एप्पल ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए पेश की एप्पल केयर प्लस कवरेज की सुविधा

नई दिल्ली । टेक कंपनी एप्पल की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी ने भारतीय ग्राहकों के लिए एप्पलकेयर प्लस ऑप्शन को पेश कर दिया है, जिसमें एप्पल केयर प्लस के साथ थेफ्ट और लॉस फॉर आईफोन भी शामिल है।

कंपनी का कहना है कि एक नए किफायती मंथली और एनुअल प्लान के साथ ग्राहकों के पास उनके एप्पल प्रोडक्ट को सुरक्षित रखने के तरीकों को लेकर पहले से अधिक ऑप्शन होंगे। इसी के साथ वे अपनी जरूरत के मुताबित कवरेज को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं।

एप्पल की वर्ल्डवाइड आईफोन प्रोडक्ट मार्केटिंग की वाइस प्रेसिडेंट काइआन ड्रेंस ने कहा, “एप्प्ल केयर के साथ हमारे ग्राहक निश्चिंत रहेंगे कि उनके प्रोडक्टस को एप्पल एक्सपर्ट्स की मदद से प्रोटेक्ट और सपोर्ट किया जा रहा है। भारत में इस अपडेट के साथ हम ग्राहकों के लिए विश्वसनीय प्रोटेक्शन को पहले से अधिक किफायती और आसान बना रहे हैं, जिसमें ग्राहकों को आईफोन के लिए हमारे कंप्लीट कवरेज का एक्सेस भी शामिल है।”

एप्पल का कहना है कि ग्राहक सब्सक्रिप्शन ऑप्शन की जानकारी और कवरेज की खरीदारी आसानी से अपने एप्पल डिवाइस से ही चेक कर सकते हैं। वे आईफोन, आईपैड और मैक डिवाइस में सेटिंग ऐप पर सब्सक्रिप्शन ऑप्शन को देख सकते हैं साथ ही, एलिजिबल डिवाइस के लिए सीधे कवरेज खरीद भी सकते हैं। चाहे ग्राहक मंथली प्लान चुनते हैं या एनुअल एप्पल केयर प्लस प्लान कवरेज तुंरत शुरू हो जाएगा।

एप्पल केयर प्लस के साथ थेफ्ट और लॉस फॉर आईफोन सुविधा के साथ अगर ग्राहक के आईफोन की चोरी या खोने की घटना एक वर्ष में दो बार तक होती है तो उन्हें कवरेज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, प्लान एप्पल केयर प्लस के सभी लाभ प्रदान करता है।

इसमें बैटरी रिप्लेसमेंट सर्विस, 24/7 प्राइओरिटी सपोर्ट और एक्सीडेंटल डैमेज के लिए एप्पल पार्ट्स के साथ अनलिमिटेड रिपेयर्स की सुविधा शामिल है, जो कि एप्पल स्टोर पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, ये सभी सर्विस एप्पल ऑथराइज्ड सर्विस प्रोवाइडर्स के पास भी मौजूद रहेंगी। एप्पल केयर प्लस विद थेफ्ट एंड लॉस फॉर आईफोन प्लान की शुरुआती कीमत 799 रुपए रखी गई है।

–आईएएनएस

इंडिगो संकट: दक्षिणी रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की, अतिरिक्त कोच जोड़े गए

चेन्नई । इंडिगो की बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिल होने से प्रभावित हवाई यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए दक्षिणी रेलवे ने तमिलनाडु और केरल में स्पेशल ट्रेनें चलाने और...

म्यूचुअल फंड्स का इक्विटी निवेश नवंबर में दोगुना होकर 43,465 करोड़ रुपए हुआ

मुंबई । म्यूचुअल फंड इक्विटी निवेश में नवंबर में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसकी वजह बाजार का सकारात्मक प्रदर्शन और निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत होना है। भारतीय प्रतिभूति...

ई-श्रम पोर्टल पर 31 करोड़ से अधिक असंगठित कामगार और 5 लाख से अधिक गिग वर्कर्स किए जा चुके रजिस्टर

नई दिल्ली । संसद में हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष नवंबर तक 31.38 करोड़ से अधिक असंगठित कामगार और 5.09 लाख से अधिक गिग और...

केंद्र ने इंडिगो को जारी किए निर्देश, रविवार रात 8 बजे तक रिफंड प्रॉसेस पूरा करना किया अनिवार्य

नई दिल्ली । नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को इंडिगो को सभी पेंडिंग पैसेंजर रिफंड बिना किसी देरी के जारी करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय की ओर से सभी...

रूस ने अपने सुदूर पूर्व और आर्कटिक क्षेत्र को भारत के लिए खोला, निवेश और व्यापार में इजाफा होगा

नई दिल्ली । रूस ने भारत के लिए अपने सुदूर पूर्व और आर्कटिक क्षेत्र को दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापार बढ़ने के लिए खोल दिया है। यह जानकारी...

रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती विकास को देगी बढ़ावा : अर्थशास्त्री

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के फैसले का शुक्रवार को अर्थशास्त्रियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति के असाधारण रूप...

‘होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया’ की घरेलू बिक्री में नवंबर में 23 प्रतिशत का उछाल दर्ज

नई दिल्ली । होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने इस वर्ष नवंबर में अपने घरेलू बिक्री में 23 प्रतिशत के उछाल की जानकारी दी, जो बढ़कर 5,33,645 यूनिट हो...

देश के 8 एयरपोर्ट से 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, इंडिगो के कर्मचारियों और यात्रियों में बहस

नई दिल्ली । देश के 8 एयरपोर्ट पर गुरुवार को कहीं तकनीकी वजह से तो कहीं क्रू मेंबर्स की कमी से इंडिगो की 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हो गई...

देश में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का भविष्य उज्ज्वल, आने वाले वर्षों में दुनिया में पहले स्थान पर होगा उद्योग: नितिन गडकरी

नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले वर्षों...

रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर, पहली बार 90 मार्क के पार

नई दिल्ली । भारतीय करेंसी रुपया में बुधवार के कारोबारी दिन तेज गिरावट दर्ज की गई और पहली बार घरेलू करेंसी डॉलर के मुकाबले 90 के पार अपने निचले स्तर...

इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट्स लेट और कई रद्द, कंपनी ने मांगी माफी

नई दिल्ली । भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले कई दिनों से भारी मुश्किलों में घिरी हुई है। तकनीकी खराबी, बड़े एयरपोर्टों पर जबरदस्त भीड़ और ऑपरेशनल मजबूरियों की...

बैंकों ने बीते तीन वर्षों में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक के अनक्लेम्ड डिपॉजिट लोगों को वापस किए

नई दिल्ली । भारतीय बैंकों ने बीते तीन वर्षों में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक के अनक्लेम्ड डिपॉजिट लोगों को वापस कर दिए हैं। यह जानकारी सरकार की ओर से...

admin

Read Previous

डिजिटल गोल्ड बनाम फिजिकल गोल्ड : सेबी की स्पष्टता कैसी बढ़ाती है ग्राहकों का विश्वास

Read Next

ईडी ने चेन्नई में 10 से अधिक स्थानों पर मारा छापा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com