2026 में नौकरी खोजने के लिए एआई का इस्तेमाल करेंगे 90 प्रतिशत से ज्यादा भारतीय पेशेवर : रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारत में 90 प्रतिशत से अधिक पेशेवर लोग वर्ष 2026 में नौकरी खोजने के लिए एआई का उपयोग करने की योजना बना रहे हैं। यह जानकारी गुरुवार को प्रोफेशनल नेटवर्क प्लेटफॉर्म लिंक्डइन की रिपोर्ट में सामने आई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एआई अब सिर्फ काम को आसान बनाने का साधन नहीं रहा, बल्कि यह नौकरी चाहने वालों का आत्मविश्वास भी बढ़ा रहा है। करीब 66 प्रतिशत लोगों का मानना है कि एआई इंटरव्यू के दौरान उनका आत्मविश्वास बढ़ाता है।

रिपोर्ट के अनुसार, हाइरिंग प्रोसेस में एआई के बढ़ते उपयोग, कौशल की तेजी से बदलती मांग और कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते 84 प्रतिशत पेशेवरों को लगता है कि वे नई नौकरी खोजने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं। इसके बावजूद, 72 प्रतिशत लोग 2026 में नई नौकरी की सक्रिय रूप से तलाश कर रहे हैं।

हालांकि 87 प्रतिशत लोग काम पर एआई का उपयोग करने में सहज हैं, लेकिन कई लोग इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि भर्ती प्रक्रिया में एआई का कैसे उपयोग हो रहा है। लगभग 77 प्रतिशत लोगों ने कहा कि हाइरिंग प्रोसेस में कई स्टेज होते हैं, जबकि 66 प्रतिशत को यह प्रक्रिया अब पहले से ज्यादा व्यक्तित्वहीन लगती है।

लिंक्डइन इंडिया न्यूज की लिंक्डइन करियर एक्सपर्ट और सीनियर मैनेजिंग एडिटर नीरजिता बनर्जी ने कहा कि एआई अब भारत के जॉब मार्केट का एक अहम हिस्सा बन चुका है। उन्होंने बताया कि एआई का सही उपयोग लोगों को यह समझने में मदद करता है कि उनके कौशल किस तरह नौकरी के अवसरों से जुड़े हैं, और उन्हें बेहतर तैयारी करने में मदद करता है।

लिंक्डइन के आंकड़ों के अनुसार, भारत में हर एक नौकरी के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 2022 के बाद से दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। इससे प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है। वहीं, 74 प्रतिशत भर्ती करने वाली कंपनियों का कहना है कि सही योग्य उम्मीदवार ढूंढना अब पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जनरेशन जेड के करीब 32 प्रतिशत लोग नए कामों या भूमिकाओं के बारे में सोच रहे हैं, जबकि 32 प्रतिशत युवा अपने मौजूदा क्षेत्र से बाहर नौकरी तलाश रहे हैं।

लिंक्डइन की ‘इंडिया जॉब्स ऑन द राइज’ रिपोर्ट के अनुसार, प्रॉम्प्ट इंजीनियर, एआई इंजीनियर और सॉफ्टवेयर इंजीनियर इस साल सबसे तेजी से बढ़ने वाली नौकरियों में शामिल हैं। इसके अलावा सेल्स, ब्रांड स्ट्रेटेजी, साइबर सिक्योरिटी और एडवाइजरी सेवाओं में भी अच्छी मांग बनी हुई है।

–आईएएनएस

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

चांदी और कॉपर में गिरावट से मेटल शेयरों की फीकी पड़ी चाल, स्टॉक्स 6.35 प्रतिशत तक लुढ़के

Read Next

तेल पर कब्जे के बाद ट्रंप का नया फरमान, अब अमेरिका में बने प्रोडक्ट्स खरीदेगा वेनेजुएला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com