हमारा उद्देश्य आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन को इनोवेशन के एक मॉडल हब के रूप में मजबूत करना : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन का दौरा किया। यहां उन्होंने वैज्ञानिकों और अधिकारियों को संबोधित किया। साथ ही, एक नई स्टेट-ऑफ-द-आर्ट कैथीटेराइजेशन लैबोरेट्री (कैथलैब) मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी और कटिंग-एज डायग्नोस्टिक इमेजिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज विशाखापत्तनम स्थित आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन का दौरा किया। यहां मैंने एमडीज, पार्टनर्स, सीईओज और वैज्ञानिकों को संबोधित किया।”

अपने संबोधन में उन्होंने भारत की बढ़ती हेल्थकेयर क्षमता और शक्ति पर प्रकाश डाला और कहा कि हमारा उद्देश्य एएमटीजेड को इनोवेशन के एक मॉडल हब के रूप में मजबूत करना है।

उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि हम अपनी डिजाइन क्षमताओं, आरएंडडी एक्सीलेंस और लार्ज-स्केल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के साथ मेडटेक इनोवेशन और निर्यात को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “अकादमिक-उद्योग सहयोग और इनोवेशन-फाइनेंसिंग को मजबूत करते हुए कई समझौता ज्ञापनों का भी आदान-प्रदान हुआ। इसमें इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, स्किल्स, मटेरियल मैनेजमेंट और हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में साझेदारी शामिल होगी।”

केंद्रीय मंत्री ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, “आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन में एक नई स्टेट-ऑफ-द-आर्ट कैथीटेराइजेशन लैबोरेट्री (कैथलैब) मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इससे भारत का मेडिकल डिवाइसेस इकोसिस्टम मजबूत होगा। साथ ही, यह फैसिलिटी मेड इन इंडिया पहल के तहत हाई-एंड हेल्थकेयर सॉल्यूशन में इनोवेशन और आत्मनिर्भरता को लेकर हमारी यात्रा को आगे बढ़ाएगी।”

उन्होंने बताया, “भारत के मेडटेक सेक्टर को गति प्रदान करते हुए मैंने विशाखापत्तनम स्थित आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन में कटिंग-एज डायग्नोस्टिक इमेजिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया।”

उन्होंने इस फैसिलटी को लेकर जानकारी दी कि यह पहल इनोवेशन को बढ़ावा देगी, हेल्थकेयर में सुविधाओं को बढ़ाएगी साथ ही एडवांस्ड और किफायती इमेजिंग सॉल्यूशन को तैयार करने में सहायक होगी।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने लिखा, “यह फैसिलिटी अपनी हाई-क्वालिटी के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी लैंडस्केप में वैश्विक स्तर पर ब्रांड इंडिया कि स्थिति मजबूत करेगी।”

–आईएएनएस

 

बीएसई ने निवेशकों को फर्जी निवेश सलाह से बचने की चेतावनी दी

मुबंई । बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने गुरुवार को निवेशकों को चेतावनी दी है कि वह सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और फोन कॉल के जरिए आ रहे अनजान निवेश संदेशों से...

भारत के आर्थिक आंकड़े मजबूत, महंगाई पर नियंत्रण से कम रहेगी ब्याज दर : आरबीआई

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा का मानना है कि आरबीआई के अनुमानों के आधार पर प्रमुख नीतिगत दरें 'लंबे समय तक' कम रहेंगी, क्योंकि...

पीएम मोदी के ओमान दौरे पर एफटीए पर रहेगा फोकस : इंडस्ट्री

मस्कट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ओमान को काफी उम्मीदें और इसमें भारत-ओमान के बीच फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर मोहर लगने की उम्मीद है। यह बयान ओमान में...

भीम ने लॉन्च किया ‘गर्व से स्वदेशी’ अभियान, नए यूजर्स को मिलेगा 20 रुपए का कैशबैक ऑफर

नई दिल्ली । भारत के स्वदेशी डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म भीम ऐप (बीएचआईएम) ने सोमवार को "गर्व से स्वदेशी" अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत नए यूजर्स को डिजिटल पेमेंट्स...

थोक महंगाई दर नवंबर में -0.32 प्रतिशत रही, खाद्य उत्पादों की कीमतों में आई गिरावट

नई दिल्ली । थोक महंगाई दर नवंबर में -0.32 प्रतिशत रही है। इसके नकारात्मक दायरे में रहने की वजह खाद्य उत्पादों, मिनरल ऑयल, क्रूड पेट्रोलियम, नेचुरल गैस, मैन्युफैक्चर ऑफ बेसिक...

इंडिगो पर डीजीसीए का बड़ा एक्शन, निरीक्षकों को निकाला और सीईओ को दोबारा समन किया

नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बड़ा एक्शन लिया है और उन चार फ्लाइट निरीक्षकों को निकाल दिया है, जो कि...

फिर बढ़ा भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली । एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने भारत की आर्थिक वृद्धि (जीडीपी ग्रोथ) का अनुमान वित्त वर्ष 2026 के लिए बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है। पहले यह अनुमान...

मिलजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला

मुंबई । मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को सपाट खुला। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 12 अंक की मामूली गिरावट के साथ 84,379 और निफ्टी 2 अंक...

5 करोड़ रुपए मूल्य के 30,000 चीनी पटाखे जब्त, एक गिरफ्तार : डीआरआई

मुंबई । राजस्व खुफिया विभाग (डीआरआई) ने चीन से आने वाले पटाखों और आतिशबाजी की अवैध तस्करी का एक और बड़ा मामला पकड़ा है। सोमवार को इसकी जानकारी दी गई।...

अनिल अंबानी ने ईडी के समन को फिर किया नजरअंदाज, दिल्ली मुख्यालय में नहीं हुए पेश

नई दिल्ली । रिलायंस एडीएजी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी जयपुर-रींगस हाइवे प्रोजेक्ट से जुड़ी फेमा जांच में सोमवार को दूसरे समन के बाद भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष...

डब्ल्यूएचओ और आईएलओ के एक्सटर्नल ऑटिडर के रूप में कैग की वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ी: उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं जैसे वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) और इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (आईएलओ) के एक्सटर्नल ऑटिडर की भूमिका निभाने से...

टैरिफ पर ट्रंप के नए फैसले से भारत से मसालों, चाय और काजू का निर्यात बढ़ेगा

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से करीब 200 खाद्य उत्पादों पर टैरिफ वापस लिए जाने से भारत से मसालों, चाय और काजू का यूएस को निर्यात...

admin

Read Previous

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की विपक्ष को नसीहत, राजनीतिक विरोध को पीछे छोड़ रचनात्मक सहयोग के साथ आगे आए

Read Next

बिहार चुनाव में नीतीश कुमार को बहुमत मिला, मैं उन्हें बधाई देता हूं : पप्पू यादव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com