ऑल-टाइम हाई पर सोना, चांदी की कीमतों में आई मामूली कमजोरी

नई दिल्ली । सोने की कीमतों में लगातार मजबूती देखी जा रही है, शुक्रवार को भी यह सिलसिला जारी रहा और सोना नए ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 1,06,338 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि इससे पहले गुरुवार को 1,05,945 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। 24 कैरेट सोने में 24 घंटों में 393 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है।

इससे पहले बुधवार को सोने ने 1,06,021 रुपए का ऑल-टाइम हाई बनाया था।

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 97,406 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 97,046 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 79,754 रुपए हो गया है, जो कि पहले 79,459 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सोने के उलट चांदी की कीमतों में नरमी देखी गई है। चांदी की कीमत 37 रुपए कम होकर 1,23,170 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,23,207 रुपए प्रति किलो थी।

आईबीजेए की ओर से सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है।

वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 3 अक्टूबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.19 प्रतिशत बढ़कर 1,07,681 रुपए और चांदी के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.70 प्रतिशत बढ़कर 1,26,025 रुपए थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखी गई है। कॉमैक्स पर सोना की कीमत करीब 1.18 प्रतिशत बढ़कर 3,649.00 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 1.41 प्रतिशत बढ़कर 42 डॉलर प्रति औंस पर थी।

एलकेपी कमोडिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोना एमसीएक्स पर 1,06,700 रुपए पर और कॉमैक्स पर गोल्ड 3,550 डॉलर पर था। अब निवेशकों का फोकस फेड की सितंबर की मीटिंग पर है, जहां रेट कट की अपेक्षा की जा रही है। दूसरी तरफ टैरिफ मांग को बढ़ावा दे रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि सोने का सेटअप सकारात्मक बना हुआ है। अगर कीमतें 1,06,450 रुपए के ऊपर बनी रहती हैं और यह सोने को रुकावट के स्तर 1,07,260 रुपए तक ले जा सकती है।

–आईएएनएस

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

अखिलेश के आरोप का यूपी सीईओ ने दिया जवाब, कहा- एक भी शपथपत्र मूल रूप से प्राप्त नहीं हुआ

Read Next

ट्रंप ने बयां किया भारत और रूस को खोने का दर्द, चीन पर साधा निशाना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com