बिहार के कैमूर में विदेशी मुद्रा, नकदी और चोरी के 14 लाख के आभूषण बरामद, सास-बहू गिरफ्तार

भभुआ । बिहार के कैमूर जिले की पुलिस ने बड़ी मात्रा में चोरी के आभूषण बरामद करने में सफलता पाई है। इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार दोनों महिलाएं सास और बहू हैं, जो महिलाओं को दिग्भ्रमित कर या झांसा देकर उनके जेवरात चोरी करती थीं।

कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बुधवार को बताया कि 17 मार्च को भभुआ वार्ड नं 13 निवासी राजगृह तिवारी की पत्नी बिंदु देवी ने भभुआ थाने में आवेदन दिया था, जिसमें बताया गया था कि एकता चौंक के पास ई-रिक्शा से घर जाने के क्रम में सोने-चांदी के गहने की चोरी कर ली गई है।

एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन कर इसकी जांच शुरू की गई। शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच और अन्य लोगों से पूछताछ में एक अज्ञात महिला के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस ने मामले में एक महिला को हिरासत में लिया। महिला रामगढ़ थाना क्षेत्र के डरहक गांव की रहने वाली बताई गई। उससे पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया और दूसरी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार महिलाओं के घर की तलाशी लेने पर वहां से करीब 105 ग्राम सोने के आभूषण एवं 3.294 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही उनके पास से 41,866 रुपये नकद और कुछ विदेशी मुद्रा भी मिली है। अधिकांश आभूषण चोरी के हैं। बरामद आभूषणों की कीमत करीब 14 लाख रुपये है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी चोरी के आभूषण स्थानीय सोनारों को बेचा करती थीं। पुलिस सोनारों से भी पूछताछ कर रही है। इन महिलाओं के विषय में अन्य थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

रजत पाटीदार विराट कोहली के कप्तानी कौशल पर बहुत अधिक निर्भर होंगे : रॉबिन उथप्पा

Read Next

तुर्की : इस्तांबुल के मेयर और एर्दोगन के प्रतिद्वंद्वी गिरफ्तार, विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com