मंत्रिमंडल में मिलेगी मैथिली ठाकुर को जगह? नवनिर्वाचित विधायक ने कहा, ‘पार्टी का हर फैसला मान्य होगा’

पटना । 20 नवंबर, गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार शपथ लेंगे।

बिहार से नया और युवा चेहरा मैथिली ठाकुर भी सुर्खियों में हैं क्योंकि वे पहली ही बार में अपनी सीट अलीनगर से चुनाव जीत चुकी हैं और अब नवनिर्वाचित भाजपा विधायक मैथिली ने शपथ ग्रहण से पहले मंत्रिमंडल में जगह मिलने के सवाल पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि जो भी आगे पार्टी का फैसला होगा, वही उनके लिए माननीय होगा।

अपनी जीत पर और कम उम्र में विधायक बनने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “ये सब अच्छा लग रहा है। यह मेरे लिए बहुत नया है, लेकिन मैं इसे सीखने की कोशिश कर रही हूं।” मंत्रिमंडल में जगह मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी का जो भी आदेश होगा, वे मानेंगी। उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि मुझे ये सौभाग्य मिला है, लेकिन पार्टी जो भी फैसला करेगी, वो मेरे लिए मान्य होगा।

जीत के बाद की प्लानिंग और ब्लू प्रिंट को लेकर की गई तैयारियों पर मैथिली ने कहा है कि हमारा मैनिफेस्टो ही इतना बड़ा है कि उसमें हर वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ है, लेकिन उसका लाभ हर घर तक पहुंचाना और असल लाभार्थियों को पहचानना और कोई इससे वंचित न रहे, ये जानना बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि मैं खुद एक कलाकार हूं और जब मैं उन महिलाओं और बच्चियों को देखती हूं जो गाने में रुचि रखती हैं, उनके लिए बहुत कुछ करना है। पहले शपथ ग्रहण समारोह कल पूरा हो जाए, उसके बाद इन्ही चीजों पर काम किया जाएगा।

बता दें कि जीत के बाद पहली बार मैथिली ठाकुर पार्टी दफ्तर पहुंची हैं, जहां विधायक दल की बैठक हुई।

मैथिली ठाकुर को बीते दिन ही उन्हें एक समारोह में स्टेज से भगवान श्री कृष्ण का गुणगान करते देखा गया था। समारोह में बैठे लोग भी मैथिली के साथ सुर में सुर मिलाकर भगवान श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान कर रहे थे।

–आईएएनएस

न कर्फ्यू है, न दंगा है, उत्तर प्रदेश में सब चंगा है: सीएम योगी

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025 में कहा कि राज्य शांति और निवेश के एक नए युग में...

संविधान से पहले कैसी थी देश की शासन प्रक्रिया, संघ प्रमुख ने बताया क्यों पड़ी थी इसकी जरूरत

पानीपत । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को ‘भारतीय इतिहास, संस्कृति और संविधान’ कार्यक्रम में बताया कि संविधान से पहले देश में शासन की...

निक्की भाटी हत्याकांड: जेठ रोहित की जमानत याचिका खारिज, पूरे परिवार पर साजिश में शामिल होने के आरोप गंभीर

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड में जिला अदालत ने एक अहम निर्णय सुनाते हुए आरोपी जेठ रोहित भाटी की जमानत याचिका...

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ युद्ध, मेट्रो को बनना होगा मॉडल एजेंसी: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह अपने विभिन्न निर्माण स्थलों पर प्रभावी धूल...

रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती विकास को देगी बढ़ावा : अर्थशास्त्री

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के फैसले का शुक्रवार को अर्थशास्त्रियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति के असाधारण रूप...

राघव चड्ढा ने की ’10 मिनट डिलीवरी’ कल्चर खत्म करने की मांग, गिग वर्कर्स की सुरक्षा का उठाया मुद्दा

नई दिल्ली । राज्यसभा में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने शून्यकाल के दौरान गिग वर्कर्स की सुरक्षा और उनकी बदतर हालत का मुद्दा उठाया। चड्ढा...

यूपी : सीएम योगी का निर्देश, एफडीआई बढ़ाने को बढ़ाएं संवाद, तेज करें प्रयास

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश में विदेशी निवेश को नई रफ्तार देने के लिए चल रहे प्रयासों की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए साफ कहा कि उत्तर...

यूपी में एसआईआर के लिए समयसीमा बढ़ाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 9 दिसंबर को करेगा सुनवाई

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए दिए गए समय को बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 9...

देश में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का भविष्य उज्ज्वल, आने वाले वर्षों में दुनिया में पहले स्थान पर होगा उद्योग: नितिन गडकरी

नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले वर्षों...

नीतीश ने विधानसभा में बिहार के विकास का किया दावा, पीएम मोदी के सहयोग के लिए किया नमन

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में प्रदेश में एनडीए सरकार में किए गए कार्यों का ब्यौरा और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की...

बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी, 10 पेज के सुसाइड नोट में परिवार और अफसरों पर गंभीर आरोप

बेंगलुरु । कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 45 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर मुरली गोविंद राजू ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी जान लेने...

तलाकशुदा मुस्लिम महिला को दहेज में मिला पैसा और तोहफा वापस पाने का हक, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए कहा कि तलाक पर अधिकारों का संरक्षण एक्ट, 1986 के तहत एक तलाकशुदा मुस्लिम महिला को पिता से...

admin

Read Previous

मिस्र, ब्रिटेन और अरब लीग ने गाजा में संघर्ष विराम को मजबूत करने के लिए यूएन प्रस्ताव का किया समर्थन

Read Next

श्री सत्य साईं बाबा का जन्म शताब्दी समारोह : ऐश्वर्या राय ने बताया फाइव ‘डी’ का महत्व

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com