फुकेत जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 16 मिनट बाद ही लौटा वापस

नई दिल्ली । फुकेत जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लौट आई। इस उड़ान को पहले फुकेत में सुबह 11.45 बजे उतरना था।

बोइंग 737 मैक्स 8 द्वारा संचालित उड़ान आईएक्स110 ने अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी, लेकिन केवल 16 मिनट की उड़ान के बाद हैदराबाद वापस लौट आई, जिससे यात्री निराश हो गए।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, हमारी एक फ्लाइट के चालक दल ने अत्यधिक सावधानी बरती और तकनीकी खराबी के कारण हैदराबाद वापस लौटने का फैसला किया।

प्रवक्ता ने आगे कहा, “हमने प्राथमिकता के आधार पर एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की, देरी के दौरान मेहमानों को जलपान उपलब्ध करवाया गया और उड़ान रवाना हो गई। हमें असुविधा के लिए खेद है, साथ ही हम दोहराते हैं कि हमारे संचालन के हर पहलू में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इस मुश्किल अनुभव के बारे में बताया और कहा कि एयरलाइन की ओर से उन्हें कोई स्पष्ट सूचना दिए बिना ही विमान के अंदर इंतजार करना पड़ा।

एक प्रभावित यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हैदराबाद से फुकेत जा रही फ्लाइट आईएक्स 110 उड़ान भरने के बाद वापस लौट आई। अभी तक कोई अपडेट नहीं, हम विमान के अंदर इंतज़ार कर रहे हैं। निराशाजनक,”

एक दूसरे यात्री ने पोस्ट किया: “एयर इंडिया एक्सप्रेस धन्यवाद, मुझे यह एहसास दिलाने के लिए कि मुझे अब भविष्य में कभी भी आपकी फ्लाइट नहीं लेनी।”

एक्स पर पहले पोस्ट किए गए एक मैसेज में एयरलाइन ने कहा कि वह उड़ान में व्यवधान के कारण हुई असुविधा के लिए क्षमा चाहती है।

एयरलाइन ने कहा, “कृपया ध्यान दें कि देरी तकनीकी कारणों से हुई है, क्योंकि हमारे यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम इस समस्या का समाधान करने पर काम कर रहे हैं और वर्तमान में अपडेटेड ईटीडी का इंतज़ार कर रहे हैं। हमारी टीम आपको सूचित रखेगी और प्रस्थान समय के बारे में आवश्यक सहायता प्रदान करेगीहम एक बार फिर क्षमा चाहते हैं और अगली बार जब आप हमारे साथ उड़ान भरेंगे तो आपको बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।”

आईएएनएस

ईरान का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुला, खाड़ी देशों से भारत आ रही और भी उड़ानें

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि ईरान का हवाई क्षेत्र कार्गो और चार्टर्ड उड़ानों के लिए आंशिक रूप से खुला है, लेकिन भारतीय नागरिकों को सलाह...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना ‘सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड’

वाशिंगटन । सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने...

नई नेपाल सरकार ने चीन के साथ हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर समझौतों की जांच शुरू की

काठमांडू । चीन ने हमेशा नेपाल के साथ अपने आर्थिक संबंधों का इस्तेमाल हिमालयी देश में राजनीतिक हस्तक्षेप के लिए एक सीढ़ी के रूप में किया है, लेकिन अब नेपाल...

गैस की हेराफेरी रोकने के लिए डीएसी आधारित गैस डिलीवरी 94.5 प्रतिशत से अधिक बढ़ी: सरकार

नई दिल्ली । सरकार ने शनिवार को बताया कि अवैध गैस की हेराफेरी रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) आधारित एलपीजी गैस डिलीवरी 94.5 प्रतिशत से अधिक हो गई...

नीति आयोग देश की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि नीति आयोग देश की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा है। यह सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने,...

अदाणी ग्रीन एनर्जी का वित्त वर्ष 26 में शानदार प्रदर्शन, कोर एबिटा सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 10,865 करोड़ रुपए रहा

नई दिल्ली । अदाणी समूह की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ने शुक्रवार को नतीजे घोषित किए। पूरे वित्त वर्ष 26 में कंपनी का बिजली आपूर्ति से एबिटा सालाना...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 703.3 अरब डॉलर

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) में 17 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2.3 अरब डॉलर...

एआई और नई टेक्नोलॉजी पर भरोसा, लेकिन सतर्कता जरूरी: एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । एफआईसीसीआई द्वारा आयोजित 6वें पीआईसीयू फिनटेक कॉन्फ्रेंस में इंडियन बैंकिंग सेक्टर के दिग्गजों ने नई तकनीकों और डिजिटल पेमेंट सिस्टम को लेकर अपने विचार साझा किए। न्यूज...

केंद्र ने पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने वाली रिपोर्ट्स को खारिज किया, कहा-ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि वर्तमान में चल रहे विधानसभा चुनावों के बाद, देश में...

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता से कच्चे तेल में तेजी जारी, ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल के पार

मुंबई । हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल में तेजी जारी है और गुरुवार को कीमतें फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई...

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अनिश्चितता जारी, कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब

मुंबई । वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। इसकी वजह अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता बने रहना...

अमेरिका में भारत से जुड़ा टैरिफ रिफंड 12 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है: रिपोर्ट

नई दिल्ली । अमेरिका में भारत से जुड़े टैरिफ रिफंड की राशि 10 से 12 अरब डॉलर के बीच होने की उम्मीद है। यह रिफंड अमेरिकी अधिकारियों द्वारा डोनाल्ड ट्रंप...

admin

Read Previous

‘आम आदमी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं’, अनमोल गगन के इस्तीफे पर कांग्रेस का हमला

Read Next

जल्द ही होंगे कुछ बड़े व्यापार समझौते, अमेरिका बनेगा क्रिप्टो की राजधानी: ट्रंप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com