एआई और नई टेक्नोलॉजी पर भरोसा, लेकिन सतर्कता जरूरी: एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । एफआईसीसीआई द्वारा आयोजित 6वें पीआईसीयू फिनटेक कॉन्फ्रेंस में इंडियन बैंकिंग सेक्टर के दिग्गजों ने नई तकनीकों और डिजिटल पेमेंट सिस्टम को लेकर अपने विचार साझा किए।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के सीनियर एडवाइजर सुरिंदर कुमार थापर ने कहा कि हर नई तकनीक के साथ कुछ जोखिम जरूर आते हैं, लेकिन इनसे निपटने के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था (गार्डरेल्स) भी मौजूद होती है।

उन्होंने कहा कि किसी भी तकनीक को अपनाने से पहले उसका सही तरीके से परीक्षण किया जाता है और जरूरी सिस्टम लगाए जाते हैं। इसलिए एआई या एजेंटिक टेक्नोलॉजी से जुड़े बड़े खतरे फिलहाल नजर नहीं आते, क्योंकि इन पर लगातार निगरानी और सुधार किया जा रहा है।

थापर ने डिजिटल पेमेंट में यूपीआई की भूमिका को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि यूपीआई ने भारत को तेजी से कैशलेस इकोनॉमी की ओर बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है। आज देश में यूपीआई के जरिए होने वाले ट्रांजैक्शन और उनकी कुल राशि में कई गुना बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि अब छोटे दुकानदार भी आसानी से यूपीआई से पेमेंट स्वीकार कर रहे हैं, जो इस बात का संकेत है कि डिजिटल पेमेंट सिस्टम देश के हर कोने तक पहुंच चुका है।

वहीं, बिजनेसनेक्स्ट के सीईओ निशांत सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए साइबर सुरक्षा को लेकर अहम बात कही। उन्होंने कहा कि साइबर सिक्योरिटी का खतरा सिर्फ एआई तक सीमित नहीं है, लेकिन एआई के कारण यह और ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि, यह जोखिम पहले से मौजूद थे, लेकिन अब उनका दायरा और प्रभाव बढ़ गया है।

उन्होंने बताया कि सरकार लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चला रही है, जिससे लोग डिजिटल फ्रॉड और साइबर खतरों से बच सकें।

निशांत सिंह ने यह भी कहा कि यूपीआई जैसे प्लेटफॉर्म अब लोगों को परिवार के अन्य सदस्यों को भी जोड़ने की सुविधा दे रहे हैं। इससे घर के युवा सदस्य, जो तकनीक में ज्यादा माहिर होते हैं, वे अपने माता-पिता या बुजुर्गों की मदद कर सकते हैं। इससे डिजिटल लेनदेन और भी सुरक्षित और आसान बन रहा है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच जापान का बड़ा फैसला, 1 मई से 20 दिनों का अतिरिक्त तेल करेगा रिलीज

Read Next

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com