बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर एक्ट्रेस जया प्रदा का सवाल, हम कब तक चुप रहेंगे?

मुंबई । बांग्लादेश में मॉब लिंचिंग में फैक्ट्री मजदूर दीपू चंद्र दास की हत्या ने देश-विदेश को झकझोर दिया है। एक ओर इस मामले को लेकर भारत में सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर जुबानी हमला कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड हस्तियों ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है।

एक्ट्रेस जया प्रदा ने बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या पर गुस्सा और दुख दोनों जाहिर करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। वे कहती हैं, “आज मैं बहुत दुखी हूं और मेरा कलेजा फट रहा है। किसी इंसान के साथ ऐसी दरिंदगी कैसे हो सकती है? बांग्लादेश में भीड़ ने एक हिंदू भाई, दीपू चंद्र दास, को मिलकर मार डाला गया, सिर्फ मारा ही नहीं बल्कि पेड़ में बांधकर आग लगा दी। ये घटना सिर्फ मॉब लिंचिंग नहीं, बल्कि सनातन और हिंदू धर्म पर प्रहार है। बांग्लादेश में हिंदू मंदिर तोड़े जा रहे हैं और हमारी बहनों के साथ दुर्व्यहार किया जा रहा है। हम कब तक चुप रहेंगे?”

इससे पहले गुरुवार देर रात एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी बांग्लादेश में हुई हिंसा को नरसंहार बताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था, “बांग्लादेश में जो हो रहा है, वो बर्बरता है, ये नरसंहार है। अगर आपको घटना को देखकर गुस्सा नहीं आता है, तो आने वाले समय में यही पाखंड हमें तबाह कर देगा। हम दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में होने वाली घटनाओं को देखकर रोते रहेंगे, जबकि हमारे ही अपने भाई-बहन जलाकर मार दिए जाएंगे।”

उन्होंने इंसानियत को ही सच्चा धर्म बताया। साथ ही लोगों को इंसानियत याद रखने की अपील की।

दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद बीते बुधवार को भी बांग्लादेश में एक और हिंदू शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। राजबाड़ी जिले के होसेनडांगा गांव में भीड़ ने जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए 29 साल के अमृत मंडल उर्फ सम्राट को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी में सामने आया कि गांव के ही एक घर में सम्राट जबरन पैसों की वसूली करने पहुंचा था, लेकिन गांव के लोगों ने मिलकर उसे मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया।

–आईएएनएस

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा’ की पहले दिन दमदार कमाई, ओपनिंग कलेक्शन के मामले में कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

Read Next

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com