‘ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक’ खराब, भारत के नेतृत्व में दक्षिण एशिया एक उज्जवल स्थान : डब्ल्यूईएफ

जेनेवा । विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, टैरिफ अस्थिरता की अनिश्चितता को बढ़ावा देने के साथ ही इस वर्ष की शुरुआत से ‘ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक’ खराब बना हुआ है। लेकिन, भारत के नेतृत्व में दक्षिण एशिया को विकास को बढ़ावा देते हुए ‘ग्रोथ ड्राइवर’ के रूप में देखा जा रहा है।

‘मुख्य अर्थशास्त्री दृष्टिकोण’ से पता चलता है कि सर्वे में शामिल 79 प्रतिशत अर्थशास्त्रियों का एक मजबूत बहुमत वर्तमान भू-आर्थिक विकास को अस्थायी व्यवधान के बजाय वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव के संकेत के रूप में देखता है।

व्यापार तनाव बढ़ने के बीच विश्व के मुख्य अर्थशास्त्री वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक खराब वर्ष का पूर्वानुमान लगाते हैं।

हालांकि, क्षेत्र के आधार पर यह उम्मीदें अलग हैं। दक्षिण एशिया के लिए भारत के नेतृत्व में मजबूत आशावाद बना हुआ है। 33 प्रतिशत अर्थशास्त्रियों को इस वर्ष मजबूत वृद्धि की उम्मीद है।

डब्ल्यूईएफ की रिपोर्ट के अनुसार, 77 प्रतिशत मुख्य अर्थशास्त्रियों को 2025 तक अमेरिका में कमजोर या बहुत कमजोर वृद्धि की आशंका है।

इसके विपरीत, वे मुख्य रूप से जर्मनी में राजकोषीय विस्तार की उम्मीदों के कारण यूरोप की संभावनाओं को लेकर आशावादी बने हुए हैं। दूसरी ओर, चीन के लिए दृष्टिकोण शांत बना हुआ है।

विश्व आर्थिक मंच की प्रबंध निदेशक सादिया जाहिदी ने कहा, “नीति निर्माताओं और बिजनेस लीडर्स को बढ़ती अनिश्चितता और व्यापार तनावों का जवाब बेहतर कोऑर्डिनेशन, रणनीतियों और एआई जैसी टेक्नोलॉजी में निवेश के साथ देना चाहिए।”

82 प्रतिशत मुख्य अर्थशास्त्रियों ने वैश्विक अनिश्चितता को उच्च माना है। जबकि, 56 प्रतिशत अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि अगले वर्ष स्थिति में सुधार होगा। लगभग 97 प्रतिशत अर्थशास्त्रियों ने व्यापार नीति को सबसे अधिक अनिश्चितता वाले क्षेत्रों में रखा है। इसके बाद मौद्रिक नीति और राजकोषीय नीति का स्थान है। इस अनिश्चितता का व्यापार की मात्रा, जीडीपी वृद्धि और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश सहित प्रमुख आर्थिक संकेतकों पर असर पड़ने की आशंका है।

अधिकांश मुख्य अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि व्यवसाय, अनिश्चितता का जवाब रणनीतिक निर्णयों में देरी करने के साथ देंगे, जिससे मंदी का जोखिम बढ़ेगा।

डेट सस्टेनेबिलिटी भी एक बढ़ती हुई चिंता है। अधिकांश मुख्य अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि सरकार रक्षा व्यय आवश्यकताओं को उधारी बढ़ाकर पूरा करेगी।

47 प्रतिशत अर्थशास्त्रियों को अगले दशक में नौकरियों में कमी आने की आशंका है, वहीं मात्र 19 प्रतिशत अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि नौकरियों के अवसर बढ़ेंगे।

सर्वे में शामिल पार्टिसिपेंट्स ने कहा कि अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़ा जोखिम गलत सूचना और सामाजिक अस्थिरता के लिए एआई का गलत इस्तेमाल है।

एआई की क्षमता का पूरा दोहन करने के लिए, मुख्य अर्थशास्त्रियों ने सरकारों और व्यवसायों दोनों की ओर से साहसिक कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

–आईएएनएस

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

सुप्रीम कोर्ट ने महिला एडीजे का चाइल्ड केयर लीव नामंजूर करने पर झारखंड हाईकोर्ट से एक हफ्ते में मांगा जवाब

Read Next

‘एक बार जो मैंने कमिट किया, फिर मैं अपने आप की भी नहीं सुनता’, एयर चीफ मार्शल के शब्द सुन खौफ में आ जाएगा पाकिस्तान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com