टाटा स्टील के कर्मचारी अब अपनी संतानों और आश्रितों को ट्रांसफर कर सकेंगे नौकरी

जमशेदपुर/रांची: टाटा स्टील के कर्मचारी अब एक निश्चित अवधि तक कंपनी में सेवा देने के बाद नौकरी अपनी संतानों और आश्रितों को भी ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके लिए कंपनी ‘जॉब फॉर जॉब’ स्कीम ला रही है। कंपनी समय से पहले सेवानिवृत्ति लेनेवालों को आकर्षक लाभ प्रदान करने की स्कीम इएसएस (अर्ली सेपरेशन स्कीम) भी लांच कर रही है। इन दोनों स्कीम को मिलाकर कंपनी ने इसे ‘सुनहरे भविष्य की योजना’ का नाम दिया है और इसे आगामी एक नवंबर से लागू किया जायेगा। कंपनी के कर्मचारी एक साथ दोनों स्कीम का भी लाभ ले सकते हैं। कंपनी इसके लिए कामगारों के बीच सर्कुलर प्रसारित कर रही है। टाटा स्टील के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जॉब फॉर जॉब स्कीम के तहत कर्मचारी अपने पुत्र, पुत्री, दामाद या किसी अन्य को आश्रित नामित कर अपनी नौकरी हस्तांतरित कर सकेंगे। आश्रित की बहाली पहले प्रशिक्षु के तौर पर होगी। प्रशिक्षण के बाद उन्हें एक परीक्षा देनी होगी। इसके बाद ही उनकी सेवा स्थायी की जायेगी। परीक्षा में असफल आश्रित को नौकरी से वंचित होना पड़ सकता है।

कंपनी के साढ़े बारह स्थायी कर्मियों में 3500 कर्मी ऐसे हैं, जिनकी उम्र 52 साल से अधिक है। जॉब फॉर जॉब स्कीम के तहत आश्रित को अपनी नौकरी ट्रांसफर करने के लिए न्यूनतम 52 वर्ष की उम्र अनिवार्य होगी, जबकि अर्ली सेपरेशन स्कीम यानी इएसएस के तहत वैसे कर्मी लाभान्वित हो सकेंगे, जिनकी उम्र कम से कम 45 वर्ष है। इएसएस लेने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति की आयु सीमा तक बेसिक-डीए की रकम, मेडिकल सुविधा और इएसएस लेने के छह साल बाद तक या 58 साल की उम्र तक, जो पहले की अवधि होगी, क्वार्टर की सुविधा मिलती रहेगी।

दोनों स्कीम का एक साथ लाभ लेने वाले कर्मियों के न्यूनतम उम्र की सीमा 50 वर्ष तय की गयी है। किसी कर्मचारी की उम्र 50 वर्ष है और इएसएस और जॉब फॉर जॉब दोनों का लाभ चाहता है, तो उसे आवेदन करते समय फॉर्म में स्विच ओवर के ऑप्शन को टिक करना होगा। ऐसे कर्मचारी को 55 वर्ष तक वर्तमान बेसिक-डीए की कुल राशि मिलती रहेगी। 55 वर्ष के बाद नामित आश्रित जॉब फॉर जॉब के लिए टाटा स्टील में आवेदन कर सकेगा। कर्मचारी को 60 वर्ष की उम्र यानी सेवानिवृत्ति तक 13 हजार प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। केवल जॉब फॉर जॉब का लाभ लेने के लिए कर्मचारी की उम्र 52 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है, जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु वाले कर्मचारी इएसएस के लिए आवेदन कर सकते हैं।

–आईएएनएस

दक्षिण कोरिया: सत्तारूढ़ पार्टी में बढ़ते तनाव के बीच एकता पर जोर, ली जे म्युंग ने पूर्व राष्ट्रपति से की मुलाकात

सोल । दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) के भीतर बढ़ते गुटीय तनाव के बीच पार्टी में एकता बनाए रखने की अपील की है।...

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली । देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर...

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

editors

Read Previous

यूपी पुलिस ने आवारा पशुओं को स्कूल में बंद करने के आरोप में 10 लोगों को किया गिरफ्तार

Read Next

यूपी के कोविड मुक्त जिले में पॉजिटिव पाया गया जेल में बंद कैदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com