सकारात्मक संकेतों के मिलने तक एफआईआई की जारी रह सकती है बिकवाली : एनालिस्ट

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार में बड़े सकारात्मक संकेतों के मिलने तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली जारी रह सकती है। यह जानकारी एनालिस्ट की ओर से दी गई।

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं। एक से 16 जनवरी के बीच एफआईआई 22,529 करोड़ रुपए की बिकवाली इक्विटी में कर चुके हैं।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा, “इस महीने, एक सत्र को छोड़कर बाकी सभी दिनों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली जारी रही। अन्य प्रमुख बाजारों की तुलना में भारत का कमजोर प्रदर्शन 2026 की शुरुआत में भी जारी है। निफ्टी ने इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक -1.73 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।”

उन्होंने आगे कहा कि 2025 के मार्केट की एक खास बात यह थी कि सुस्त प्रदर्शन के बावजूद निफ्टी ने 10 प्रतिशत का रिटर्न दिया था। इसकी वजह डीआईआई की ओर से 7.44 लाख करोड़ रुपए का मजबूत निवेश करना था। हालांकि, इस दौरान एफआईआई ने 1.66 लाख करोड़ रुपए की इक्विटी में बिकवाली की थी।

एनालिस्ट के मुकाबिक, एफआईआई की बिकवाली की एक वजह उच्च मूल्यांकन, अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील की अनिश्चितता होना है।

विजयकुमार ने कहा,“2025 में शेयर बाजार के रुझान पर हावी रहने वाला एआई ट्रेड 2026 की शुरुआत में भी जारी है। हालांकि, 2026 में कभी भी इस रुझान में उलटफेर हो सकता है।”

पिछले सप्ताह मिले-जुले संकेतों के बीच बाजार काफी हद तक स्थिर रहा और लगभग सपाट बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 5.89 अंक या 0.01 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 83,570.35 और निफ्टी 11.05 अंक या 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,694.35 पर था।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च सीनियर उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा, “चुनिंदा लार्ज-कैप आईटी कंपनियों के तीसरी तिमाही के बेहतर नतीजों से पैदा हुई उम्मीदें टैरिफ संबंधी अनिश्चितताओं, भू-राजनीतिक तनावों और विदेशी निवेश की निरंतर निकासी से धूमिल हो गईं।”

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में भी विदेशी निवेशक बिकवाली जारी रख सकते हैं।

–आईएएनएस

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

रवि किशन ने ‘टीवी एक्टर्स को नजरअंदाज’ करने वाली धारणा को नकारा, दिया स्मृति ईरानी का उदाहरण

Read Next

विराट कोहली ने तेंदुलकर, सहवाग और पोंटिंग को पीछे छोड़ा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com