लेबनान और इजरायल संघर्ष: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने तत्काल तनाव कम करने पर दिया जोर

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने लेबनान पर इजरायली बमबारी को लेकर चिंता जाहिर की। वह लेबनानी अधिकारियों की ओर से बच्चों और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में नागरिकों के हताहत होने की जानकारी मिलने से बेहद चितित हैं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक बयान में कहा कि यूएन प्रमुख इजरायली बमबारी की वजह से हजारों लोगों के विस्थापित होने और हिजबुल्लाह द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों से भी दुखी हैं।

गुटेरेस ने ब्लू लाइन के दोनों ओर संयुक्त राष्ट्र कर्मियों सहित नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता व्यक्त की तथा जानमाल के नुकसान की कड़ी निंदा की। बता दें ब्लू लाइन इजरायल और लेबनान को अलग करने वाले बफर जोन है।

बयान में कहा गया कि गुटेरेस ने तत्काल तनाव कम करने की बात कही। उन्होंन कहा कि सभी प्रयास कूटनीतिक समाधान के लिए समर्पित होने चाहिए। उन्होंने सभी पक्षों से नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

बयान में कहा गया की यूएन प्रमुख ने सभी पक्षों को संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों और संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी की याद दिलाई है। उन्होंने स्थिरता बहाल करने के लिए तुरंत शत्रुता समाप्त करने की अपील की।

लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सोमवार को लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में 356 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 24 बच्चे और 42 महिलाएं शामिल हैं, तथा 1,246 अन्य घायल हो गए।

इजरायल के सैन्य प्रमुख हर्ज़ी हलेवी ने सोमवार शाम को घोषणा की कि देश अपने सैन्य अभियान के ‘अगले चरणों’ की तैयारी कर रहा है।

हलेवी ने बताया कि इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में लगभग 1,100 टारगेट को निशाना बनाया। उन्होंने कहा, “हम लक्ष्यों पर हमला कर रहे हैं और अगले चरणों की तैयारी कर रहे हैं।”

इजरायली हमलों के जवाब में, हिजबुल्लाह ने पूरे सोमवार को उत्तरी इजरायल की ओर 180 से अधिक रॉकेट दागे। यह जानकारी इजरायल की सेना दी और कहा कि हवाई रक्षा प्रणालियों ने कुछ रॉकेट्स को रोक दिया, जबकि अन्य इजरायली क्षेत्र में गिरे, जिससे आग लग गई।

रेस्क्यू सर्विस के मैगन डेविड एडोम ने बताया कि छर्रे लगने से पांच लोग घायल हो गए।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा आतंकी हमले के आरोपी की अस्पताल में मौत

Read Next

लेबनान के खिलाफ क्यों आग उगल रहा इजरायल, हिजबुल्ला के कितने नेताओं को अब तक बनाया निशाना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com