तुर्की : इस्तांबुल के मेयर और एर्दोगन के प्रतिद्वंद्वी गिरफ्तार, विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

इस्तांबुल । तुर्की ने राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के मुख्य प्रतिद्वंद्वी इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू को भ्रष्टाचार और एक आतंकवादी समूह की मदद करने के आरोप में हिरासत में ले लिया है। मुख्य विपक्षी पार्टी ने बुधवार को इसे ‘हमारे अगले राष्ट्रपति के खिलाफ तख्तापलट’ कहा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इमामोग्लू के खिलाफ यह कदम देश भर में विपक्षी नेताओं पर महीनों से चल रही कानूनी कार्रवाई का परिणाम है, जिसे उनकी चुनावी संभावनाओं को नुकसान पहुंचाने के राजनीतिक प्रयास के रुप में देखा जा रहा है।

54 वर्षीय इमामोग्लू को कुछ ओपिनियन पोल में एर्दोगन से आगे बताया गया। उन्हें कुछ ही दिनों में उनकी रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी (सीएचपी) का आधिकारिक राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया जाना था। अब उन पर दो अलग-अलग जांच चल रही हैं, जिनमें आपराधिक संगठन का नेतृत्व करने, रिश्वतखोरी और टेंडर में धांधली के आरोप भी शामिल हैं।

हालांकि अधिकारियों ने अस्थायी तौर पर विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया और पुलिस ने शहर की कुछ सड़कों को बंद कर दिया, फिर भी लगभग 100 लोग उस पुलिस स्टेशन के सामने इक्ट्ठा हुए जहां इमामोग्लू को ले जाया गया था। वह नारेबाजी कर रहे थे।

सीएचपी नेता ओजगुर ओजेल ने विपक्षी एकता की अपील की और कहा कि उनकी पार्टी रविवार को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में इमामोग्लू का चयन करेगी।

ओजेल ने कहा, “तुर्की अगले राष्ट्रपति के खिलाफ तख्तापलट के प्रयास का सामना कर रहे हैं।”

बुधवार की सुबह हिरासत के लिए अपने घर से निकलने की तैयारी करते समय सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, इमामोग्लू ने कहा कि वह हार नहीं मानेंगे।

अगला चुनाव 2028 में होना है, लेकिन एर्दोगन राष्ट्रपति के रूप में अपने दो कार्यकाल की सीमा तक पहुंच चुके हैं। इससे पहले वे प्रधानमंत्री रह चुके हैं। अगर वे फिर से चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो उन्हें अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले चुनाव कराना होगा या संविधान में बदलाव करना होगा।

एर्दोगन को पिछले साल राष्ट्रव्यापी नगरपालिका चुनावों में अपनी सबसे खराब चुनावी हार का सामना करना पड़ा था, जब इमामोग्लू की सीएचपी ने तुर्की के प्रमुख शहरों में जीत हासिल की थी।

सरकार ने विपक्ष के आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि न्यायपालिका स्वतंत्र है।

–आईएएनएस

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

admin

Read Previous

बिहार के कैमूर में विदेशी मुद्रा, नकदी और चोरी के 14 लाख के आभूषण बरामद, सास-बहू गिरफ्तार

Read Next

कैबिनेट ने संशोधित डेयरी विकास योजना को दी मंजूरी, बजट बढ़ाकर 2,790 करोड़ रुपये किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com