वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर में 8-10 प्रतिशत का योगदान दे रहा भारत, आने वाले वर्षों में ग्लोबल इंजन की निभाएगा भूमिका : नीलेश शाह

नई दिल्ली । भारत वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर में 8-10 प्रतिशत का योगदान दे रहा है और आने वाले वर्षों में यह ग्लोबल इंजन की भूमिका निभाएगा। यह बयान कोटक महिंद्रा एएमसी के एमडी नीलेश शाह की ओर से दिया गया।

न्यूयॉर्क में कोटक इंटरनेशनल इंडिया इनसाइट समिट में बोलते हुए, शाह ने कहा कि भारत की आर्थिक यात्रा मजबूत घरेलू खपत, एक वाइब्रेंट सर्विस सेक्टर और मैन्युफैक्चरिंग विस्तार से संचालित है, जिसने सामूहिक रूप से राष्ट्र को 2025 तक 4 ट्रिलियन डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े को पार करने में सक्षम बनाया है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रति व्यक्ति आय 2,940 डॉलर और दुनिया में 136 वें नंबर पर होने के बावजूद, देश का दुनिया की अर्थव्यवस्था में योगदान तेजी से बढ़ रहा है।

शाह ने कहा, “दुनिया की ग्रोथ में भारत का योगदान 8-10 प्रतिशत है और क्रय शक्ति समता के संदर्भ में हमारा योगदान करीब 18 प्रतिशत है। इससे देश आने वाले समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था में इंजन की भूमिका को निभा सकता है।”

कोटक महिंद्रा एएमसी के एमडी के मुताबिक, भारत के इक्विटी बाजार ने 2020 से लेकर 2025 के बीच 13.7 प्रतिशत का वार्षिक रिटर्न दिया है और दुनिया के सभी उभरते हुए बाजारों से अच्छा प्रदर्शन किया है, जो कि देश की लंबी अवधि की ग्रोथ स्टोरी में निवेशकों के विश्वास को दिखाता है।

राजकोषीय अनुशासन पर जोर देते हुए, शाह ने बताया कि भारत का कंसोलिडेटेड घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 7 प्रतिशत बना हुआ है और भारत कोविड एवं 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद अपने डेट-टू-जीडीपी को कम करने वाला एकमात्र बड़ा देश है।

बाजार के खुलेपन से जुड़ी चिंताओं पर शाह ने कहा कि भारत वैश्विक निवेशकों के लिए सबसे आसान अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है।

उन्होंने कहा, “हमारे सबसे बड़े सूचीबद्ध बैंक, एसेट मैनेजमेंट कंपनी, ऑटोमोबाइल कंपनी, एफएमसीजी कंपनी, टेलीकॉम कंपनी और इंजीनियरिंग कंपनी में अधिकांश हिस्सेदारी विदेशियों के पास है।”

उन्होंने आगे कहा कि चीन के बंद डिजिटल इकोसिस्टम के विपरीत, मेटा, गूगल, एक्स, व्हाट्सएप और अमेजन जैसी वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनियों की मेजबानी करने की भारत की इच्छा ने इसके इनोवेशन और निवेश आउटलुक को और मजबूत किया है।

–आईएएनएस

ट्रंप ने कनाडा पर 50 प्रतिशत एयरक्राफ्ट टैरिफ लगाने की दी धमकी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ व्यापारिक स्तर पर एक्शन लेने की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कनाडा अमेरिकी कंपनी गल्फस्ट्रीम के विमानों को...

देशभर में बजट के प्रचार के लिए भाजपा का प्लान तैयार

नई दिल्ली । केंद्र सरकार 1 फरवरी, रविवार को आम बजट पेश करने जा रही है। इस बजट को लेकर देशभर में राजनीतिक और आर्थिक हलचल तेज हो गई है।...

जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने अदाणी पोर्ट्स, अदाणी ग्रीन और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को दी मजबूत रेटिंग

अहमदाबाद । जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (जेसीआरए) ने शुक्रवार को अदाणी ग्रुप की तीन कंपनियों- अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड (एपीएसईजेड), अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड...

आर्थिक सर्वेक्षण 2026: वित्त वर्ष 27 में भी काबू में रहेगी महंगाई, मेटल में तेजी से बना रहेगा जोखिम

नई दिल्ली । भारत में खुदरा महंगाई दर में वित्त वर्ष 27 में वित्त वर्ष 26 के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, लेकिन यह काबू में रहेगी। यह जानकारी...

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता बेहतर हुई, एनपीए रिकवरी दर करीब दोगुनी हुई

नई दिल्ली । देश में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) की परिसंपत्ति गुणवत्ता बेहतर हुई है। कुल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति अनुपात (जीएनपीए) और कुल एनपीए अनुपात क्रमशः कई दशकों की निम्न सीमा...

इकोनॉमिक सर्वे: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत, विकास क्षमता 7 फीसदी के करीब

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में इकोनॉमिक सर्वे की रिपोर्ट पेश की। इस सर्वे के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की जीडीपी वृद्धि...

बेहतर संकेत देने के लिए आरबीआई को ओपन मार्केट ऑपरेशन में नए प्रयोग करने की जरूरत: एसबीआई रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने अब तक रेपो रेट में 1.25 प्रतिशत की कटौती की है और चालू वित्त वर्ष में ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) यानी सरकारी...

अमेरिका दक्षिण कोरिया के साथ टैरिफ विवाद पर ‘कुछ’ समाधान निकालेगा: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका प्रशासन दक्षिण कोरिया के साथ टैरिफ के मुद्दे पर 'कुछ' समाधान निकालेगा। इससे पहले इसी हफ्ते ट्रंप ने...

राष्ट्रपति का संबोधन देश की विकास यात्रा का मार्गदर्शन करेगा: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र की शुरुआत बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संयुक्त सदनों को संबोधित करने के साथ हुई। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए...

ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म के खिलाफ यूएस-भारत ने शुरू किया नया संयुक्त तंत्र

वाशिंगटन । संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत ने ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने के लिए एक नया संयुक्त तंत्र शुरू किया है। अधिकारियों के अनुसार,...

भारत–ईयू एफटीए को पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि, व्यापार-तकनीक साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने मंगलवार को भारत-यूरोपीय संघ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए)...

केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारियां अंतिम चरण में, नॉर्थ ब्लॉक में हलवा सेरेमनी का आयोजन

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारियां अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गई हैं। इस मौके पर मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के नॉर्थ ब्लॉक स्थित बजट प्रेस में...

admin

Read Previous

‘धुरंधर’ लुक में आर माधवन का पोस्टर आउट, रणवीर सिंह बोले- मैडी सुपरमैसी

Read Next

राष्ट्रपति ट्रंप भारत में नए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com