बुक्ड प्रॉपर्टी को बिजली कनेक्शन देने के मामले में ‘आप’ ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। बुक्ड प्रॉपर्टी को बिजली कनेक्शन देने के मामले में आम आदमी पार्टी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को रेखा गुप्ता सरकार अपनी उपलब्धि के रूप में पेश कर रही है।

आप नेताओं का कहना है कि कोर्ट के आदेश को जानबूझकर छिपाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।

आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि 13 नवंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने यह फैसला दिया था कि केवल एमसीडी द्वारा प्रॉपर्टी बुक किए जाने के आधार पर बिजली कनेक्शन रोका नहीं जा सकता। बिजली तभी काटी जाएगी या रोकी जाएगी, जब एमसीडी प्रॉपर्टी को ध्वस्त या सील करने की कार्रवाई कर रही हो।

कोर्ट ने डिस्कॉम को स्पष्ट निर्देश दिए कि बुक्ड प्रॉपर्टी पर बिजली आपूर्ति को न रोका जाए। आप नेताओं का आरोप है कि इस आदेश के बाद 17 नवंबर को बिजली विभाग की ओर से जारी निर्देशों में सीएम कार्यालय ने हाईकोर्ट के नाम का कोई उल्लेख नहीं किया और फैसले को ‘सरकार की समीक्षा और विधि विभाग से परामर्श के बाद लिया गया निर्णय’ बताया।

इसी दस्तावेज के आधार पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई देकर इसे उनकी उपलब्धि बताया।

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार न सिर्फ आप सरकार के कामों का श्रेय चुराती रही है, बल्कि अब अदालत के निर्णय को भी अपना बताकर क्रेडिट लेने की कोशिश कर रही है।

–आईएएनएस

लोकसभा में अमित शाह के भाषण पर राहुल-प्रियंका बोले- हमने जो बिंदु रखे हैं, उनका जवाब नहीं दिया

नई दिल्ली । लोकसभा में बुधवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं,...

पंजाब में विदेशी ड्रग गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत एक बड़े पैमाने पर बहुआयामी कार्रवाई में अमृतसर...

तेजी से विकसित हो रहा एआई, वित्तीय क्षेत्र में बढ़ रहा उपयोग : आशीष चौहान

मुंबई । नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)के प्रबंधक निदेशक और सीईओ आशीष चौहान ने बुधवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तेजी से विकसित हो रहा है और वित्तीय क्षेत्र में...

सदन में विपक्ष पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, याद दिलाया ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस

नई दिल्ली । लोकसभा के शीतकालीन सत्र में 'चुनाव सुधार' जैसे मुद्दों पर चर्चा जारी है। मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा...

महाराष्ट्र सरकार ने नकली दवाओं और खांसी की सिरप पर सख्ती बढ़ाई

नागपुर । महाराष्ट्र में नकली दवाओं और खांसी की सिरप की रोकथाम के लिए सरकार ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस जानकारी का खुलासा महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग...

तेलंगाना सरकार स्टार्टअप्स के लिए बनाएगी 1,000 करोड़ का फंड, सीएम रेवंत रेड्डी का बड़ा ऐलान

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार को राज्य के स्टार्टअप सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए 1,000 करोड़ रुपए का विशेष फंड बनाने की घोषणा की।...

गौतम अदाणी ने सत्य नडेला से की मुलाकात, एआई की अपार क्षमताओं पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि वे माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला से मिले और उन्होंने टेक्नोलॉजी...

संजय निरुपम ने जस्टिस स्वामीनाथन के खिलाफ विपक्ष के महाभियोग नोटिस की कड़ी आलोचना की

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच के जस्टिस स्वामीनाथन के खिलाफ विपक्ष के महाभियोग नोटिस की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हिंदुत्व...

उडुपी: अवैध रूप से भारत में रह रहे दस बांग्लादेशी नागरिकों को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

उडुपी । कर्नाटक के उडुपी में सीजेएम कोर्ट ने दस बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और जाली पहचान पत्रों के साथ रहने का दोषी ठहराया...

सीएम रेखा गुप्ता ने भलस्वा ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का किया निरीक्षण

नई दिल्‍ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को भलस्वा क्षेत्र में बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का निरीक्षण किया। वर्ष 2016 में तैयार लेकिन वर्षों से खाली पड़े इन...

सांसद सजय झा ने बताया, पीएम मोदी के लिए कितना अहम रहा है बिहार

नई दिल्ली । जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद संजय झा ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता की सूची में बिहार हमेशा से ही शीर्ष पर रहा...

इंडिगो के ऑपरेशंस में आ रही स्थिरता, एयरलाइन की जवाबदेही तय की जाएगी : राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने लोकसभा में मंगलवार को कहा कि बजट एयरलाइन इंडिगो के ऑपरेशंस में स्थिरता आ रही है और देश की बाकी...

admin

Read Previous

एसआईआर चरण 2 : 98.79 प्रतिशत गणना फॉर्म वितरित, डिजिटलीकरण सिर्फ 15.98 प्रतिशत

Read Next

झारखंड: नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर आरक्षण नीति को चुनौती, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com