का अनैतिक हमला

रांची । रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में मनी लॉन्ड्रिंग के एक आरोपी संतोष कुमार के साथ कथित रूप से मारपीट और जानलेवा हमले की घटना पर उठे विवाद...

बीएमसी चुनाव में महायुति की होगी जीत: प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । बीएमसी चुनाव को लेकर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दावा किया कि महायुति की सरकार बनेगी। महाराष्ट्र में बीते कुछ वर्षों में महायुति की सरकार ने जनता...

दिल्ली में किरण सिंह देव ने नितिन नबीन से की भेंट, बोले- पार्टी के लिए मिला मार्गदर्शक

रायपुर । छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह मुलाकात...

सुधा कोंगरा ने यूथ कांग्रेस के आरोप किए खारिज, कहा- फिल्म में नेहरू और इंदिरा गांधी को महान नेता दिखाया गया

चेन्नई । तमिल सिनेमा की दुनिया में अक्सर इतिहास और राजनीति के पहलुओं को लेकर फिल्में बनती रही हैं। ऐसी ही एक फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है, जिसका...

बेंगलुरु में 2 लाख बांग्लादेशी अप्रवासियों का शक, डिपोर्ट करने के लिए एसटीएफ बनाएं: भाजपा

बेंगलुरु । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बेंगलुरु शहर में अवैध रूप से आए करीब 2 लाख बांग्लादेशी नागरिकों के बसने की आशंका जताई है। पार्टी ने कर्नाटक सरकार से...

प्रयागराज में चार बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में कोहराम मच गया। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कुसुआ गांव...

बिहार : जदयू के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए सीएम नीतीश, भाजपा कार्यालय में भी जुटे नेता

पटना । बिहार में मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज को लेकर सियासत जमकर हो रही है। इस बीच, बुधवार को जहां एक ओर जदयू के भोज में मुख्यमंत्री...

नशीली पदार्थों की तस्करी के खिलाफ डीआरआई की बड़ी कार्रवाई : करोड़ों का माल जब्त, 10 की गिरफ्तारी

मुंबई । डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई), मुंबई जोनल यूनिट ने पिछले तीन दिनों में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हाईवे से लेकर एयरपोर्ट रनवे...

राहुल गांधी ने गिग वर्कर्स की समस्याओं को सबसे पहले उठाया था: सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली । केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद 10 मिनट में डिलीवरी पर रोक लगाए जाने का कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सबसे...

मैपिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद ओडिशा में होगी एसआईआर: अतिरिक्त सीईओ सुशांत कुमार मिश्रा

भुवनेश्वर । ओडिशा में मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए एसआईआर होगी। राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि इस...

दिल्ली में यमुना की सफाई पर ‘आप’ ने खोला मोर्चा, सौरभ भारद्वाज ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने यमुना नदी की सफाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे 'राजनीतिक नौटंकी' करार दिया है।...

admin

Read Previous

‘यूज एंड थ्रो’ भाजपा का एजेंडा रहा है : डॉ. एसटी हसन

Read Next

आधार कार्ड के फैसले पर कांग्रेस के पूर्व सांसद ने कहा, असम के सीएम गलत इरादे से प्रेरित

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com