संभल हिंसा के बाद जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से निपटी, पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लखनऊ । उत्तर प्रदेश संभल में शाही जामा मस्जिद में पिछले दिनों हुई हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर पूरे राज्य में हई अलर्ट था। संभल की शाही मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज से पहले मस्जिद और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। हालांकि यहां पर नमाज शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई।

राज्य के हर जिले में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए फ्लैग मार्च किया और पूरे इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया ने कि सभी जगह शांति है और सुरक्षा बैठकें हो चुकी हैं। कोई समस्या नहीं है, आराम से जुमे की नमाज अदा करवाई गई है। उन्होंने कहा कि सभी लोग सहयोग कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत है। शुक्रवार की नमाज को लेकर किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।

उधर वाराणसी के यूपी कॉलेज में शुक्रवार को काफी संख्या में लोग नमाज पढ़ने आए। कड़ी सुरक्षा के बीच नमाजी अन्दर गए फिर बाहर आए।

मस्जिद के इमाम गुलाम रसूल ने बताया कि हर बार की तरह यहां भीड़ को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई। मैं 17 वर्ष से नमाज पढ़ा रहा हूं। जुमे के दिन काफी भीड़ होती है। वक्फ बोर्ड के मामले की कोई जानकारी नहीं है।

एक अन्य नमाजी ने बताया कि यह रेवेन्यू रिकॉर्ड और सरकारी दस्तावेज का मामला है। उन्होंने बताया कि यूपी कॉलेज और वक्फ बोर्ड का मामला आया है। जिसमें हमारे मजार और मस्जिद हैं। यह मस्जिद नवाब टोक के जमाने से है। उसके बाद 1291 बदोबस्त कोई देख लें। इस मस्जिद के सारे कागज हैं। हम वक्फ बोर्ड के साथ हैं। यह नवाबों की जमीन है। इसके पूरे कागज हैं। यह मस्जिद पुराने समय से है। वक्फ बोर्ड में सारे कागज को लेकर जाएंगे।

उधर अमरोहा में हिंसा के बाद अलर्ट रहा। यहां पर मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। सिविल ड्रेस में पुलिस बल तैनात रहे। ड्रोन और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जा रही थी।

संभल में हुई घटना के बाद जनपद बहराइच में भी बड़े पैमाने पर पुलिस फोर्स के द्वारा पूरे शहर में रूट मार्च किया गया। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने खुद पीएसी एवं आर आर एफ के साथ भ्रमण किया। इसके साथ जगह जगह ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

फिरोजाबाद में पुलिस अलर्ट मोड पर रही। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ फील्ड में तैनात दिखे। अराजक तत्वों पर खुफिया विभाग के साथ पुलिस की पैनी नजर रही। एसपी सिटी ने खुद मोर्चा संभाला।

ऐसे में कानपुर में पुलिस अलर्ट मोड पर दिखी। जुमे की नमाज के दौरान व्यवस्था चाक चौबंद दिखी। अराजकता करने वाले पर विशेष नजर रखी गई थी। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी गई।

इधर, बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के बाद संभल रवाना हो गए। सीबीगंज में पुलिस ने उन्हें रोक लिया है। पुलिस उन्हें थाने ले गई है। वहीं मौलाना संभल जाने पर अड़े हुए हैं। इससे पहले बरेली में मौलाना तौकीर ने कहा कि लखनऊ और दिल्ली की लड़ाई में मुसलमान को पीसा जा रहा है।

वहीं, संभल हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश देते हुए निचली अदालत से संभल जामा मस्जिद मामले पर सुनवाई न करने को कहा है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी हिदायत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने को कहा है और कहा कि अब हाईकोर्ट के निर्देश पर ही कोई कार्रवाई हो सकेगी।

–आईएएनएस

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

admin

Read Previous

ट्रंप के टैरिफ से अमेरिका को फिर से महान बनने में नहीं मिलेगी मदद: जिम रोजर्स

Read Next

सोशल मीडिया प्रतिबंध का मकसद बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, नहीं कर पाईं तो कंपनियां होंगी जिम्मेदार : ऑस्ट्रेलियाई पीएम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com