इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर मौजूद सभी एटीसी टावर्स की हो वीडियो रिकॉर्डिंग, हवाई हादसों को रोकने के लिए एएआईबी ने दिया सुझाव

नई दिल्ली । हवाई हादसों की जांच करने वाली संस्था एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने सुझाव दिया है कि देश में टरनेशनल एयरपोर्ट्स पर मौजूद सभी एटीसी टावर्स के अंदर की गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग होनी चाहिए, जिससे कोई हादसा होने पर जांचकर्ता एयर ट्रैरिफ कंट्रोलर्स (एटीसी) की गतिविधियों की जांच कर पाएं।

यह कदम पिछले साल नवंबर में दिल्ली हवाई अड्डे पर हुई एक रनवे घटना की एएआईबी की जांच के बाद उठाया गया है, जब एरियाना अफगान एयरलाइंस द्वारा संचालित एक विमान राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अनाधिकृत रनवे पर उतर गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागर विमानन मंत्रालय के अधीन आने वाले विमानन दुर्घटना नियामक ने कहा कि इस कदम से सुरक्षा निगरानी और दुर्घटना के बाद की जांच में काफी मजबूती आएगी।

इसमें यह भी कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर स्थित एटीसी टावरों में ऐसे सिस्टम होने चाहिए जो वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ-साथ कंट्रोल रूम के अंदर होने वाले बैकग्राउंड कम्युनिकेशन को भी रिकॉर्ड कर सकें।

एएआईबी के अनुसार, यह डेटा असामान्य या उच्च जोखिम वाली स्थितियों के दौरान नियंत्रक के निर्णय लेने की प्रक्रिया को समझने और घटनाओं का पुनर्निर्माण करने में महत्वपूर्ण होगा।

ऐसे रिकॉर्डिंग को एएआईबी और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) दोनों द्वारा जांच के लिए उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

एएआईबी ने रिपोर्ट में कहा, “किसी भी घटना या दुर्घटना के बाद नियंत्रक की कार्रवाई का विश्लेषण करने की सुरक्षा संबंधी सिफारिश की जाती है और देश के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर इसे प्राथमिकता के आधार पर लागू करने की आवश्यकता है।

एएआईबी ने कहा कि उसने नवंबर की घटना में शामिल फ्लाइट क्रू और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स के शुरुआती बयान पहले ही रिकॉर्ड कर लिए हैं।

इसके अलावा, आगे की टेक्निकल एनालिसिस के लिए अप्रोच रडार रिकॉर्डिंग, साथ ही एटीसी कम्युनिकेशन ट्रांसक्रिप्ट भी हासिल कर लिए गए हैं। रनवे से भटकने की घटना की जांच जारी है।

हालांकि शुरुआती रिपोर्ट में किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है, लेकिन यह सिफारिश एविएशन सेफ्टी और जवाबदेही को बेहतर बनाने के लिए टेक्नोलॉजी-आधारित निगरानी टूल्स के इस्तेमाल पर बढ़ते रेगुलेटरी फोकस को दिखाती है।

इसके अलावा, जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है ताकि घटना के समय आसपास ऑपरेट हो रही दूसरी आने-जाने वाली फ्लाइट्स से जुड़े क्रू के बयानों को भी शामिल किया जा सके।

–आईएएनएस

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

खालिदा जिया के बाद बेटे तारिक रहमान ने संभाली पार्टी की कमान, बने बीएनपी अध्यक्ष

Read Next

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया भारत में ऑपरेशंस की लागत कम करने के लिए कर्मचारियों की घटाएगी संख्या : रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com