बिहार : आम बजट को भाजपा ने सराहा, राजद, कांग्रेस और जदयू ने कहा, निराशाजनक

पटना:केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बुधवार को संसद में पेश आम बजट को जहां बिहार भाजपा ने सराहा है, वहीं बिहार में सत्तारूढ महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस और जदयू ने इसे आम लोगों के लिए धोखा बताते हुए कहा कि इस बजट से बिहार के लोगों को निराशा हाथ लगी है।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने इसे भविष्य के सशक्त भारत की बुनियाद रखने वाला बजट करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर चलते हुए भारतीय अर्थव्यस्था के आकार में पिछले 9 वर्षों में एतिहासिक बढ़ोतरी हुई है।

नीतीश पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सबसे दुखद बात यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री को पता ही नहीं है कि बजट में क्या है। फिर वह इस बजट के योजनाओं का लाभ बिहार के लिए कैसे ले पाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस बजट में मध्यम वर्ग, गांव, किसान, गरीब, मजदूर समेत समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। बजट के प्रावधानों से बिहार जैसे विकासशील राज्यों को भी काफी लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बजट में कर मुक्त आय की सीमा को 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख कर दिया गया है, जिसका सीधा लाभ देश के करोड़ों मध्यम आय वाले परिवारों को होगा। डॉ जायसवाल ने कहा कि बजट में तीन वर्षों में 3.5 लाख जनजातीय विद्यार्थियों के लिए 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में 38,800 अध्यापकों तथा सहयोगी कर्मचारियों को नियुक्त करने का प्रावधान किया गया है।

राजद नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बजट से बिहार को कोई उम्मीद भी नहीं थी और बजट में कुछ मिला भी नहीं।

तेजस्वी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 2014 में केंद्र की भाजपा सरकार ने कहा कि 2022 में किसानों की आय दुगुनी करेंगे।

2022 में सबको आवास देंगे। 2022 तक 80 करोड़ लोगों को नौकरी-रोजगार देंगे। अब 2023 भी आ गया लेकिन इनकी जुमलेबाजी की आदत नहीं गयी।

भाजपा को 100 प्रतिशत सांसद देने वाले बिहार को भाजपाइयों ने बजट में फिर ठगा।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी बेतहासा बढ़ गई है, लेकिन इसको रोकने के लिए बजट में कोई विजन नहीं दिखा है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नहीं बताया कि सरकार कैसे आम लोगों को इन समस्याओं से उबारने में मदद करेगी।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने बजट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह बजट पूर्णतया निराशाजनक और फीका रहा। राज्य समेत देश की जनता के आशाओं पर पानी फेरने वाला रहा क्योंकि टैक्स स्लैब में छूट तब प्रासंगिक होता जब कोरोना से बेरोजगार हुए लोगों के रोजगार के लिए यह सरकार बजट में कुछ विशेष प्रावधान करती।

उन्होंने बजट को अमीरों का बजट बताते हुए कहा कि छोटे एवं मंझोले व्यवसायियों के लिए इस बजट में कुछ नहीं रहा वहीं बिहार जैसे पिछड़े राज्य के लिए इस बजट में विशेष पैकेज की भी घोषणा नहीं की गई।

बिहार के लिए रेलवे जीवन रेखा है और बिहार में कोई नई रेल परियोजना या आमजन के लिए नई ट्रेनों की योजना का नहीं होना निराशाजनक है।

इधर, जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि केन्द्रीय बजट में आम आदमी का हाथ खाली रहा। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि प्रतिव्यक्ति आय दोगुनी हो गई, लेकिन किसकी हुई? महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार चुप क्यों है? मनरेगा की भी बजट में कोई चर्चा नहीं। बिहार को तो केन्द्र सरकार ने छला है ही। उन्होंने कहा कि यह बजट एकदम दिशाहीन और खोखला है ।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

बिहार न्यायिक अकादमी में कई पदों पर नौकरी का अवसर, तुरंत करें आवेदन

पटना । नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए बिहार न्यायिक अकादमी, पटना ने अनुबंध-आधारित पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों...

पटना : कोचिंग संस्थान में झड़प मामला, फैसल खान की अंतरिम सुरक्षा 3 जुलाई तक बढ़ी

पटना । बिहार के मशहूर शिक्षक रोशन आनंद के साथ चल रहे कानूनी विवाद के मामले में 'खान सर' के नाम से चर्चित फैसल खान को मंगलवार को पटना सिविल...

तेजस्वी यादव ने ‘रिशु श्री महाघोटाले’ पर बिहार की एनडीए सरकार से पूछे 20 सवाल

पटना । बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कथित 'रिशु श्री महाघोटाले' को लेकर राज्य की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार से 20...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने...

बिहार भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

पटना । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को बिहार प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नए प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की। यह घोषणा...

पटना में बाइक सवार दो बदमाशों ने आरजेडी विधायक के भाई की सोने की चेन छीनी

पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक राहुल कुमार के भाई शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में चेन छीनने की घटना का शिकार हो गए, जब बाइक पर...

‎बिहार: गोपालगंज में आर्केस्ट्रा समूहों पर पुलिस ने की छापेमारी, 40 लड़कियों को कराया मुक्त, 22 लोग गिरफ्तार ‎

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले में कुचायकोट थाना क्षेत्र में विभिन्न आर्केस्ट्रा समूहों पर छापे मारकर पुलिस ने 40 से अधिक नाबालिग लड़कियों को शोषण और यातना से मुक्त...

बिहार: वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का पहला भारत दौरा, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

गयाजी । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर गयाजी पहुंचने पर वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम सम्राट...

नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा पर बिहार के मुख्यमंत्री आवास को खाली किया

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग', जिसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है, शुक्रवार को एक ऐतिहासिक परिवर्तन का...

akash

Read Previous

दिल्ली में एमएलसी त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के सिलसिले में तीन गिरफ्तार

Read Next

‘ताज डिवाइडेड बाय ब्लड’ में बादशाह अकबर का किरदार निभाएंगे नसीरुद्दीन शाह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com