सूडान गृहयुद्ध: संघर्ष से तबाह देश में 1,50,00,000 से अधिक बच्चे स्कूली शिक्षा से वंचित

पोर्ट सूडान । राष्ट्रीय बाल कल्याण परिषद ने कहा कि सूडान में चल रहे संघर्ष की वजह से 1,50,00,000 से अधिक बच्चे स्कूली शिक्षा से वंचित हैं। परिषद के महासचिव अब्दुल कादिर अब्दुल्ला अबू ने रेड सी स्टेट की राजधानी पोर्ट सूडान में कहा, “हमारे यहां 15 मिलियन से अधिक बच्चे स्कूल से बाहर हैं।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अबू ने अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) पर बच्चों के खिलाफ अपराध का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि ‘मिलिशिया’ ने 2,500 से अधिक बच्चों का अपहरण किया है।

अबू ने कहा कि विस्थापन के दौरान लगभग 3,000 बच्चे मारे गए हैं, और आरएसएफ ने अपने रैंकों में लड़ने के लिए 8,000 से अधिक बच्चों की भर्ती की है।

अबू ने कहा कि बच्चे ‘सबसे कमज़ोर’ ग्रुप हैं और उन्हें सुरक्षा तंत्र की ज़रूरत है।

30 अक्टूबर को, सेव द चिल्ड्रन ने अपनी रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक सूडान में जारी संघर्ष की वजह पांच साल से कम उम्र के 2.8 मिलियन से अधिक बच्चे गंभीर मानवीय परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, देश के 11 मिलियन विस्थापित लोगों में से आधे से ज्यादा बच्चे हैं, जिनमें से कई शिविरों, अनौपचारिक बस्तियों, भीड़भाड़ वाले स्कूलों या सार्वजनिक इमारतों में रह रहे हैं।

सूडान अप्रैल 2023 के मध्य से सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) और आरएसएफ के बीच घातक संघर्ष में उलझा हुआ है।

अप्रैल 2023 के मध्य से सूडान सूडानी सशस्त्र बलों और आरएसएफ के बीच संघर्ष में उलझा हुआ है। 14 अक्टूबर को आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट लोकेशन एंड इवेंट डाटा प्रोजेक्ट की ओर से जारी स्टेट्स रिपोर्ट के अनुसार, संघर्ष के चलते 24,850 से अधिक मौतें हुई हैं। वहीं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने अनुमान लगाया है कि 29 अक्टूबर तक सूडान के भीतर या बाहर 14 मिलियन से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

मुख्यमंत्री हेमंत ने पत्नी कल्पना के साथ रांची में किया मतदान, पूर्व सीएम चंपई ने पैतृक गांव में डाला वोट

Read Next

काश पटेल को नहीं डोनाल्ड ट्रंप ने इस शख्स को बनाया सीआईए चीफ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com