वायु प्रदूषण: हरियाणा के 4 जिलों में अगले सप्ताह से लागू होगा ऑड-ईवन

गुरुग्राम:हरियाणा सरकार ने अगले सप्ताह से चार जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत में ऑड-ईवन नियम लागू करने की घोषणा की है। मंगलवार को अपर मुख्य सचिव संजीव कौशल द्वारा बुलाई गई आपात बैठक में यह फैसला लिया गया है।

यह भी निर्णय लिया गया कि एनसीआर के अंतर्गत आने वाले 14 जिलों में सरकारी कर्मचारी 22 नवंबर तक घर से काम करेंगे।

जिन 14 जिलों में वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है, वे- भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, करनाल, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक और सोनीपत हैं।

इसके अलावा निजी प्रतिष्ठानों को भी इसका पालन करने को कहा गया है। ऐसे उद्योग जहां ऐसी व्यवस्था संभव नहीं है, उन्हें संबंधित उपायुक्त से विशेष अनुमति लेनी होगी।

इससे पहले सप्ताह में प्रशासन ने चार जिलों में लोगों को घर से काम करने की सलाह दी थी। सरकारी और निजी स्कूल भी 17 नवंबर तक बंद रहेंगे।

गुरुग्राम उपायुक्त यश गर्ग ने कहा कि प्रशासन बैठक में लिए गए निर्णयों को लागू करने के लिए सभी उपाय करेगा। निर्देशों का पालन कराने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग की पहले ही तय कर दी गई है।

जिला परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “हम दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑड-ईवन नियम लागू करेंगे। चूंकि कई लोग पहले से ही घर से काम कर रहे हैं, इसलिए हमें उम्मीद है कि विभाग के लिए आदेशों को लागू करना मुश्किल नहीं होगा। सीएनजी वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।”

–आईएएनएस

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

ईरान में नया नेतृत्व उभरा, उनके पास देश के पुनर्निर्माण का मौका : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान...

बांग्लादेश: जशोर में जुबो लीग कार्यकर्ता की हत्या पर अवामी लीग का कड़ा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की अवामी लीग ने जशोर जिले में पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह घटना देश में राजनीतिक...

पाकिस्तान: बन्नू में हथियारबंद हमलावरों का कहर, दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह...

रूस से तेल खरीद का कारण स्‍पष्‍ट कर जयशंकर ने हथियारों पर उठाए सवाल, यूरोप को दिखाया आईना

हेलसिंकी । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को रूस से तेल खरीदने के भारत के फैसले का मजबूती से बचाव किया। उन्होंने कहा कि भारत ने यह फैसला कीमत...

भारत ने अमेरिकी राजदूत को फिर किया तलब, तीन नाविकों की मौत पर दूसरी बार जताया कड़ा विरोध

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अमेरिका के चार्ज डी'अफेयर्स जेसन मीक्स को एक बार फिर से तलब किया। ओमान के तट पर कमर्शियल जहाजों पर...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अगली सूचना तक पूरी तरह बंद : ईरान

तेहरान । ईरान की समुद्री निगरानी संस्था ने घोषणा की है कि रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को "अगली सूचना तक पूरी तरह बंद" कर दिया गया...

कतर ने जॉर्डन, बहरीन और कुवैत पर हमलों को बताया न‍िंदनीय, ईरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट क‍िया बंद

नई द‍िल्‍ली अमेर‍िका और ईरान के बीच फिर शुरू हुए युद्ध के शोर ने एक बार फ‍िर से क्षेत्र में अशांत‍ि का माहौल बना द‍िया है। कतर विदेश मंत्रालय ने...

अमेरिका ने माना, ‘एमटी जलवीर पर ओमान की खाड़ी में दागीं मिसाइलें’

टाम्पा (फ्लोरिडा) । अमेरिका ने माना है कि उसने गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले एमटी जलवीर को निशाना बनाया है। कथित तौर पर उनके निर्देशों का पालन न करने के कारण...

दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने दोहराया प्योंगयांग के परमाणु निरस्त्रीकरण का संकल्प

सोल । दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने गुरुवार को दोहराया कि उत्तर कोरिया का परमाणु निरस्त्रीकरण उनका साझा लक्ष्य है। प्योंगयांग के परमाणु खतरों के खिलाफ आयोजित एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय...

editors

Read Previous

जानिए जंगल की आग की तरह क्यों फैलता है डेल्टा कोविड वेरिएंट?

Read Next

9 साल की रेप और हत्या पीड़िता के परिजनों से मिले राहुल, इंसाफ की मांग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com