खान-खनिज और संसाधनों पर कब्जे के लिए झारखंड में चुनाव लड़ रही भाजपा : कल्पना सोरेन

रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की स्टार प्रचारक और विधायक कल्पना सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड की भवनाथपुर, बिशुनपुर, मझगांव, और ईचागढ़ विधानसभा सीटों पर आयोजित चुनावी जनसभाओं में भाजपा पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य के खान-खनिज और संसाधनों पर कब्जा करने के लिए यह चुनाव लड़ रही है। दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य की अस्मिता, संस्कृति और संसाधनों की सुरक्षा की लड़ाई लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने झारखंड के हक-अधिकार लिए आवाज उठाई तो उन्हें जेल में डाल दिया गया। भाजपा हमें रोकने की चाहे जितनी कोशिश कर ले, मगर झारखंडियों के अधिकार व मान-सम्मान की लड़ाई रुकने वाली नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा में जो आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के नेता हैं, वह कभी झारखंड के जमीनी मुद्दों की बात नहीं करते। चुनाव की कमान उन्होंने बाहरी नेताओं के हाथों में सौंप दी है। भाजपा का काम समाज को सिर्फ आपस में लड़ाने भर का रह गया है।

राज्य की मौजूदा सरकार के कामकाज और उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कल्पना सोरेन ने, “हेमंत सोरेन सरकार ने हजारों लोगों का बिजली बिल माफ किया, मइया सम्मान, पेंशन, मुफ्त राशन, और विदेश में पढ़ाई के लिए विशेष योजनाओं को लागू कर झारखंड की जनता को राहत दी है। हेमंत सोरेन एकमात्र नेता हैं, जो झारखंड के लोगों की तकलीफों में उनके साथ खड़े हैं।”

उन्होंने कहा, ‘आज हम अपनी पहचान और भाषा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारी मातृभाषा और संस्कृति से अनभिज्ञ लोग, जो बाहर से आकर यहां प्रचार कर रहे हैं, झारखंड के असली मुद्दों से पूरी तरह कटे हुए हैं।”

कल्पना सोरेन ने भाजपा की कथनी और करनी पर भी सवाल उठाए और कहा कि वह केवल खोखले वादों और दिखावे की राजनीति में विश्वास करती है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

जब मुस्लिम महिलाएं न्याय मांग रही थीं तो इंडी एलायंस कहां था : स्मृति ईरानी

Read Next

एसबीआई ने वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में कमाया 18,331 करोड़ रुपये का मुनाफा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com