पेमेंट गेटवे फोनपे और मास्टरकार्ड इकोसिस्टम-वाइड डिवाइस टोकनाइजेशन करेंगे लॉन्च

मुंबई । फोनपे पेमेंट गेटवे (फोनपे पीजी) ने मंगलवार को पेमेंट इंडस्ट्री की एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी, मास्टरकार्ड के साथ अपने डिवाइस टोकनाइजेशन सॉल्यूशन को लॉन्च करने के लिए एक रणनीतिक सहयोग की घोषणा की।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2025 में घोषित की गई यह पहल मास्टरकार्ड की नेटवर्क टोकनाइजेशन क्षमता को फोनपे पीजी के मर्चेंट प्लेटफॉर्म पर लाती है, जिससे ऑनलाइन बिजनेसेस के लिए सुरक्षित भुगतान विकल्पों पेश होते हैं। यह लाखों ग्राहकों के चेकआउट एक्सपीरियंस को बदलने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

इसके अलावा, भारत के लीडिंग एआई-संचालित ट्रैवल प्लेटफॉर्म में से एक और फोनपे पर उड़ान, बस और ट्रेन बुकिंग को सशक्त बनाने वाला एक्सक्लूसिव पार्टनर, आईएक्सआईजीओ ने अपने ऐप्स पर लाखों यूजर्स को तेज और अधिक सुरक्षित कार्ड पेमेंट कि सुविधा प्रदान करने के लिए फोन पे पीजी को इंटीग्रेट किया है।

इस लॉन्च के साथ कस्टमर अब अपने कार्ड को फोनपे ऐप पर एक बार सेव कर सकते हैं और सभी भाग लेने वाले ऑनलाइन मर्चेंट्स पर इसका सुरक्षित रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह ‘सेव वन्स यूज एवरीवेयर’ एक्सपीरियंस कस्टमर्स को नई वेबसाइटों या ऐप्स पर लेन-देन करते समय बार-बार अपने कार्ड डिटेल्स दर्ज करने की आवश्यकता को समाप्त करता है, जिससे एक सुसंगत और इंटरकनेक्टेड कॉमर्स एक्सपीरियंस बनता है।

यह सॉल्यूशन मास्टरकार्ड की सुरक्षित टोकनयुक्त लेनदेन में ग्लोबल विशेषज्ञता को फोनपे के स्केल और मर्चेंट नेटवर्क के साथ जोड़ता है, जिससे एक-टैप चेकआउट एक्सपीरियंस बनता है जिससे ग्राहकों और बिजनेसेस दोनों को लाभ होता है।

मर्चेंट्स के लिए इसका अर्थ है कम ड्रॉप-ऑफ और एक सुगम ग्राहक यात्रा, जो कन्वर्जेन और ग्राहक संतुष्टि दोनों को बेहतर बनाने में मदद करती है। यह सॉल्यूशन सेव्ड कार्ड के विचार को सिंगल-मर्चेंट फीचर से नेटवर्क-वाइड कैपेबिलिटी में बदल देता है, जिससे एक यूनीफाइड कॉमर्स एक्सपीरियंस बनता है, जहां सिक्योरिटी और सुविधा साथ-साथ चलते हैं।

फोनपे के पेमेंट गेटवे और ऑनलाइन मर्चेंट हेड, अंकित गौर ने कहा, “फोनपे पीजी में, हम डिजिटल पेमेंट को सरल, तेज और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए लगातार इनोवेशन कर रहे हैं। मास्टरकार्ड के साथ हमारा सहयोग भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल इकोनॉमी में पेमेंट इनोवेशन को बढ़ावा देने, ग्राहक विश्वास बढ़ाने और मर्चेंट्स को सशक्त बनाने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।”

उन्होंने आगे कहा, “डिवाइस टोकनाइजेशन के साथ आईएक्सआईजीओ जैसे मर्चेंट लाखों यूजर्स को विश्वसनीय, एक-टैप चेकआउट एक्सपीरियंस प्रदान कर सकते हैं, जिससे आरबीआई के नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए हाईर कन्वर्जन और बेहतर ग्राहक संतुष्टि प्राप्त करने में मदद मिलती है।”

हाल ही में हुए नियामकीय अपडेट के तहत, आरबीआई अब ऑनलाइन लेनदेन के लिए अल्टरनेटिव ऑथेंटिकेशन विधियों की अनुमति देता है।

इस बदलाव के साथ, कस्टमर फोनपे के डिवाइस टोकन का इस्तेमाल कर पेमेंट कर सकते हैं और ओटीपी दर्ज करने के बजाय अपने डिवाइस बायोमेट्रिक्स जैसे फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन के माध्यम से उन्हें वेरिफाई कर सकते हैं। यह सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए यूजर्स के लिए एक सुरक्षित, अनुपालन और निर्बाध वन-क्लिक चेकआउट सुनिश्चित करता है।

