भारत का जीसीसी वर्कफोर्स 2030 तक 3.46 मिलियन के आंकड़े को छूने का अनुमान

नई दिल्ली । 58 प्रतिशत से अधिक वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) अब एआई पायलेट से आगे बढ़कर काम कर रहे हैं, जिसके साथ भारत में इस सेक्टर में वर्कफोर्स के 2030 तक 3.46 मिलियन के आंकड़े को छूने का अनुमान है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, इससे करीब 1.3 मिलियन नए जॉब रोल पेश होंगे।

टेक्नोलॉजी एंड डिजिटल टैलेंट सॉल्यूशन प्रोवाइडर एनएलबी सर्विसेज के अनुसार, इस वर्ष 2025 में करीब 70 प्रतिशत जीसीसी पहले से ही जेनेरेटिव एआई (जेनएआई) में निवेश कर रहे हैं, जबकि 60 प्रतिशत जीसीसी 2026 तक एक डेडिकेटेड एआई सेफ्टी और गवर्नेंस टीम को सेट अप करने की योजना में हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस गवर्नेंस देश के जीसीसी में तेजी से संस्थागत हो रहे हैं।

अनुमान है कि इसका एक महत्वपूर्ण प्रभाव 2026 में नौकरियों पर नजर आएगा, जहां अवसरों में 11 प्रतिशत की बढ़त देखी जाएगी और सेक्टर में लोगों की संख्या 24 लाख हो जाएगी।

एनएलबी सर्विसेज के सीईओ सचिन अलुग ने कहा, “भारत अपनी जीसीसी 4.0 यात्रा को लेकर एक क्रिटिकल इंटरसेक्शन पर है, जहां देश स्केल, स्किल और टैलेंट का एक यूनिक तालमेल बना रहा है। आज के समय में जीसीसी न केवल एआई को एक्स्प्लोर कर रहे हैं बल्कि कई लोग इसे डिप्लॉय कर चुके हैं और कई इसे डिप्लॉय करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”

33 प्रतिशत जीसीसी ने सेंट्रल एआई कमेटी और सीओई तैयार कर लिए हैं। वहीं, 29 प्रतिशत जीसीसी ऑडिट और कंप्लायंस फ्रेमवर्क के तहत बिजनेस यूनिट के जरिए ओवरसाइट को मैनेज कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, लोअर अट्रिशन रेट, ऑफिस कॉस्ट और टैलेंट कॉस्ट लाभों को लेकर टियर-II और III को टियर-1 मेट्रो शहरों के मुकाबले अधिक प्राथमिकता दी जा रही है, जो कि भारत के जीसीसी मैप को लेकर एक बड़े भौगोलिक शिफ्ट को दर्शाता है।

मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, टैलेंट पाइपलाइन और एआई पर केद्रिंत पहलों की वजह से प्रगतिशील राज्य नीतियां भारत में जीसीसी के विस्तार को बढ़ाने में अहम योगदान दे रही हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जीसीसी पायलेट से फुल-स्केल एआई-ड्रिवन ऑपरेशन की बढ़ रहे हैं, जिसके साथ अगले पांच वर्षों में भारत एआई इंजीनियरिंग, एनालिटिक्स और गवर्नेंस एक्सीलेंस के ग्लोबल हब के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करता नजर आएगा।

–आईएएनएस

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

दिसंबर के फ्लाइट संकट के बाद इंडिगो में बड़ा बदलाव, सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली । मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इंडिगो को संचालित...

मिडिल ईस्ट संकट से बाधित इंडिगो की लंदन-मुंबई फ्लाइट 10 मार्च को भरेगी उड़ान

नई दिल्ली । भारत की सबसे किफायती माने जाने वाली एयरलाइन इंडिगो मिडिल ईस्ट संकट की वजह से 8 मार्च को मुंबई-लंदन उड़ान पूरी नहीं कर पाई थी। अब 10...

चीन के बंद ऐप इकोसिस्टम से अटकी एजेंटिक एआई की राह: रिपोर्ट

नई दिल्ली । चीन के डोबाओ फोन विवाद पर एक र‍िपोर्ट सामने आई है। र‍िपोर्ट में कहा गया है क‍ि एजेंटिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तभी सफल हो सकती है, जब वह...

इजरायल-ईरान युद्ध के बीच इस हफ्ते एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजार से की 21,000 करोड़ रुपए से अधिक की निकासी

नई दिल्ली । इजरायल-ईरान युद्ध के बीच बीते हफ्ते विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयर बाजार से 21,831 करोड़ रुपए की निकासी की है। यह जानकारी एक्सचेंज की ओर...

एआई से मैन्युफैक्चरिंग एमएसएमई को 2035 तक मिल सकता है 150 अरब डॉलर का फायदा: रिपोर्ट

नई दिल्ली । एआई भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए बड़ा बदलाव ला सकती है। अनुमान है कि 2035 तक एआई इस सेक्टर...

भारत-फिनलैंड सहयोग को मिलेगा नया आयाम; व्यापार, टेक्नोलॉजी और निवेश पर बढ़ेगा फोकस

मुंबई । देश की आर्थिक राजधानी में शनिवार को भारत-फिनलैंड प्रतिनिधिमंडल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महाराष्ट्र के उद्योग, ऊर्जा और श्रम विभाग के सचिव डॉ. अनबलगन...

कतर के ऊर्जा मंत्री की चेतावनी, अगर युद्ध जारी रहा तो कच्चा तेल कुछ हफ्तों में 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएगा

नई दिल्ली । कतर के ऊर्जा मंत्री साद अल-काबी ने चेतावनी दी है कि मध्य पूर्व में युद्ध "कुछ दिनों" तक जारी रहने से खाड़ी देशों के निर्यातकों को अप्रत्याशित...

पीयूष गोयल ने कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर से मुलाकात की, आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कनाडा के सस्केचेवान राज्य के प्रीमियर स्कॉट मो और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर से मुलाकात...

एआईएफ के लिए सेबी का नया नियम : अब एनुअल रिपोर्ट अनिवार्य, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा

नई दिल्ली । सेबी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) ने अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (एआईएफ) के लिए रेगुलेटरी रिपोर्टिंग में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। यह बदलाव एआईएफ को कंप्लायंस बोझ...

एक्स ने एआई से बने युद्ध के वीडियो पर शुरू की कार्रवाई, अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी

नई दिल्ली । एलॉन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने अपने क्रिएटर रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम में बड़े बदलावों की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि वह...

छह साल में बढ़ी गरीबी और असमानता, पाकिस्तान योजना आयोग की रिपोर्ट में खुलासा

नई दिल्ली । पाकिस्तान के योजना आयोग द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि पिछले छह वर्षों के दौरान पाकिस्तान में असमानता और गरीबी दोनों में उल्लेखनीय...

admin

Read Previous

ट्रंप ने एच-1बी वीजा के समर्थन को दोहराया, कहा- अमेरिका फिर से बड़े स्तर पर चिप बनाएगा

Read Next

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैपिटल मार्केट्स के प्रतिनिधियों के साथ की प्री-बजट बैठक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com