देश की शीर्ष 10 कंपनियों का मार्केट वैल्यूएशन 3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ा, एचडीएफसी बैंक शीर्ष पर रहा

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता मुनाफे वाला रहा। इस कारण देश की शीर्ष 10 कंपनियों के मार्केट वैल्यूएशन में 3.84 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

दो दिन का अवकाश होने के बाद भी पिछले हफ्ते शेयर बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया। निफ्टी 1,023 अंक या 4.48 प्रतिशत बढ़कर 23,851 और सेंसेक्स 3,395 अंक या 4.52 प्रतिशत बढ़कर 78,553 पर बंद हुआ।

बाजार में तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंक 3,287 अंक या 6.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 54,290 पर बंद हुआ।

शीर्ष 10 कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के मार्केट वैल्यूएशन में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है।

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 76,483.95 करोड़ रुपये बढ़कर 14,58,934.32 करोड़ रुपये हो गया है।

भारती एयरटेल के मार्केट वैल्यूएशन में 75,210.77 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कंपनी का मार्केटकैप 10,77,241.74 करोड़ रुपये हो गया है।

आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 67,597 करोड़ रुपये बढ़कर 10,01,948.86 करोड़ रुपये हो गया है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मार्केटकैप 38,420.49 करोड़ रुपये बढ़कर 7,11,381.46 करोड़ रुपये हो गया है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 24,114.55 करोड़ रुपये बढ़कर 11,93,588.98 करोड़ रुपये हो गया है।

बजाज फाइनेंस का मार्केटकैप 14,712.85 करोड़ रुपये बढ़कर 5,68,061.13 करोड़ रुपये हो गया है।

आईटीसी के मार्केटकैप में 6,820.2 करोड़ रुपये बढ़कर 5,34,665.77 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 3,987.14 करोड़ रुपये बढ़कर 5,89,846.48 करोड़ रुपये हो गया है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 1,891.42 करोड़ रुपये बढ़कर 5,57,945.69 करोड़ रुपये हो गया है।

बाजार में तेजी की वजह वैश्विक और घरेलू कारणों को माना जा रहा है। अमेरिका में रेसिप्रोकल टैरिफ पर रोक, एफआईआई की वापसी और आरबीआई की ओर से रेपो रेट में कमी से बाजार के सेंटीमेंट में सुधार हुआ है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय शेयर बाजार में बीते तीन कारोबारी सत्रों में एक अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

वेव्स 2025 में शामिल होंगे फिल्म निर्माता-एक्टर्स, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप आ रहे हैं न?

Read Next

भारत 2030 तक 300 मिलियन टन स्टील उत्पादन क्षमता करेगा हासिल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com