सस्ता हुआ सोना-चांदी, 1700 रुपए से भी ज्यादा गिरे पीली धातु के दाम

मुंबई । सोना-चांदी के रेट्स में आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1.60 लाख रुपए के नीचे आ गया है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 1700 रुपए से भी ज्यादा की गिरावट आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,24,794 रुपए दर्ज की गई है, जो कि इससे पहले कारोबारी दिन गुरुवार को 1,26,554 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बीते 24 घंटों में सोने के दाम में 1,760 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।

इसी तरह, 22 कैरेट सोना भी 1,15,923 रुपए प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,14,311 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 18 कैरेट सोने का भाव भी 94,916 रुपए प्रति 10 ग्राम से घटकर 93,596 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

एक किलोग्राम चांदी का भाव 1,59,367 रुपए पर आ गया है, जो कि इससे पहले 1,62,730 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया था। चांदी की कीमत में 3363 रुपए प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 3.29 प्रतिशत घटकर 1,22,575 रुपए पर पहुंच गया है, जबकि चांदी के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 4.68 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1,54,870 रुपए पर पहुंच गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का दाम 3.15 प्रतिशत घटकर 4,062.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 4.88 प्रतिशत की गिरावट के बाद 50.57 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा, “कल शाम की बिकवाली के बाद सोने की कीमतें कमजोर रहीं। फेडरल रिजर्व मेंबर्स के कमेंट्स से पता चलता है कि ताजा आर्थिक आंकड़ों की कमी के चलते ब्याज दरों में कटौती को लेकर देर हो सकती है, जिससे बुलियन सेंटीमेंट कमजोर हो गया।”

उन्होंने आगे कहा कि डॉलर इंडेक्स मजबूत होने से सोने पर दबाव बढ़ा। कीमतें 1,27,000 रुपए के उच्च स्तर से गिरकर 1,25,600 रुपए पर आ गई हैं लेकिन अभी भी 4 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त बरकरार बनी हुई है। सोने की कीमतें 1,24,000-1,27,500 रुपए के दायरे में अस्थिर रहने की उम्मीद है।

–आईएएनएस

मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महात्मा गांधी नरेगा के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को...

दिग्गज निवेशक ‘रे डालियो’ की चेतावनी, मध्य पूर्व में तनाव पिछले विश्व युद्ध के शुरुआती चरण जैसा

नई दिल्ली । अमेरिकी अरबपति निवेशक रे डालियो ने चेतावनी देते हुए कहा कि मध्य पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव एक व्यापक, परस्पर जुड़े हुए...

आईबीसी ने भारत में बदली दिवालिया कंपनियों की दशा, एसेट वैल्यू रिकवरी को मिला बढ़ावा: पीएचडीसीसीआई उपाध्यक्ष

नई दिल्ली । दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) ने भारत में दिवालिया प्रक्रिया में गई कंपनियों का समाधान जल्द करने में बड़ी भूमिका निभाई है और इससे एसेट वैल्यू...

टीसीएस ने कथित धर्मांतरण मामले में नासिक की कर्मचारी निदा खान को किया सस्पेंड

नासिक । आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए कथित धर्मांतरण से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी के रूप में नामित कर्मचारी निदा खान...

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद के बीच कच्चे तेल की कीमतों में आई 2 प्रतिशत तक की गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी तनाव कम होने की उम्मीद के बीच शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में करीब 2 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई। यह...

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया...

टाइम मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की; सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना शामिल

नई दिल्ली । टाइम मैगजीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट को जारी कर दिया है। इसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और...

टीसीएस विवाद के बाद, इन्फोसिस ने पुणे ऑफिस में उत्पीड़न को लेकर सोशल मीडिया पर लगे आरोपों को खारिज किया

नई दिल्ली । टीसीएस के नासिक ऑफिस में महिलाओं के शोषण को लेकर लगे आरोपों के बाद, आईटी कंपनी इन्फोसिस ने सोशल मीडिया पर लगे उन आरोपों को खारिज दिया...

ईरान के साथ तनाव के चलते अमेरिका में गैस की कीमतों के पूर्वानुमान पर छाई अनिश्चितता

वॉशिंगटन । ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में ईंधन की कीमतों के भविष्य को ईरान संघर्ष में हो रहे घटनाक्रमों से जोड़ दिया है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि पेट्रोल...

मजबूत रुपया, अमेरिका-ईरान वार्ता समेत इन कारणों के चलते सेंसेक्स 1,100 अंक बढ़ा

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी तेजी देखी गई। सुबह 11 बजे सेंसेक्स 1,086 अंक या 1.41 प्रतिशत बढ़कर 77,933 और निफ्टी 347 अंक या 1.46 प्रतिशत...

अमेरिका-ईरान में तनाव कम होने के संकेत से सोने और चांदी में उछाल

मुंबई । अमेरिका और ईरान में तनाव कम होने के संकेत से सोने और चांदी में बुधवार को उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के...

भारत में एआई स्पेशलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर्स जैसी भूमिकाओं में तेजी से बढ़ रही फ्रेशर्स की मांग : रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारत में फ्रेशर्स की मांग एआई स्पेशलिस्ट, जनरेटिव एआई इंजीनियर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट...

admin

Read Previous

बिहार में एनडीए को बढ़त पर पीएम मोदी बोले, कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन संभव

Read Next

फरीदाबाद प्रशासन ने दिए अल-फलाह यूनिवर्सिटी की जांच के आदेश, खंगाला जाएगा पूरा रिकॉर्ड

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com