जम्मू-कश्मीर के सोपोर में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर कस्बे में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि दो-तीन अन्य आतंकवादी अब भी वहां घिरे हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शाम के समय सोपोर के रामपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई।

एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था। घेराबंदी और तलाशी अभियान में खुद को घिरता देख आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी गोलीबार की।

खबर लिखे जाने तक अभियान में एक आतंकवादी मारा गया है। मुठभेड़ जारी है। दो से तीन आतंकवादियों के फंसे होने की खबर है।”

इससे पहले शुक्रवार को सोपोर के सागीपोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो विदेशी आतंकवादी मारे गए थे।

जम्मू-कश्मीर में निर्वाचित सरकार के सत्ता में आने के बाद से आतंकवादियों ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

खुफिया एजेंसियों के अनुसार, लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जनता की भारी प्रतिक्रिया से हताश होकर सीमा पार के आतंकवादी संचालकों ने आतंकवादियों को आम नागरिकों को निशाना बनाने का निर्देश दिया है।

गत 20 अक्टूबर को गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के श्रमिकों के शिविर पर हमला कर आतंकवादियों ने सात नागरिकों की हत्या कर दी थी।

इसके बाद 24 अक्टूबर को बारामूला जिले के गुलमर्ग के बूटा पाथरी इलाके में सेना के वाहन पर हमला कर आतंकवादियों ने तीन सैनिकों और दो असैन्य पोर्टरों की हत्या कर दी थी।

गगनगीर और गुलमर्ग में हुए दो हमलों में नौ नागरिकों और तीन सैनिकों की हत्या की व्यापक रूप से निंदा की गई थी। आतंकवादियों ने इस महीने की शुरुआत में श्रीनगर के संडे मार्केट में ग्रेनेड भी फेंका था, जिसमें 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इन हमलों के बाद कहा कि उनमें शामिल लोगों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों के खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा।

–आईएएनएस

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

admin

Read Previous

जमशेदपुर में अमित शाह के रोड शो में उमड़ी भीड़, बोले- ‘जनता का उत्साह बता रहा कि भाजपा आने वाली है’

Read Next

भारत की गाड़ी आगे चल पड़ी है, अब देश न रुकने वाला है, न थमने वाला : हितेष जैन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com