भारत में व्हाट्सएप डाउन, मैसेज भेजने और स्टेटस अपलोड करने में परेशानी

नई दिल्ली । मेटा के स्वामित्व वाला लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप शनिवार को भारत में कई यूजर्स के लिए डाउन हो गया। व्हाट्सएप यूजर्स को मैसेज भेजने और स्टेटस अपलोड करने में परेशानी हुई।

ऐप आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर के अनुसार, ”81 प्रतिशत यूजर्स ने मैसेज भेजने में परेशानी आने की शिकायत की, वहीं 16 प्रतिशत यूजर्स ने ओवरऑल ऐप एक्सपीरियंस को लेकर शिकायत दर्ज करवाई।”

एक्स पर एक यूजर ने कहा, “क्या यह केवल मेरे साथ ही हुआ है या आपका व्हाट्सएप भी डाउन है? मैं स्टेटस अपलोड करने की कोशिश कर रहा हूं और ऐसा करने में बहुत समय लग रहा है।”

हालांकि, इस आउटेज को लेकर अभी तक व्हाट्सएप की ओर से किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

कुछ यूजर्स ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को लेकर भी इसी तरह के आउटेज की जानकारी दी।

एक यूजर ने पोस्ट किया, “अरे व्हाट्सएप, क्या ऐप डाउन है? मुझे मैसेज भेजने में दिक्कत हो रही है। क्या किसी और को ऐसी परेशानी हो रही है?”

इस साल फरवरी के आखिर में भी व्हाट्सएप को लेकर बड़े आउटेज को रिपोर्ट किया गया था, जिसकी वजह से दुनिया भर के यूजर्स ऐप का ठीक तरह से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे।

इससे पहले, शनिवार दोपहर को यूपीआई सर्विस के जरिए डिजिटल पेमेंट को लेकर भी इसी तरह की परेशानी आई थी। लोकप्रिय सर्विस यूपीआई पर आउटेज की वजह से देश भर में लाखों लोगों को परेशानी आई।

डिजिटल सर्विस को लेकर रुकावट लगभग हर ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म पर देखी गई, जिसकी वजह से खरीदारी से लेकर बिल पेमेंट और बिजनेस ट्रांजैक्शन बीच में ही अटक गए।

एनपीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “एनपीसीआई को वर्तमान में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से यूपीआई लेनदेन में बाधा आ रही है।”

एनपीसीआई की ओर से आगे कहा गया, “हम इस परेशानी को लेकर काम कर रहे हैं और आपको अपडेट करते रहेंगे। यूजर्स को हो रही असुविधा के लिए हमें खेद है।”

हालांकि, कुछ समय बाद यूपीआई सर्विस की परेशानी खत्म हो गई।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

मौलाना साजिद रशीदी ने वक्फ कानून का किया समर्थन, कांग्रेस नेता का सरकार पर हमला

Read Next

वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर कुछ लोग फैला रहे हैं अफवाह : शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com