जम्मू-कश्मीर: पुलवामा आतंकी हमले के आरोपी की अस्पताल में मौत

जम्मू । 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के एक आरोपी की जम्मू शहर के एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि आतंकी हमले के आरोपी बिलाल अहमद कुचाय को किश्तवाड़ जिला जेल में सीने में दर्द की शिकायत के बाद जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अधिकारियों ने बताया, “आरोपी का इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार देर रात हृदय गति रुकने से अस्पताल में उसका निधन हो गया। कुचाय पुलवामा जिले के काकापोरा का रहने वाला था।”

ज्ञात हो कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा जिले के लेथपोरा इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमला हुआ था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

यह हमला आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार ने किया था, जिसमें उसकी भी मौत हो गई थी। उसने लेथपोरा में अपनी विस्फोटक से भरी कार को सीआरपीएफ के काफिले से टकरा दिया था। कुचाय आतंकी हमले के तीन मुख्य आरोपियों में से एक था। उसे हमलावरों को सहायता प्रदान करने के आरोप में 2020 में गिरफ्तार किया गया था।

हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित इस्लामी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया था। वहीं पाकिस्तान ने इस घटना से कोई भी संबंध होने से इनकार किया था।

इस हमले ने भारत-पाकिस्तान संबंधों को गहरा झटका दिया, जिसके कारण 2019 में भारत-पाकिस्तान सैन्य गतिरोध हुआ। 26 फरवरी 2019 की सुबह भारतीय वायु सेना ने एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी शिविरों और प्रशिक्षण केंद्रों पर बमबारी की थी।

जांच में पुलवामा आतंकी हमले के मामले में 19 आरोपियों की पहचान की गई। अगस्त 2021 तक मुख्य आरोपी समेत छह अन्य मारे गए और सात को गिरफ्तार कर लिया गया।

–आईएएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

‘स्वच्छता ही सेवा’ के आदर्श भाव के साथ सुलभ इंटरनेशनल ने की पीएम मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम की शुरुआत

Read Next

लेबनान और इजरायल संघर्ष: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने तत्काल तनाव कम करने पर दिया जोर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com