मास्टरकार्ड के साउथ-एशिया डिजिटल एंड फिनटेक के उपाध्यक्ष, सत्य पाधियारी ने कहा, “डिजिटल पेमेंट में एक ग्लोबल लीडर के रूप में, मास्टरकार्ड सुरक्षित, स्केलेबल और समावेशी तकनीकों के माध्यम से स्मार्ट कॉमर्स के भविष्य को आकार देने के लिए प्रतिबद्ध है। फोनपे के साथ हमारा सहयोग इक्सिगो जैसे मर्चेंट को सहज और विश्वसनीय लेनदेन अनुभव प्रदान कर भारत के डिजिटल परिवर्तन को गति देने की साझा महत्वाकांक्षा को रेखांकित करता है। डिजिटल सुरक्षा की नींव को मजबूत कर हम न केवल बाधारहित भुगतान को सक्षम बना रहे हैं, बल्कि उपभोक्ता विश्वास का निर्माण भी कर रहे हैं और पूरे इकोसिस्टम में दीर्घकालिक समावेशी विकास को गति दे रहे हैं।”

इक्सिगो के फ्लाइट एंड होटल बिजनेस एसवीपी नितिन गुरहा ने कहा, “इक्सिगो में, हमारा मानना ​​है कि एक सहज यात्रा अनुभव टिकट बुकिंग से कहीं आगे तक फैला हुआ है। इसमें हमारे यूजर्स का हमारे प्लेटफॉर्म के साथ हर इंटरैक्शन शामिल है, जिसमें पेमेंट भी शामिल है। मास्टरकार्ड द्वारा संचालित फोनपे पीजी के डिवाइस टोकनाइजेशन के इंटीग्रेशन के साथ हम चेकआउट प्रक्रिया में सुविधा और विश्वास दोनों को बढ़ा रहे हैं। यह बाधा को दूर करते हुए तेज, अधिक सुरक्षित पेमेंट सुनिश्चित करता है, जिससे लाखों यात्री आत्मविश्वास और आसानी से अपनी यात्रा बुकिंग पूरी कर सकते हैं।”

मास्टरकार्ड के साथ यह लॉन्च वीजा के साथ फोनपे पीजी की मौजूदा टोकनाइजेशन क्षमताओं को मजबूत करेगा, जिससे पूरे भारत में व्यवसायों के लिए इसकी सुरक्षित भुगतान पेशकशों का विस्तार होगा।

–आईएएनएस

एमसीएक्स को कोयला एक्सचेंज के लिए सेबी से मिली मंजूरी, 100 करोड़ रुपए होंगे निवेश

मुंबई । मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) ने सोमवार को कहा कि उसे प्रस्तावित कोयला एक्सचेंज में निवेश के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है।...

आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2020-21 सीरीज VII के निवेशकों के लिए एग्जिट विंडो खोली; मिलेगा 200 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) 2020-21 सीरीज VII के निवेशकों के लिए प्रीमैच्योर रिडेम्पशन विंडो सोमवार खोल दी है और इससे निवेशकों को...

सीईआरसी के पावर मार्केट पर ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी करने के बाद आईईएक्स के शेयर करीब 7 प्रतिशत फिसले

नई दिल्ली । इंडियन एनर्जी एक्सचेंज लिमिटेड (आईईएक्स) के शेयर सोमवार को करीब 7 प्रतिशत फिसल गए। इसकी वजह सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (सीईआरसी) की ओर से पावर मार्केट पर...

मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महात्मा गांधी नरेगा के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को...

दिग्गज निवेशक ‘रे डालियो’ की चेतावनी, मध्य पूर्व में तनाव पिछले विश्व युद्ध के शुरुआती चरण जैसा

नई दिल्ली । अमेरिकी अरबपति निवेशक रे डालियो ने चेतावनी देते हुए कहा कि मध्य पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव एक व्यापक, परस्पर जुड़े हुए...

आईबीसी ने भारत में बदली दिवालिया कंपनियों की दशा, एसेट वैल्यू रिकवरी को मिला बढ़ावा: पीएचडीसीसीआई उपाध्यक्ष

नई दिल्ली । दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) ने भारत में दिवालिया प्रक्रिया में गई कंपनियों का समाधान जल्द करने में बड़ी भूमिका निभाई है और इससे एसेट वैल्यू...

टीसीएस ने कथित धर्मांतरण मामले में नासिक की कर्मचारी निदा खान को किया सस्पेंड

नासिक । आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए कथित धर्मांतरण से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी के रूप में नामित कर्मचारी निदा खान...

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद के बीच कच्चे तेल की कीमतों में आई 2 प्रतिशत तक की गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी तनाव कम होने की उम्मीद के बीच शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में करीब 2 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई। यह...

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया...

टाइम मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की; सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना शामिल

नई दिल्ली । टाइम मैगजीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट को जारी कर दिया है। इसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और...

टीसीएस विवाद के बाद, इन्फोसिस ने पुणे ऑफिस में उत्पीड़न को लेकर सोशल मीडिया पर लगे आरोपों को खारिज किया

नई दिल्ली । टीसीएस के नासिक ऑफिस में महिलाओं के शोषण को लेकर लगे आरोपों के बाद, आईटी कंपनी इन्फोसिस ने सोशल मीडिया पर लगे उन आरोपों को खारिज दिया...

ईरान के साथ तनाव के चलते अमेरिका में गैस की कीमतों के पूर्वानुमान पर छाई अनिश्चितता

वॉशिंगटन । ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में ईंधन की कीमतों के भविष्य को ईरान संघर्ष में हो रहे घटनाक्रमों से जोड़ दिया है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि पेट्रोल...

admin

Read Previous

इजरायल पर हमास के हमले की दूसरी बरसी, ईयू को युद्धविराम का भरोसा

Read Next

दिल्ली में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, एमटीएस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराए सरकार: अंकुश नारंग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com