शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद, निफ्टी ने लगाया ऑल-टाइम हाई

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र था, जब बाजार में तेजी देखी गई। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मुख्य सूचकांक (निफ्टी) ने 26,340 का नया ऑल-टाइम हाई बनाया।

कारोबार के अंत में निफ्टी 182 अंक या 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,328.55 पर और सेंसेक्स 573.41 अंक या 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,762.01 पर था।

बाजार में तेजी भरने का काम सरकारी और एनर्जी शेयरों ने किया। निफ्टी पीएसई 2.29 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 2.16 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.57 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 1.52 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 1.50 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 1.47 प्रतिशत और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

मुख्य सूचकांकों में केवल निफ्टी एफएमसीजी ही 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 615.45 अंक या 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,365.90 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 127.15 अंक या 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,832.05 पर था।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,772 शेयर हरे निशान में; 1,449 शेयर लाल निशान में और 150 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं।

सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, एसबीआई, मारुति सुजुकी, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, टीसीएस, इन्फोसिस, सन फार्मा, एलएंडटी, अदाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील गेनर्स थे। आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, इंडिगो और अल्ट्राटेक सीमेंट लूजर्स थे।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के रिसर्च से सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अजित मिश्रा ने कहा, “भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के सत्र में ऑल-टाइम हाई पर बंद हुआ। दिन के दौरान निफ्टी ने तेजी के साथ कारोबार किया और दिन के उच्चतम स्तर के करीब बंद हुआ, जो दिखाता है कि बाजार में तेजी बनी रहने की संभावना है।”

उन्होंने आगे कहा, “बाजार के सकारात्मक प्रदर्शन की वजह ऑटो बिक्री के आंकड़े मजबूत आना है, जो मांग में सुधार की ओर इशारा करता है।”

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्मक हुई थी। सुबह 9:20 बजे के करीब निफ्टी 25.50 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,172.35 पर था, जबकि सेंसेक्स 104.95 अंक या 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,293.55 पर था।

–आईएएनएस

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

शार्क टैंक इंडिया के पांचवें सीजन का आगाज, 6 नए जजों की एंट्री से मचेगा ‘बवाल’

Read Next

बल्लारी हिंसा मामला: भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक डीजीपी से की मुलाकात, सुरक्षा देने की मांग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com