शाहरुख खान धमकी मामला: रायुपर में पुलिस ने फैजान खान से दो घंटे पूछताछ की, 14 नवंबर को मुंबई बुलाया

रायुपर । बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली। इसके बाद बांद्रा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बांद्रा पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो छत्तीसगढ़ के रायपुर का निकला। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर दबिश देकर फैजान खान को ढूंढ निकाला है। पुलिस ने उससे लगभग दो घंटे पूछताछ की।

फैजान खान पेशे से एडवोकेट है। मुंबई पुलिस ने शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में फैजान से रायपुर में पूछताछ की। इसके बाद एडवोकेट ने आईएएनएस से बातचीत की।

इस दौरान फैजान ने बताया कि दो नवंबर को मेरा फोन गुम हो गया था, जिसकी रिपोर्ट मैंने खामडीह पुलिस स्टेशन (रायपुर) में दे रखी है। मेरे घर पर स्थानीय पुलिस के साथ मुंबई से दो पुलिसकर्मी आए थे। उन्होंने मुझसे शाहरुख खान के धमकी मामले में करीब दो घंटे पूछताछ की।

उन्होंने मुझसे कहा कि आपके मोबाइल से शाहरुख खान को धमकी दी गई है और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे। मैंने पुलिसकर्मियों को बताया कि मेरा फोन दो नवंबर को गुम हो गया था। मैं जिला कोर्ट में हूं। पांच नवंबर को मैं कोर्ट में था, एसपी ऑफिस में था। जिस किसने मेरा फोन एक्सेस किया है उसे ट्रेस कीजिए।

मुंबई पुलिस ने मुझे नोटिस दे दिया है और 14 तारीख को पूछताछ के लिए मुंबई बुलाया है। मैं मुंबई जाऊंगा। मैंने उनके साथ पूरा सहयोग किया है। उन्होंने मुझसे पूछा था कि उस वक्त आप कहा था, मैंने उनको बताया कि मैं एसपी ऑफिस था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिसकर्मी जब घर आए थे तब मुझे मामले की जानकारी हुई। मैं पहले भी मुंबई में रह चुका हूं। मैं एडवोकेट हूं और वहां पर भी एडवोकेट का काम करता था।

इसके अलावा फैजान खान ने कहा कि 1994 में शाहरुख खान की फिल्म ‘अंजाम’ रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख जब शिकार से आते हैं तो एक डायलॉग बोलते हैं, ‘हरि सिंह, बाहर गाड़ी में हिरण पड़ा है, तुम लोग पकाकर खा लेना’। उसकी मां जब मना करती है तो वो कहता है मुझे इसमें मजा आता है। उस पर मैंने आपत्ति जताई।

इसको लेकर मैंने मुंबई पुलिस कमिश्नर और राजस्थान में भी शिकायत की है। ये शिकायत उस पर एफआईआर करने और फिल्म को बैन करने के लिए की थी। बिश्नोई समाज हिरण की पूजा करता है, ऐसे में मुसलमान अगर ऐसा बोलता है तो दो समुदाय के बीच लड़ाई झगड़ा हो सकता है, इसलिए मैंने कहा था कि इस फिल्म को बैन किया जाए और इस पर एफआईआर दर्ज हो।

–आईएएनएस

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

admin

Read Previous

दिल्ली में रंगा सियार खुलेआम घूम रहा है: मनोज तिवारी

Read Next

शी चिनफिंग ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com