एलन मस्क एक हफ्ते में सार्वजनिक करेंगे एक्स का नया एल्गोरिदम

नई दिल्ली । टेस्ला और स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने कहा है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का नया एल्गोरिदम सात दिनों के भीतर सार्वजनिक करेंगे। इसमें पोस्ट दिखाने और विज्ञापन सुझाने से जुड़ा पूरा कोड शामिल होगा।

मस्क ने कहा, “एक हफ्ते में पूरा एल्गोरिदम जारी कर दिया जाएगा। अभी इसमें काफी सुधार की गुंजाइश है। इसका उद्देश्य यूजर्स को वही कंटेंट दिखाना है, जिसमें उनकी सबसे ज्यादा रुचि हो। इसका लक्ष्य यह है कि लोग बिना पछतावे के ज्यादा समय इस प्लेटफॉर्म पर बिताएं।”

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति आगे यह भी कहा कि हर चार हफ्ते में एल्गोरिदम को अपडेट किया जाएगा और साथ में पूरी जानकारी भी दी जाएगी, ताकि लोग समझ सकें कि क्या बदलाव किए गए हैं।

हालांकि, एलन मस्क ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कंपनी एल्गोरिदम को सार्वजनिक क्यों कर रही है। पहले भी एक्स और एलन मस्क के बीच नियमों और कंटेंट को लेकर कई बार विवाद हो चुका है।

यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब यूरोपीय आयोग ने एक्स को लेकर एक पुराने आदेश को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह आदेश एल्गोरिदम और अवैध सामग्री को फैलाने से जुड़ा हुआ है।

कुछ यूजर्स ने पहले शिकायत की थी कि उन्हें एक्स पर उन लोगों की पोस्ट कम दिखाई दे रही हैं, जिन्हें वे फॉलो करते हैं।

अक्टूबर महीने में एलन मस्क ने स्वीकार किया था कि एक्स के ‘फॉर यू’ एल्गोरिदम में एक बड़ी तकनीकी समस्या थी और इसे ठीक करने का वादा किया था।

कंपनी अब एक्स के सुझाव देने वाले सिस्टम में एआई का ज्यादा इस्तेमाल कर रही है, जिसमें ग्रोक की भूमिका भी शामिल है।

इस बीच, एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एक्सएआई ने बताया है कि उसने निवेशकों से 20 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाई है। इसमें एनवीडिया, वेलर इक्विटी पार्टनर्स और कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी जैसे बड़े निवेशक शामिल हैं।

हालांकि कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी कि किस निवेशक ने कितना पैसा लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस रकम का इस्तेमाल एनवीडिया के प्रोसेसर खरीदने के लिए किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन चिप्स को पांच साल तक किराए पर दिया जाएगा, जिससे निवेशकों को अपना निवेश वापस मिल जाएगा।

–आईएएनएस

मिडिल ईस्ट के मुश्‍क‍िल हालातों में फंसे लोगों के ल‍िए राहत, इंडिगो ने शुरू कीं उड़ानें

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी में बदलते हालात को देखते हुए इंड‍िगो एयरलाइन ने वहां फंसे लोगों को निकालने के ल‍िए अपनी सेवाएं शुरू कर दी...

ईरान युद्ध की आहट और आर्थिक अस्थिरता की चेतावनी के बीच यूएन ने शुरू की कूटनीतिक समाधान की कोशिशें

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने खाड़ी क्षेत्र के कई नेताओं से बातचीत की है। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ईरान के साथ...

ट्रंप का नया व्यापार प्लान, भारत समेत कई देशों के साथ नए ट्रेड फ्रेमवर्क की घोषणा

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 2026 का व्यापार नीति एजेंडा पेश क‍िया, जिसमें कहा गया, “अमेरिका वापस आ गया है।” एजेंडे में टैरिफ को...

पीयूष गोयल ने यूके के बिजेनस और ट्रेड सेक्रेटरी पीटर काइल से की बातचीत, दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को यूके के बिजेनस और ट्रेड सेक्रेटरी पीटर काइल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की। इस दौरान...

एमिरेट्स और एतिहाद ने दुबई एयरपोर्ट से शुरू कीं सीमित उड़ान

नई दिल्ली । यूएई के एमिरेट्स और एतिहाद एयरवेज ने सोमवार को ऐलान किया कि वे कुछ फ्लाइट्स का ऑपरेशन शुरू कर रही हैं। इससे पहले दुबई एयरपोर्ट्स ने यूएस-इजरायल...

स्ट्रेटेजिक एयर कॉरिडोर बंद होने से विमान सेवाएं बाधित, दुनिया भर में सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते मिलिट्री तनाव के कारण वेस्ट एशिया में बड़े पैमाने पर एयरस्पेस बंद होने से ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री पर भारी दबाव...

5जी स्पेक्ट्रम नीलामी से पहले पाकिस्तान में ‘फायरवॉल’ विवाद और इंटरनेट संकट गहराया

नई दिल्ली । पाकिस्तान की इंटरनेट समस्याएं एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले 5जी स्पेक्ट्रम ऑक्शन से पहले सरकार...

एआई नौकरियों को खत्म नहीं करेगा, बल्कि उनमें बदलाव लाएगा: अमेजन सीईओ एंडी जेसी

नई दिल्ली । अमेजन के सीईओ एंडी जेसी के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के कारण बड़े पैमाने पर नौकरियां खत्म होने का डर बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। एक मीडिया...

इजरायल के ईरान पर हमले के बाद एयर इंडिया की दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी

नई दिल्ली । इजरायल द्वारा शनिवार सुबह ईरान पर 'प्रीवेंटीव अटैक' यानी एहतियाती सैन्य हमले किए जाने के बाद एयर इंडिया की दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली उड़ान शनिवार...

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

नई दिल्ली । एयर इंडिया ने शनिवार को कहा कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में बिगड़ते हालात को देखते हुए उसने मध्य पूर्व के सभी गंतव्यों के लिए अपनी...

पीएम मोदी की इजरायल यात्रा सफल, ये ‘रिच और प्रोडक्टिव’: विदेश सचिव मिस्री

यरूशलम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे को विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ‘रिच और प्रोडक्टिव’ यानी काफी सफल बताया है। प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने पीएम मोदी को मिले...

इजरायल में यूपीआई की एंट्री, डिजिटल लेनदेन को किफायती और तेज बनाने में मदद मिलेगी

तेल अवीव । भारत और इजरायल ने गुरुवार को यूपीआई के क्रॉस-बॉर्डर (सीमापार) इस्तेमाल के लिए समझौता किया। इससे दोनों देशों के बीच डिजिटल और वित्तीय साझेदारी मजबूत होगी। इस...

admin

Read Previous

एस जयशंकर ने फ्रांस और लक्जमबर्ग दौरे पर भारत और यूरोप के बीच आपसी हितों पर दिया जोर

Read Next

‘हम ठीक हैं, मैं एक फाइटर हूं’, अमेरिकी जेल से मादुरो ने बेटे को भेजा मैसेज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com