बिहार में शराबबंदी बस नाम की, पहले से ज्यादा लोग पी रहे शराब: मांझी

पटना: बिहार में सत्तारूढ महागठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने एकबार फिर राज्य में शराबबंदी को बेकार बताया है।

उन्होंने कहा कि कहने को तो राज्य में शराबबंदी है, लेकिन पहले से अधिक लोग शराब पी रहे हैं। उन्होंने तो यहां तक कहा दिया कि आधे से ज्यादा नेता शराब पीते हैं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि ये लोग रात में शराब पीते हैं।

मांझी ने कहा कि हम ही नहीं और भी लोग हैं जो यह कहते हैं कि इन लोगों में 50 से 60 प्रतिशत ऐसे हैं जो समय पर पीते हैं। रात में पीते हैं और स्त्री-पुरुष दोनों पीते हैं। लोग नहीं देखता हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों से भी हम यही कहते हैं कि उनसे सीख लो।

उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल साइंस भी कहता है कि शराब अगर लिमिट में पिया जाए तो यह अच्छी चीज है। लाभदायक है।

मांझी ने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि बिहार में बस नाम की शराबबंदी है, लोग पहले से ज्यादा शराब पी रहे हैं। उन्होंने बिना किसी के नाम लिए कहा कि जब कोई सुने तब न। कोई सुनने की स्थिति में रहेगा तब तो किसी को हम अपनी बात सुना सकते हैं।

मांझी ने कहा वे इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते। उन्होंने नीतीश कुमार की ओर इशारा करते हुए कहा कि 18 सालों से मुख्यमंत्री है। उनकी सोच यह है कि वह अच्छा काम कर रहे हैं इसलिए 18 सालों से सीएम है। ऐसे में वह दूसरों की बात क्यों सुनेंगे।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी मांझी ने शराबबंदी को लेकर शायराना अंदाज में मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था। उन्होंने सारण में शराब से हुई लोगों की मौत पर उनके परिजनों को मुआवजा देने के संबंध पर पूछने पर कहा था कि मिला परदेश किस्मत में, वतन की याद क्या करना, जहां बेदर्द हाकिम हो, वहां फरियाद क्या करना।

गौरतलब है कि मांझी प्रारंभ से ही शराबबंदी कानून के विरोध में बोलते रहे हैं।

–आईएएनएस

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के फैसले से जनता दुखी: रामकृपाल यादव

पटना । बिहार के नए मुख्यमंत्री का ऐलान जल्द हो सकता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को इस पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस पूरे मामले...

बिहार: जदयू विधायक पप्पू पांडेय की तलाश में पुलिस की छापेमारी, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप

गोपालगंज । बिहार में एक ओर भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार के गठन को लेकर सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं , वहीं सत्ताधारी जदयू के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ...

कटिहार हादसा: सीएम नीतीश ने मृतक आश्रितों के लिए दो-दो लाख रुपए मदद की घोषणा की

कटिहार । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना...

बिहार: भागलपुर-सह-बक्सर सीट पर विधान परिषद उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा, मतदान 12 मई को

पटना । बिहार विधान परिषद की भागलपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की खाली सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग ने विज्ञप्ति में...

‘बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका’, तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब

पटना । पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के 'बिहार सबसे गरीब राज्य' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्गति में सभी की...

राजीव रंजन का राहुल गांधी पर तंज, कहा-दूसरों के कहने पर राहुल ले रहे गलत फैसले

पटना । जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा गलत फैसले लेते आ रहे हैं और...

पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर राहुल गांधी जनता में फैला रहे भ्रमः गिरिराज सिंह

पटना । पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क में छूट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को...

बिहार विधानसभा ने नितिन नवीन के इस्तीफे की अधिसूचना जारी की

पटना । बिहार विधानसभा ने बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन के विधानसभा के इस्तीफे की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी। नितिन नवीन ने राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद...

बंगाल की जनता अपने वोट से ममता बनर्जी को सत्ता से आउट करेगी : रामकृपाल यादव

पटना । पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने सीएम ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव...

दिल्ली हाईकोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू यादव के खिलाफ केस रद्द करने से किया इनकार

नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से दायर उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कथित...

बिहार : एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन सख्त, जमुई में 27 सिलेंडर जब्त, एक गिरफ्तार

जमुई । बिहार में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। इसी कड़ी में जमुई जिले में शुक्रवार को जिला प्रशासन...

भागलपुर में बोले सीएम नीतीश कुमार, बिहार को विकसित राज्यों में शामिल कराना सरकार का लक्ष्य

भागलपुर । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपनी समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के लिए 442 करोड़ रुपए की लागत से 144 विकासात्मक योजनाओं...

editors

Read Previous

माफी का कोई सवाल ही नहीं : खड़गे ने राहुल का बचाव किया

Read Next

इसरो रॉकेट द्वारा लॉन्च के लिए वनवेब के 36 सैटेलाइट की दूसरी खेप भारत के लिए रवाना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com