दिल्ली में एमएलसी त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के सिलसिले में तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जम्मू-कश्मीर एमएलसी त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह तीनों वजीर हाई-प्रोफाइल हत्या के मामले में कथित रूप से साजिश रचने में शामिल थे। आरोपियों की पहचान सरदार जगपाल सिंह, हरजिंदर सिंह रैना और सुदर्शन सिंह वजीर के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2021 में दिल्ली के बसई दारापुर इलाके के एक फ्लैट में 68 वर्षीय वजीर की हत्या कर दी गई थी। उनका क्षत-विक्षत शव फ्लैट के वॉशरूम से मिला था। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और बयानों के आधार पर मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। किराए पर फ्लैट लेने वाला मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह खालसा फरार हो गया।

विशेष पुलिस आयुक्त आरएस यादव ने कहा कि प्रथम ²ष्टया हत्या का कारण मृतक के परिजनों से रंगदारी वसूलना बताया जा रहा है। हालांकि, फिरौती के लिए कोई कॉल नहीं की गई थी। चूंकि मुख्य आरोपी खालसा फरार था, इसलिए हत्या के पीछे की साजिश स्पष्ट नहीं हो सकी।

हत्या के महीनों बाद मुख्य आरोपी खालसा को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी सुदर्शन सिंह वजीर की त्रिलोचन सिंह वजीर व नागर सिंह से रंजिश थी।

नागर सिंह जम्मू में एक व्यापारी है। नागर सिंह के बेटे ने आरोपी सुदर्शन सिंह वजीर के भतीजे की हत्या कर दी थी। त्रिलोचन सिंह वजीर और नागर सिंह दोनों को 2006 के जम्मू में एक सनसनीखेज चोपड़ा हत्याकांड में भी गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ में आगे पता चला कि 2018 में त्रिलोचन सिंह वजीर और नागर सिंह दिल्ली में सुदर्शन सिंह वजीर की हत्या करने की योजना बना रहे थे। अधिकारी ने कहा, यह हरमीत सिंह और हरप्रीत सिंह के माध्यम से आरोपी सुदर्शन को पता चला और प्रतिशोध में आरोपी सुदर्शन, हरजिंदर सिंह रैना और जगपाल दिल्ली में टीएस वजीर की हत्या करने में सफल रहे।

–आईएएनएस

पालम अग्निकांड: सीएम रेखा गुप्ता ने जताया शोक, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

नई दिल्ली । पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने...

एलपीजी गैस संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए पीएम मोदी का आभार जताया

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के लोगों को 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के ऐतिहासिक प्रोजेक्ट समर्पित करने...

महिलाओं के संघर्ष और बलिदान को नमन; सीएम रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति की ऊर्जा को सराहा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला बुद्धिजीवियों के राष्ट्रीय सम्मेलन 'भारती-नारी से नारायणी' समारोह में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं के योगदान, साहस और...

सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर दिल्ली को कर्जदार बनाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवल एक साल के भीतर राजधानी...

दिल्ली के तीन स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली । दिल्ली के तीन स्कूलों को सोमवार को धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

अरविंद केजरीवाल बाहर रहें या न रहें, फर्क नहीं पड़ेगा: संदीप दीक्षित

नई दिल्ली । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने शराब नीति केस में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बरी होने पर...

दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं के कायाकल्प पर बोले मनोज तिवारी बोले-पहले लूटपाट थी, अब सेवा भावना है

नई दिल्ली । भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ की। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार मेडिकल सुविधाओं को बेहतर...

इजरायल के ईरान पर हमले के बाद एयर इंडिया की दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी

नई दिल्ली । इजरायल द्वारा शनिवार सुबह ईरान पर 'प्रीवेंटीव अटैक' यानी एहतियाती सैन्य हमले किए जाने के बाद एयर इंडिया की दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली उड़ान शनिवार...

akash

Read Previous

बिहार : आम बजट को भाजपा ने सराहा, राजद, कांग्रेस और जदयू ने कहा, निराशाजनक

Read Next

आयकर विभाग के सर्वे पर बीबीसी का आया बयान, कहा, कर रहे हैं पूरा सहयोग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com