वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैपिटल मार्केट्स के प्रतिनिधियों के साथ की प्री-बजट बैठक

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कैपिटल मार्केट के प्रतिनिधियों के साथ प्री-बजट बैठक की। इसका उद्देश्य आगामी बजट के लिए इनपुट लेना था।

इस बैठक का फोकस बाजार से जुड़े लोगों की चिंताओं और उम्मीदों पर केंद्रित था।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी केंद्रीय बजट 2026-27 के संबंध में कैपिटल मार्केट के पक्षकारों के साथ चौथी प्री-बजट बैठक की अध्यक्षता की।”

इस बैठक में वित्त मंत्री के अलावा, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव और मुख्य आर्थिक सलाहकार भी उपस्थित थे।

यह प्री-बजट चर्चा वित्त मंत्रालय द्वारा विभिन्न उद्योगों के साथ आयोजित बैठकों की श्रृंखला का हिस्सा है।

जानकारी के मुताबिक, वित्त मंत्री मंगलवार को स्टार्टअप और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगी।

19 नवंबर को बातचीत बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (बीएफएसआई) और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों से होगी। वित्त मंत्री 20 नवंबर को हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म इंडस्ट्रीज के सदस्यों और कई लेबर यूनियन के साथ बैठके करेंगी।

इसके अलावा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और शहरी विकास के प्रतिनिधि वित्त मंत्री से 21 नवंबर को मुलाकात करेंगे।

पिछले हफ्ते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के बड़े अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक की थी।

इस बैठक में मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन के साथ आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) से कई वरिष्ठ अधिकारी और कई अर्थशास्त्री शामिल हुए।

वहीं, वित्त मंत्री ने बुधवार को तीसरी प्री-बजट बैठक की अध्यक्षता की और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के प्रतिनिधियों के साथ आगामी बजट के इनपुट के लिए चर्चा की।

इस बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

प्री-बजट चर्चा के तहत सरकार आने वाले बजट के इनपुट के लिए इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और अन्य पक्षकारों के साथ लगातार बैठक कर रही है।

–आईएएनएस

ई-श्रम पोर्टल पर 31 करोड़ से अधिक असंगठित कामगार और 5 लाख से अधिक गिग वर्कर्स किए जा चुके रजिस्टर

नई दिल्ली । संसद में हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष नवंबर तक 31.38 करोड़ से अधिक असंगठित कामगार और 5.09 लाख से अधिक गिग और...

केंद्र ने इंडिगो को जारी किए निर्देश, रविवार रात 8 बजे तक रिफंड प्रॉसेस पूरा करना किया अनिवार्य

नई दिल्ली । नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को इंडिगो को सभी पेंडिंग पैसेंजर रिफंड बिना किसी देरी के जारी करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय की ओर से सभी...

रूस ने अपने सुदूर पूर्व और आर्कटिक क्षेत्र को भारत के लिए खोला, निवेश और व्यापार में इजाफा होगा

नई दिल्ली । रूस ने भारत के लिए अपने सुदूर पूर्व और आर्कटिक क्षेत्र को दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापार बढ़ने के लिए खोल दिया है। यह जानकारी...

रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती विकास को देगी बढ़ावा : अर्थशास्त्री

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के फैसले का शुक्रवार को अर्थशास्त्रियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति के असाधारण रूप...

‘होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया’ की घरेलू बिक्री में नवंबर में 23 प्रतिशत का उछाल दर्ज

नई दिल्ली । होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने इस वर्ष नवंबर में अपने घरेलू बिक्री में 23 प्रतिशत के उछाल की जानकारी दी, जो बढ़कर 5,33,645 यूनिट हो...

देश के 8 एयरपोर्ट से 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, इंडिगो के कर्मचारियों और यात्रियों में बहस

नई दिल्ली । देश के 8 एयरपोर्ट पर गुरुवार को कहीं तकनीकी वजह से तो कहीं क्रू मेंबर्स की कमी से इंडिगो की 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हो गई...

देश में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का भविष्य उज्ज्वल, आने वाले वर्षों में दुनिया में पहले स्थान पर होगा उद्योग: नितिन गडकरी

नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले वर्षों...

रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर, पहली बार 90 मार्क के पार

नई दिल्ली । भारतीय करेंसी रुपया में बुधवार के कारोबारी दिन तेज गिरावट दर्ज की गई और पहली बार घरेलू करेंसी डॉलर के मुकाबले 90 के पार अपने निचले स्तर...

इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट्स लेट और कई रद्द, कंपनी ने मांगी माफी

नई दिल्ली । भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले कई दिनों से भारी मुश्किलों में घिरी हुई है। तकनीकी खराबी, बड़े एयरपोर्टों पर जबरदस्त भीड़ और ऑपरेशनल मजबूरियों की...

बैंकों ने बीते तीन वर्षों में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक के अनक्लेम्ड डिपॉजिट लोगों को वापस किए

नई दिल्ली । भारतीय बैंकों ने बीते तीन वर्षों में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक के अनक्लेम्ड डिपॉजिट लोगों को वापस कर दिए हैं। यह जानकारी सरकार की ओर से...

पुतिन के भारत दौरे से रणनीतिक संबंध मजबूत होंगे, परमाणु सहयोग में बढ़ोतरी होगी: क्रेमलिन

नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के आगामी भारत दौरे से दोनों देशों के बीच रणनीतिक, रक्षा, ऊर्जा और व्यापार क्षेत्रों में बड़े परिणाम सामने आने की उम्मीद...

बेसिक सैलरी के साथ डीए को विलय करने का कोई प्रस्ताव विचार में नहीं : वित्त मंत्रालय

नई दिल्ली । सरकार बेसिक सैलरी को डीए के साथ विलय करने के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है। यह जानकारी सरकार की ओर से संसद में सोमवार...

admin

Read Previous

भारत का जीसीसी वर्कफोर्स 2030 तक 3.46 मिलियन के आंकड़े को छूने का अनुमान

Read Next

टाइगर श्रॉफ को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ देखकर खुश हुए जैकी श्रॉफ, शेयर की वीडियो

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com