अदाणी सोलर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, वैश्विक सोलर मॉड्यूल रैंकिंग में मिला सर्वोच्च स्थान; टॉप-10 में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय कंपनी

अहमदाबाद । भारत की कंपनी अदाणी सोलर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऊर्जा अनुसंधान और कंसल्टेंसी फर्म वुड मैकेंजी की ‘ग्लोबल सोलर फोटोवोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल मैन्युफैक्चरर रैंकिंग 2026’ में अदाणी सोलर को दुनिया में छठा स्थान मिला है। इसकी जानकारी बुधवार को दी गई।

वुड मैकेंजी ने अदाणी सोलर को ‘ग्रेड ए’ रेटिंग दी है। कंपनी को यह रेटिंग मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, तकनीक, वित्तीय मजबूती, सप्लाई चेन की स्थिरता और परिचालन प्रदर्शन जैसे मानकों पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मिली है।

यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि अदाणी सोलर इस सूची में सबसे ऊंची रैंक पाने वाली भारतीय कंपनी बन गई है। यह सफलता ऐसे समय में मिली है जब भारत घरेलू सोलर निर्माण क्षमता बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।

अदाणी सोलर, अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएनआईएल) की सोलर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। कंपनी ने पिछली रैंकिंग में आठवें स्थान से सुधार करते हुए इस बार छठा स्थान हासिल किया है। रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक टॉप-10 लिस्ट में शामिल होने वाली यह एकमात्र भारतीय कंपनी है।

रिपोर्ट में दुनिया की 48 सोलर मॉड्यूल निर्माण कंपनियों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें क्षमता उपयोग, तकनीकी परिपक्वता, वित्तीय प्रदर्शन, सप्लाई चेन की मजबूती और परिचालन क्षमता जैसे कई पहलुओं को शामिल किया गया।

अदाणी सोलर फिलहाल गुजरात के मुंद्रा स्थित अपनी एकीकृत मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की क्षमता बढ़ाकर सालाना 10 गीगावाट (जीडब्ल्यू) करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

वर्तमान में कंपनी के पास 2 गीगावाट इनगॉट और वेफर निर्माण क्षमता है, जबकि सोलर सेल और मॉड्यूल निर्माण क्षमता 4-4 गीगावाट है।

इस बीच, अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएनआईएल) के तहत काम करने वाली अदाणी विंड भी उपलब्धियां हासिल कर रही है। यह ब्लूमबर्ग एनईएफ की ‘ग्लोबल टॉप-15 विंड टरबाइन मैन्युफैक्चरर्स’ सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी है।

वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंपनी की घरेलू सोलर मॉड्यूल बिक्री साल-दर-साल आधार पर 95 प्रतिशत बढ़कर 1,459 मेगावाट पहुंच गई।

कंपनी को स्वतंत्र एजेंसी किवा पीवीईएल द्वारा किए जाने वाले सोलर मॉड्यूल विश्वसनीयता परीक्षणों में भी लगातार शीर्ष प्रदर्शनकर्ता के रूप में रेटिंग मिलती रही है।

मॉर्गन स्टेनली की हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, नवीकरणीय ऊर्जा भारत की मध्यम अवधि की रणनीति का प्रमुख स्तंभ है, जिसका उद्देश्य विदेशी ऊर्जा निर्भरता को संरचनात्मक रूप से कम करना है।

पीएलआई (प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव) योजनाओं और सीमा शुल्क (कस्टम ड्यूटी) के समर्थन से देश में सोलर मॉड्यूल निर्माण क्षमता तेजी से बढ़ी है।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2024 से मार्च 2025 के बीच भारत की सोलर मॉड्यूल निर्माण क्षमता 38 गीगावाट से बढ़कर 74 गीगावाट हो गई, जबकि सोलर सेल निर्माण क्षमता 9 गीगावाट से बढ़कर 25 गीगावाट तक पहुंच गई।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

Read Next

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com