भारतीय नौसेना का आईएनएस तलवार पहुंचा फ्रांस

नई दिल्ली । भारतीय नौसेना का फ्रंटलाइन स्टेल्थ फ्रिगेट ‘आईएनएस तलवार’ फ्रांस पहुंचा है। सोमवार को रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी तैनाती के एक हिस्से के रूप में आईएनएस तलवार फ्रांस के ला रियूनियन पहुंचा है। ला रियूनियन की यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र के समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत-फ्रांस साझेदारी को मजबूत करना है।

आईएनएस तलवार, ला रियूनियन बंदरगाह पर अपनी यात्रा के दौरान फ्रांसीसी नौसेना के साथ क्रॉस-डेक यात्राएं करेगा। यहां भारतीय नौसेना व फ्रांस की नौसेना आपस में तालमेल बिठाने के लिए बातचीत एवं अन्य गतिविधियों में शामिल होंगे।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारतीय नौसेना के इस जहाज को 27 अक्टूबर को फ्रांस में रह रहे प्रवासी भारतीयों के लिए खुला रखा गया था। भारत और फ्रांस के बीच पारंपरिक रूप से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। दोनों देशों के बीच गहरी, स्थायी रणनीतिक साझेदारी है।

आईएनएस तलवार को 18 जून 2003 को नौसेना में शामिल किया गया था और यह पश्चिमी नौसेना कमान के तहत भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है। इस जहाज की कमान वर्तमान में कैप्टन जीतू जॉर्ज के पास है।

आईएनएस तलवार ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित आईबीएसएएमएआर 8 बहुपक्षीय अभ्यास में भी भाग लिया था। यह भारत, ब्राजील और अफ्रीकी नौसेना के बीच 6 से 18 अक्टूबर 2024 तक होने वाला एक संयुक्त बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास था।

इस अभ्यास का उद्देश्य तीनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना और सामंजस्य को मजबूत करना था।

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियां बहुपक्षीय संपर्क मित्रता के महत्वपूर्ण सेतु हैं। ऐसी अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां शांतिपूर्ण समुद्री क्षेत्र और सकारात्मक समुद्री वातावरण के साझा लक्ष्य को हासिल करने में मददगार है। यह इस दिशा में समान विचारधारा वाले तटीय देशों की नौसेनाओं के बीच आपसी विश्वास और अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाते हैं।

–आईएएनएस

देश में ही बनेंगे एडवांस प्रिंटेड सर्किट बोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर होगा मजबूत: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि आने वाली एम्बर और एसेंट इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में एक नया चैप्टर शुरू करेंगी। उन्होंने...

बांग्लादेश में खसरे का कहर जारी: 4 बच्चों ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई 712

ढाका । बांग्लादेश में खसरे का कहर जारी है। रविवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में 4 मासूमों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही खसरे जैसे लक्षणों...

फ्रांस में पैराशूट प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, 11 की मौत

पेरिस । फ्रांस के उत्तर-पूर्वी शहर टॉम्बलेन में रविवार को एक नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 11 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की...

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

admin

Read Previous

माली में 40 आतंकवादी मारे गए : सेना

Read Next

गाजा के अस्पताल में छापेमारी के दौरान हमास के 100 ऑपरेटिव को हिरासत में लिया: आईडीएफ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com