जब मुस्लिम महिलाएं न्याय मांग रही थीं तो इंडी एलायंस कहां था : स्मृति ईरानी

मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘वोट जिहाद’ की एंट्री से राजनीति गरमा गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को चुनाव के सिलसिले में मुंबई में थीं। यहां उन्होंने ‘वोट जिहाद’ पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

स्मृति ईरानी से मीडिया ने सवाल पूछा कि मराठी मुस्लिम संघ द्वारा वोट जिहाद किया जा रहा है। कई जगहों पर मुसलमानों को महाविकास अघाड़ी को वोट देने के लिए कहा गया है। इसे लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत भी दी है। चुनाव आयोग ने इस पर कार्रवाई करने की बात कही है। इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, जो लोग वोट जिहाद का आक्रमण देश के लोकतंत्र पर, देश के संविधान पर कर रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि वह कहां थे, उस वक्त जब तीन तलाक से पीड़ित मुस्लिम महिलाएं न्याय मांग रही थीं। वोट जिहाद की बात करने वाले लोग तब कहां थे, जब गरीब मुसलमान, नौजवान अपने लिए सुविधा, शिक्षा की मांग कर रहा था। जो लोग सोचते हैं कि वह इस प्रकार से वोट जिहाद कर आक्रामक तरीके वोट पा लेंगे, वो लोकतंत्र की शक्ति को नहीं पहचानते हैं।

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को लेकर बवाल चल रहा है, आज भी विधानसभा में भाजपा विधायकों को बाहर किया गया। इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मैं पूछना चाहती हूं कि क्या लोकतंत्र में कांग्रेस की जरा भी आस्था है। भाजपा के विधायक जो जनता द्वारा चुने गए हैं।, उन्हें इस प्रकार से मारपीट कर उनकी आवाज दबाने का क्यों प्रयास किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में, इंडी एलायंस ने जो प्रस्ताव पारित किया है, वह दलितों के अधिकारों के खिलाफ है। महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है। जिन बच्चों का यौन शोषण होता है उन्हें सुरक्षा न मिले, कांग्रेस और इंडी एलायंस की यही मंशा है। इंडी एलायंस संविधान, संसद और सुप्रीम कोर्ट का अपमान करना बंद करे।

–आईएएनएस

सबरीमाला सोना चोरी केस: ईडी की याचिका पर सुनवाई फिर टली, अब 17 दिसंबर को होगी सुनवाई

कोल्लम । केरल के कोल्लम स्थित विजिलेंस कोर्ट ने सबरीमाला सोना चोरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को केस रिकॉर्ड उपलब्ध कराने संबंधी याचिका पर सुनवाई एक बार फिर टाल...

तिरुपति परकमणि चोरी मामले में हाई कोर्ट ने कानूनी कार्रवाई का दिया आदेश

अमरावती । आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को सीआईडी और एसीबी को तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में परकमणि चोरी मामले में कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कोर्ट...

ईडी ने जालंधर में साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध बिक्री के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय के जालंधर जोनल कार्यालय ने साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध बिक्री से कमाए गए धन की जांच के तहत अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।...

गुटेरेस ने यूएन के सदस्य देशों से इमरजेंसी रिस्पॉन्स फंड में योगदान देने का आग्रह किया

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सेक्रेटरी-जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने यूएन सदस्य देशों से सेंट्रल इमरजेंसी रिस्पॉन्स फंड (सीईआरएफ) में योगदान देने की अपील की, ताकि लाखों लोगों के...

‘कमजोर’ लोगों के हाथ में यूरोप के कई देश ‘पतन की ओर’ : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूरोप के कई देशों का नेतृत्व "कमजोर" लोग कर रहे हैं, और ये देश "पतन की ओर" बढ़ रहे हैं।...

ट्रंप की टैरिफ नीति ने किसानों को वैश्विक बाजार से किया बाहर, व्यापार नीति पर सीनेटर का बयान

वांशिंगटन । अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित 12 अरब डॉलर के नए किसान सहायता पैकेज पर सियासत तेज हो गई है। शीर्ष डेमोक्रेटिक नेता और अमेरिकी सीनेटर मारिया...

पाकिस्तान में महिला पत्रकारों की संख्या गिरी, अहम मौकों पर लाइव न्यूज से भी नदारद!

नई दिल्ली । पाकिस्तान की मीडिया में महिलाओं की भागीदारी लगातार घट रही है, जो लिंग असमानता और कार्यस्थल पर चुनौतियों का संकेत देती है। एक हालिया अध्ययन के अनुसार,...

दुनिया का पहला सबसे प्रदूषित शहर है पाकिस्तान का लाहौर

इस्लामाबाद । पाकिस्तान का लाहौर शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है। स्विस एयर क्वालिटी मॉनिटर आईक्यूएयर के अनुसार, लाहौर का एक्यूआई 300 से ज्यादा है। इसके...

अमेरिका में गैस की कीमतें कई साल के निचले स्तर पर, व्हाइट हाउस ने बताया आर्थिक लाभ

वाशिंगटन । अमेरिका में गैसोलीन के दाम पिछले साढ़े चार साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। नए आंकड़ों से पता चलता है कि देश के अधिकतर इलाकों...

अमेरिका ने 85 हजार वीजा किए रद्द, अपनों की सुरक्षा के लिए ट्रंप गंभीर

वॉशिंगटन । वॉशिंगटन में गोलीकांड के बाद अमेरिका के ट्रंप प्राशसन ने इस साल कई कैटेगरी में 85,000 वीज़ा रद्द कर दिए हैं। एक सीनियर स्टेट डिपार्टमेंट अधिकारी ने बताया...

बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर बीएनपी ने जताई चिंता, कहा-भूख और खाली जेबें सच बोलती हैं

ढाका । बांग्लादेश में चुनाव की तैयारियों के बीच पूर्व पीएम खालिदा जिया की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने कहा है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पटरी से उतारने की...

आम पाकिस्तानी अपने देश की पुलिस को मानता है भ्रष्ट : इंटरनेशनल सर्वे

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के विभिन्न विभाग भ्रष्टाचार के गहरे जाल में फंसे हैं। इनमें से पुलिस सबसे ज्यादा भ्रष्ट है। भ्रष्टाचार के मामले में दूसरा नंबर निविदा का है, फिर...

admin

Read Previous

डिंपल का योगी पर पलटवार, बोलीं- सपा से घबराई भाजपा

Read Next

खान-खनिज और संसाधनों पर कब्जे के लिए झारखंड में चुनाव लड़ रही भाजपा : कल्पना सोरेन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com