प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने पर अंतिम फैसला करेंगी सोनिया गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को पार्टी में शामिल करने पर अंतिम फैसला करेंगी, क्योंकि कांग्रेस नेता इस मुद्दे पर बंटे हुए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सोनिया ने पहले ही परामर्श प्रक्रिया शुरू कर दी है।

किशोर ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के साथ काम किया है और उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में पार्टी की प्रचंड जीत का श्रेय दिया जाता है।

चूंकि किशोर चुनाव से संबंधित मुद्दों पर एक पूर्ण भूमिका और निर्णय लेने का अधिकार चाहते हैं, इसलिए पार्टी के नेता उम्मीदवारों के चयन पर एक व्यक्ति को खुली छूट देने के खिलाफ हैं।

दो चुनावी हार के बाद कांग्रेस सलाहकारों की तलाश में है। अनुभवी नेता अहमद पटेल के निधन के साथ, कांग्रेस ने पहले ही एक रणनीतिकार खो दिया है।

सूत्रों ने कहा कि किशोर ने कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कई बार मुलाकात की और अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश सहित कई विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के पुनरुद्धार पर चर्चा की।

इन विचार-विमशरें में शामिल पार्टी नेताओं ने कहा कि राहुल ने अनौपचारिक रूप से कांग्रेस नेताओं के साथ योजना पर चर्चा की और किशोर के पार्टी में प्रवेश के लिए उनकी राय मांगी कि उन्हें पार्टी की चुनावी रणनीति के लिए किस हद तक जिम्मेदारी दी जा सकती है।

किशोर ने महासचिव प्रियंका गांधी और अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी से भी मुलाकात की है, उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को एक योजना दी है और वरिष्ठ नेताओं के बीच बातचीत के बिंदुओं पर चर्चा की जा रही है।

किशोर के जल्द ही कांग्रेस में राजनीतिक रूप से उतरने की संभावना है।

सूत्रों ने कहा कि किशोर को चुनाव प्रबंधन के प्रभारी महासचिव के रूप में नियुक्त किया जा सकता है, लेकिन पार्टी के वरिष्ठों का कहना है कि चुनाव की एकमात्र जिम्मेदारी एक व्यक्ति को देना अच्छा विचार नहीं है क्योंकि किशोर पर समग्रता से भरोसा नहीं किया जा सकता है। हालांकि, कोई भी उनके पार्टी में शामिल होने के खिलाफ नहीं है।

कांग्रेस अगले साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव की तैयारी कर रही है। किशोर ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और वाईएसआरसीपी के अभियानों को संभाला है ।

–आईएएनएस

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

निशांत कुमार के जदयू ज्वाइन करने पर गिरिराज सिंह बोले, नए युग की नई शुरुआत

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज...

सोशल मीडिया पर गलत प्रचार को रोकने के लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा: सीएम रेवंत रेड्डी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिए एक कानून लाने की योजना बना रही है।...

ईरानी नौसेना के जहाज को कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति इंसानियत के आधार पर दी: एस. जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कोच्चि में ईरानी नौसेना के जहाज को डॉक करने की...

नेपाल के पूर्व पीएम ओली हारे, करीब 50 हजार मतों से बालेन शाह ने दी मात

काठमांडू । नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली झापा-5 सीट से हार गए हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के पूर्व मेयर और रैपर बालेन शाह ने उन्हें करीब 50...

बंगाल: भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ ने पकड़ी रफ्तार, पार्टी नेताओं ने ममता सरकार पर साधा निशाना

कोलकाता । भाजपा की परिवर्तन यात्रा को पश्चिम बंगाल में लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पार्टी नेता ममता सरकार पर भ्रष्टाचार, कुशासन और एडमिनिस्ट्रेटिव नाकामियों का आरोप लगा...

editors

Read Previous

सीबीआई ने धोखाधड़ी के मामले में केन्याई नागरिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

Read Next

राजस्थान के पाली में पहली बार देखा गया दुर्लभ गुलाबी तेंदुआ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com