मध्य पूर्व में तनाव कम होने के बाद एयर इंडिया फिर से बढ़ा सकता है विदेशी उड़ानों की संख्या

नई दिल्ली । मध्य पूर्व में तनाव कम होने के बाद एयर इंडिया फिर से कुछ मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू कर सकता है। इसकी वजह अमेरिका-ईरान युद्ध से प्रभावित क्षेत्रों में कई एयरस्पेस का फिर से खुलना और विमान ईंधन के दाम में कमी आना है। यह जानकारी एयर इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर कैंपबेल विल्सन के एक इंटरनल मेमो के हवाले से एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट में दी गई।

रिपोर्ट में बताया गया कि मध्य पूर्व में एयरस्पेस पर लगी पाबंदियों और अंतरराष्ट्रीय विमान ईंधनों की ऊंची कीमतों की वजह से जून और अगस्त के बीच कुछ अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर ऑपरेशन कम करने के बाद, एयरलाइन अब विदेशों के लिए अपनी उड़ानों के शेड्यूल पर फिर से विचार कर रही है। युद्ध के चलते ईंधन ऊंची कीमतों और पाबंदियों के कारण विमानों को यूरोप और अमेरिका के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा था, जिससे एयर इंडिया के लिए कई मार्गों पर उड़ान भरना चुनौतीपूर्ण हो गया था।

एनडीटीवी ने विल्सन के मेमो का हवाला देते हुए कहा, “मध्य पूर्व में युद्ध कम हो गया है। हालांकि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि हालात फिर से खराब नहीं होंगे, लेकिन माहौल शांत होने से ज्यादा एयरस्पेस उपलब्ध हुआ है और ईंधन की कीमतें भी काफी कम हुई हैं। अगर यह ट्रेंड जारी रहता है, तो हम हाल के महीनों में टाइमटेबल में की गई कुछ कटौतियों को वापस लिया जा सकता है।”

एयर इंडिया ने कहा कि शेड्यूल में पहले किए गए बदलावों का मकसद यात्रियों को आखिरी समय में होने वाली दिक्कतों को कम करना और नेटवर्क की स्थिरता बनाए रखना था, साथ ही पांच महाद्वीपों में हर महीने 1,200 से अधिक इंटरनेशनल फ्लाइट्स का ऑपरेशन जारी रखना था।

विल्सन ने आगे कहा कि एयर इंडिया को उम्मीद है कि इस साल उसके बेड़े में आठ और नए या रिफर्बिश्ड वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। एक और बोइंग 787-8 को रेट्रोफिटिंग के लिए भेजा जा रहा है, जबकि एक नया बोइंग 787-9 इस सप्ताहांत भारत आने वाला है।

इसके अलावा, एयरलाइन ने दिल्ली-हनेडा के बीच अपनी डेली सर्विस के साथ-साथ मुंबई और टोक्यो हनेडा के बीच हफ्ते में चार नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स शुरू करके अपना नेटवर्क बढ़ाया है।

विल्सन ने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस अगले महीने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अबू धाबी के लिए सीधी इंटरनेशनल पैसेंजर फ्लाइट शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बन जाएगी। एयरलाइन अगस्त में अपने घरेलू नेटवर्क में पुणे-अमृतसर सर्विस भी जोड़ेगी, साथ ही गुवाहाटी से दुबई और अबू धाबी के लिए अपनी पहली सीधी फ्लाइट्स भी शुरू करेगी।

विल्सन ने कहा कि जून का महीना एयर इंडिया के लिए ऑपरेशनल परफॉर्मेंस के लिहाज से सबसे अच्छा रहा। इसमें कुल मिलाकर 86 प्रतिशत फ्लाइट्स समय पर चलीं और घरेलू स्तर पर समय पर चलने वाली फ्लाइट्स का आंकड़ा रिकॉर्ड 90 प्रतिशत तक पहुंच गया।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

देश में ही बनेंगे एडवांस प्रिंटेड सर्किट बोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर होगा मजबूत: अश्विनी वैष्णव

Read Next

दक्षिण कोरिया ने वायु रक्षा क्षेत्र में चीनी और रूसी सैन्य विमानों की घुसपैठ पर जताया कड़ा विरोध

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com