धनबाद के निजी अस्पताल में आग से दो डॉक्टरों सहित छह की मौत

Six including two doctors killed in Dhanbad’s private hospital fire.

धनबाद : धनबाद शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आग लगने से दो डॉक्टरों सहित छह लोगों की मौत हो गई है। शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित हाजरा क्लिनिक नामक हॉस्पिटल में बीती रात दो से ढाई बजे के बीच आग लगी। हॉस्पिटल में इलाज करा रहे नौ लोगों को बचा लिया गया है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। फायर ब्रिगेड की टीम ने शनिवार 10 बजे तक आग पर काबू पा लिया है। हॉस्पिटल से निकाले गए लोगों में कई झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए दूसरे हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। मृतकों में हॉस्पिटल के संचालक डॉ. विकास हाजरा और डॉक्टर प्रेमा भी शामिल हैं। इनके अलावा हॉस्पिटल के ही चार कर्मियों की भी मौत हुई है। संभावना जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। यह हॉस्पिटल दो मंजिला है। आग सबसे पहले दूसरे तल्ले में लगी और यह धीरे-धीरे पूरे हॉस्पिटल में फैल गई। डॉक्टर विकास और डॉक्टर प्रेमा हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर आवासीय परिसर में सो रहे थे। संभावना जताई जा रही है कि वे गहरी निंद्रा में रहे होंगे और वक्त रहते खुद का बचाव नहीं कर पाए। हालांकि घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर बताया जा रहा है कि डॉक्टर विकास ने आग बुझाने के लिए बाथरूम के टब और पानी का इस्तेमाल किया, लेकिन आग इतनी भयावह थी और कमरे के अंदर इतना ज्यादा धुआं भरा था कि जान बचाना संभव नहीं हो पाया।

आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने अस्पताल से 9 लोगों को बाहर निकाला। उन सभी को पास के पाटलिपुत्र नसिर्ंग होम में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन विभाग के कर्मियों के मुताबिक अस्पताल में आग को रोकने के लिए सुरक्षा का कोई खास इंतजाम नहीं था। एंटीफायर मशीन भी सक्रिय नहीं दिखी। आग जैसे ही फैली, आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। अस्पताल के ठीक बगल में 15- 16 मंजिल वाले दो बड़ी इमारतें हैं। समय रहते आग पर काबू न पाने से आग इन इमारतों तक भी पहुंच सकती थी।

आईएमए धनबाद और प्रदेश इकाई समेत तमाम संस्थानों में घटना पर गहरा शोक जताया है आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एके सिंह और जिला इकाई के डॉक्टर मेजर चंदन समेत तमाम लोगों ने घटना पर गहरा शोक जताया है।

-आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो...

यूएई के पेट्रोलियम सुविधा केंद्र की स्‍थित‍ि संभली, ड्रोन हमले के बाद भड़की थी आग

दुबई । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह में पेट्रोलियम सुविधा केंद्र पर ड्रोन हमले के बाद लगी आग को सोमवार को काबू में कर लिया गया है। अधिकारियों ने...

कोलकाता के गोदाम में भीषण आग में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई

कोलकाता । कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके आनंदपुर में स्थित एक गोदाम में लगी भीषण आग में मृतकों की संख्या सोमवार को बढ़कर सात हो गई है। पश्चिम बंगाल पुलिस...

कर्नाटक हादसा: बस से चार जली लाशें बरामद, कुल 5 मौतें

चित्रदुर्ग । कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार को एक कंटेनर ट्रक से टक्कर के बाद आग लगने वाली बस से चार शव बरामद किए गए। पुलिस ने कंटेनर ट्रक...

फरीदाबाद में तेज रफ्तार कार की कंटेनर से टक्कर, दो की मौत, एयर बैग भी नहीं बचा पाए जान

फरीदाबाद । हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार सुबह घनी धुंध के कारण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीकरी के पास कंटेनर और कार में टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की...

सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का सवाल, गोवा में 25 लोगों की मौत का जवाब कौन देगा?

नई दिल्ली । वंदे मातरम के 150वीं सालगिरह पर सोमवार को लोकसभा में 10 घंटे की चर्चा शुरू हो चुकी है। इसे लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा...

दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई, एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 10 ठिकानों पर की छापेमारी

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट मामले में जांच अब और तीव्र हो गई है। सोमवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में 10...

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, बाल-बाल बचे यात्री, दिल्ली से वाराणसी जा रही थी बस

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात दिल्ली से वाराणसी जा रही एक डबल डेकर बस अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसा दनकौर थाना क्षेत्रांतर्गत...

हैदराबाद: आउटर रिंग रोड पर कार में लगी आग, एक शख्स की मौत

हैदराबाद । हैदराबाद में सोमवार सुबह एक कार में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। यह दुर्घटना शहर के बाहरी इलाके शमीरपेट के पास आउटर रिंग रोड पर...

बांग्लादेश में भूकंप से तबाही: शेख हसीना ने जताया दुख, राहत प्रयासों में ढिलाई के लिए यूनुस सरकार को ठहराया जिम्मेदार

ढाका । बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भूकंप से मची तबाही पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को सांत्वना देते...

सऊदी बस हादसा: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया दुख, राहत के लिए बनाया कंट्रोल रूम

हैदराबाद । सऊदी अरब में उमराह के लिए मदीना जा रहे यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें करीब 40 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई। जान...

आंध्र प्रदेश : मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने सऊदी बस हादसे पर जताया दुख

अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने सऊदी अरब में हुए दुखद बस हादसे पर दुख व्यक्त...

admin

Read Previous

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुलेट ट्रेन परियोजना को ‘राष्ट्रीय महत्व’ का बताया, गोदरेज की याचिका खारिज

Read Next

वुहान बाजार में रैकून कुत्तों से पैदा हुई हो सकती है कोविड महामारी : अध्ययन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com