दिल्ली : ‘आप’ में शामिल हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता बीबी त्यागी

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक है और इस बीच दिल्ली भाजपा को झटका लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता बीबी त्यागी ने सोमवार को भाजपा का साथ छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया व विधायक दुर्गेश पाठक ने पार्टी कार्यालय में बीबी त्यागी को पार्टी में शामिल कराया।

आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद बीबी त्यागी ने आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने बताया, “मैंने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। यह सिर्फ चुनाव को देखते हुए नहीं है। मुझे पार्टी जो काम देगी, वह मैं करूंगा। क्योंकि मैं जमीनी स्तर पर काम करने वाला आदमी हूं। मुझे जनता के बीच में जाना अच्छा लगता है।”

भाजपा से पार्षद रहे त्यागी को काम करने में क्या दिक्कतें आ रही थी, इस पर जब उनसे प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, “जब हम भाजपा में थे तो काम कर रहे थे। भाजपा से नाराजगी नहीं है। आम आदमी पार्टी भाजपा से बेहतर काम कर रही है। अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर मैंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है।”

पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “आज हमें बहुत खुशी है कि बीबी त्यागी, जो भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता रहे हैं और जिन्होंने कई दशकों तक जमीनी स्तर पर जनता के मुद्दों पर काम किया है, आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और जनता की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारे लिए एक अनमोल संपत्ति है।”

उन्होंने आगे लिखा कि आम आदमी पार्टी का यह बढ़ता हुआ परिवार हमें नए जोश और संकल्प के साथ जनता के मुद्दों पर काम करने की प्रेरणा दे रहा है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “बीबी त्यागी का आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत है।”

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर जेपीसी की बैठक, इस्लामिक स्कॉलर होंगे शामिल

Read Next

भारत-ऑस्ट्रेलिया: पीएम मोदी का वादा पूरा, ब्रिसबेन में नए वाणिज्य दूतावास का विदेश मंत्री ने किया उद्घाटन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com