गिफ्ट निफ्टी ने अक्टूबर में दर्ज किया अब तक का सबसे अधिक 106.22 अरब डॉलर का टर्नओवर

मुंबई । मल्टी-एसेट एक्सचेंज एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज (एनएसईआईएक्स) ने सोमवार को कहा कि निफ्टी के इंटरनेशनल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट – गिफ्ट निफ्टी- ने अक्टूबर में अब तक का सबसे अधिक 106.22 अरब डॉलर का मासिक टर्नओवर दर्ज किया है।

इससे पहले उच्चतम मासिक टर्नओवर 102.35 अरब डॉलर मई 2025 में दर्ज किया गया था। इस दौरान करीब 2.11 मिलियन कॉन्ट्रैक्ट्स का कारोबार हुआ था।

एक्सचेंज बयान में कहा गया कि यह उपलब्धि भारत की ग्रोथ स्टोरी के बेंचमार्क के रूप में गिफ्ट निफ्टी में निवेशकों के भरोसे को दिखाता है।

3 जुलाई 2023 को फुल-स्केल ऑपरेशन शुरू होने के बाद से, गिफ्ट निफ्टी ने अक्टूबर 2025 तक 52.77 मिलियन से अधिक कॉन्ट्रैक्ट और कुल 2.40 ट्रिलियन डॉलर का टर्नओवर दर्ज किया है।

गिफ्ट निफ्टी के फुल-स्केल ऑपरेशन शुरू होने के बाद से एनएसईआईएक्स पर ट्रेडिंग टर्नओवर तेजी से बढ़ रहा है।

एनएसई के अनुसार, “हमें गिफ्ट निफ्टी की सफलता देखकर खुशी हो रही है और हम सभी पार्टिसिपेंट्स को उनके जबरदस्त सपोर्ट और गिफ्ट निफ्टी को एक सफल कॉन्ट्रैक्ट बनाने के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं।”

एक्सचेंज ने पहले बताया था कि गिफ्ट निफ्टी ने 24 अक्टूबर, 2025 को रिकॉर्ड ओपन इंटरेस्ट (ओआई) हासिल किया। गिफ्ट निफ्टी में 4,10,100 कॉन्ट्रैक्ट्स का ओपन इंटरेस्ट देखा गया, जिसकी कीमत 21.23 अरब डॉलर या 1,86,226 करोड़ रुपए थी।

गिफ्ट सिटी में स्थित एनएसईआईएक्स की स्थापना 5 जून, 2017 को हुई थी और इसे इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी द्वारा मान्यता प्राप्त है।

एनएसईआईएक्स इन्वेस्टर्स को इंडियन सिंगल स्टॉक डेरिवेटिव्स, इंडेक्स डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, डिपॉजिटरी रिसीट्स और ग्लोबल स्टॉक्स ऑफर करता है। एक्सचेंज इक्विटी शेयर, एसपीएसी, आरईआईटी, इनविस्ट्स, डिपॉजिटरी रिसीट्स, डेट सिक्योरिटीज और ईएसजी डेट सिक्योरिटीज सहित प्राइमरी मार्केट प्रोडक्ट्स की एक पूरी रेंज भी प्रदान करता है।

अक्टूबर में, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, निवेश और व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा देने के लिए गिफ्ट सिटी में विदेशी मुद्रा निपटान प्रणाली को लॉन्च किया।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

आईडीएफसी बैंक घोटाला: सीबीआई ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ मामलों में 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

चंडीगढ़ । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) के फंड के दुरुपयोग से जुड़े मामलों में सरकारी अधिकारियों और आईडीएफसी बैंक...

सोना धड़ाम, चांदी भी 2.33 लाख के नीचे फिसली

मुंबई । सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बिकवाली देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.33 लाख...

पीयूष गोयल टीईपीए के क्रियान्वयन और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए 12-13 जून को स्विट्जरलैंड का दौरा करेंगे

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री भारत–ईएफटीए व्यापार व आर्थिक भागीदारी समझौता (टीईपीए) के क्रियान्वयन और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए 12-13 जून को स्विट्जरलैंड का...

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

नई दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

अदाणी सोलर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, वैश्विक सोलर मॉड्यूल रैंकिंग में मिला सर्वोच्च स्थान; टॉप-10 में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय कंपनी

अहमदाबाद । भारत की कंपनी अदाणी सोलर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऊर्जा अनुसंधान और कंसल्टेंसी फर्म वुड मैकेंजी की 'ग्लोबल सोलर फोटोवोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल मैन्युफैक्चरर रैंकिंग 2026'...

admin

Read Previous

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन- शी को बताया ‘चतुर’

Read Next

भारतीय टीम के महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले, चक दे इंडिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com