बिहार चुनाव में नीतीश कुमार को बहुमत मिला, मैं उन्हें बधाई देता हूं : पप्पू यादव

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद एवं कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने शनिवार को कहा कि यह बहुमत नीतीश कुमार का है और मैं उन्हें बधाई दूंगा।

कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “बिहार चुनाव के नतीजों में एनडीए को बहुमत मिला है। यह बहुमत मेरे समझ से बाहर है। मैं बिहार की जनता का सम्मान ही करूंगा। विकास की चीजों को खत्म कर महिलाओं को पैसा दिया गया। वे पैसे से जनता का वोट खरीद रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं उनसे पूछ रहा हूं कि वे दो लाख रुपए कहां से देंगे। स्वास्थ्य और एजुकेशन पर क्या काम करेंगे? पलायन पर क्या काम करेंगे? चीनी मिल कैसे बनाएंगे? अब वे बंदरबांट करेंगे। वे कह रहे हैं कि उन्होंने पैसे डाले इसलिए उन्हें वोट मिला।”

पप्पू यादव ने कहा, “जो मीडिया प्रशांत किशोर को 12-13 प्रतिशत वोट मिलते हुए दिखा रहा था, मैं उन मीडिया से पूछना चाहता हूं कि प्रशांत किशोर की कथा और गाथा गाने वाली मीडिया उन्हें भूलकर पीएम मोदी की गाथा क्यों गाने लगी?”

उन्होंने नीतीश कुमार को बिहार चुनाव में जीत की बधाई देते हुए कहा, “यह बहुमत नीतीश कुमार का है। मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं। बिहार चुनाव में नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट पड़ा है। नीतीश कुमार बिहार के आम आदमी हैं। लोग उनका आदर, सम्मान और इज्जत करते हैं। नीतीश कुमार के सामने अभी भी कोई नहीं है। हम लोगों ने मजबूती के साथ चुनाव लड़ा।”

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे शुक्रवार को सामने आए। 243 विधानसभा सीटों वाले प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ रही। वहीं प्रदेश की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को 25 सीटें मिली।

बता दें कि बिहार चुनाव के पहले चरण में, 6 नवंबर को, 121 सीटों के लिए वोटिंग हुई। दूसरे चरण में, 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को वोटिंग हुई। वहीं 14 नवंबर को नतीजे आए।

–आईएएनएस

पश्चिम बंगाल में जीत के करीब भाजपा, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने की ‘झालमुरी-रसगुल्ला पार्टी’

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकप्रिय बनाए गए बंगाली स्नैक ‘झालमुरी’ सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यालय में जश्न...

ममता दीदी लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं इसलिए आज ऐसी स्थिति: तरुण चुघ

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रहे बढ़त पर खुशी जाहिर की। उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत...

केरल जनादेश मतदाताओं के बदलते मिजाज को दर्शाता है: केसी वेणुगोपाल

तिरुवनंतपुरम । कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल चुनाव परिणामों को जनभावना में निर्णायक बदलाव बताया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि ये परिणाम केरल भर में परिवर्तन समर्थक...

बंगाल में चुनाव के बाद केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल से जुड़ी एक याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई, जिसमें चुनाव परिणामों के बाद संभावित हिंसा को रोकने के लिए केंद्रीय सुरक्षा...

असम चुनाव : रुझानों में गौरव गोगोई पीछे, भाजपा 78 सीटों पर कर रही लीड

दिसपुर । असम विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस को शुरुआती झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और उम्मीदवार गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा सीट से पीछे...

विधानसभा चुनावों में बीजेपी को बढ़त के बीच सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछला, बंगाल से जुड़ी कंपनियों में जोरदार तेजी

मुंबई । विधानसभा चुनावों के रुझान में पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी के आगे होने के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिल...

पश्चिम बंगाल: फाल्टा में वोटरों को धमकाने का आरोप, आयोग ने एफआईआर दर्ज करने का दिया निर्देश

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर जिला पुलिस को निर्देश दिया कि वे फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से...

भर्ती अलर्ट: नाइलेट-पटना में 5 रिसोर्स पर्सन पदों पर वैकेंसी, वॉक-इन इंटरव्यू 20 मई को

पटना । राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी-नाइलेट), पटना, ने अस्थायी और संविदात्मक (कॉन्ट्रैक्चुअल) आधार पर रिसोर्स पर्सन के अलग-अलग 5 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन...

दिल्ली पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठकों की श्रृंखला में भाग लेने के लिए पटना से नई दिल्ली के लिए...

एसएसबी में एएसआई पद पर होगी भर्ती, 4 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने समूह-'सी' (गैर-राजपत्रित, लड़ाकू, गैर-मंत्रालयी) एएसआई कैडर के लिए अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के कुल 7 पदों पर भर्ती के...

कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर प्रमोद तिवारी बोले- खतरे में है लोकतंत्र

नई दिल्ली । कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि...

पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल से की बातचीत, सीईटीए के तहत व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर की चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल के साथ वर्चुअल बैठक की।...

admin

Read Previous

हमारा उद्देश्य आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन को इनोवेशन के एक मॉडल हब के रूप में मजबूत करना : पीयूष गोयल

Read Next

एनडीए की जीत ऐतिहासिक, लोजपा-आर का प्रदर्शन उल्‍लेखनीय : चिराग पासवान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com