जम्मू-कश्मीर : उरी में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों द्वारा शुरू किए गए संयुक्त अभियान में रविवार को एक आतंकवादी मारा गया।

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने कहा कि संयुक्त दल ने भारी हथियारों से लैस एक आतंकवादी को मार गिराया तथा घटनास्थल से एक एके राइफल, दो एके मैगजीन, एके के 57 कारतूस, दो पिस्तौल, तीन पिस्तौल मैगजीन और अन्य युद्ध संबंधी सामान बरामद किया।

चिनार कोर ने कहा, “इलाके में तलाशी अभियान और कार्रवाई जारी है।”

इससे पहले सेना ने कहा था कि संभावित घुसपैठ के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर उरी में नियंत्रण रेखा पर संयुक्त घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया गया था।

सेना ने कहा, “सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी तथा उन्हें चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सतर्क सैनिकों ने भी प्रभावी गोलीबारी कर जवाब दिया।”

एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकवादी केंद्र शासित प्रदेश में पिछले कुछ समय से शांति भंग करने के लिए घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं।

हाल के महीनों में आतंकवादियों, खास तौर पर कट्टर विदेशी भाड़े के आतंकवादियों, ने जम्मू संभाग के पहाड़ी जिलों पुंछ, राजौरी, डोडा, कठुआ, उधमपुर और रियासी में सेना, अन्य सुरक्षा बलों और आम लोगों पर कई गुरिल्ला हमले किए हैं।

इन जिलों के घने जंगलों में आतंकवादियों को घात लगाकर हमला करने और फिर दुर्गम जंगलों में छिपने से रोकने के लिए पैरा कमांडो बल और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित चार हजार से अधिक प्रशिक्षित कमांडो तैनात किए गए हैं।

इन पहाड़ी जिलों में सेना और सीआरपीएफ की तैनाती के अलावा पुलिस ने ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) को ऑटोमेटिक हथियार भी जारी किए हैं।

वीडीसी नागरिकों के समूह हैं जिन्हें जम्मू संभाग के दूरदराज, दुर्गम क्षेत्रों में अपने गांवों और परिवारों की आतंकवादियों से रक्षा करने के लिए हथियार चलाने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

आतंकवादियों ने गुरुवार को घाटी के शोपियां जिले के जैनपोरा इलाके में अशोक चौहान नामक एक गैर-स्थानीय बिहार निवासी की हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित सभी ने इस हमले की व्यापक निंदा की है।

–आईएएनएस

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में बेटियों का दबदबा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 99.80 प्रतिशत अंक

जयपुर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने मंगलवार को आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। यह पहली बार है जब बोर्ड...

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई को पूरा विश्वास, पश्चिम बंगाल में आएगी ममता बनर्जी की सरकार

मुंबई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने हाल ही में 284 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर...

तेल संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए भारत-रूस के बीच बातचीत जारी : राजदूत डेनिस अलीपोव

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष बढ़ता जा रहा है। संघर्ष की वजह से तेल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। कई देशों में तेल का...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

दक्षिण कोरिया में 80 फीसदी से ज्यादा किशोर-युवा एआई की वजह से परेशान, ऑनलाइन उत्पीड़न के शिकार

सोल । दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव के साथ इससे संबंधित खतरा भी दोगुनी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। दक्षिण कोरिया में सोमवार को एक सर्वे...

तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

वॉशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौता जल्द हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका के हालिया हमलों से...

अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी

वाशिंगटन । ईरान में ग्राउंड पर सेना तैनात करने की संभावना को लेकर अमेरिका के सीनेटरों में गहरी चिंता है। अमेरिका के वरिष्ठ नेताओं ने बढ़ते खतरों, साफ मकसद और...

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

नई दिल्ली । लोकसभा ने सोमवार को दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य दिवालियापन प्रक्रिया में गई कंपनियों के मामलों का तेजी...

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

बिहार विधानसभा ने नितिन नवीन के इस्तीफे की अधिसूचना जारी की

पटना । बिहार विधानसभा ने बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन के विधानसभा के इस्तीफे की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी। नितिन नवीन ने राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद...

ममता बनर्जी की ‘हत्या की आशंका’ पर विपक्ष सांसदों ने कहा-बिना इनपुट कोई इतनी बड़ी बात नहीं बोलता

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा खुद की हत्या होने की आशंका का विपक्ष के सांसदों ने समर्थन किया है। विपक्ष के सांसदों ने कहा कि...

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन, आखिरी तारीख 11 मई

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन के क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान को पहचानने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (आरवीपी) 2026 के...

admin

Read Previous

वाराणसी में स्टेडियम के नवीनीकरण के लिए फुटबॉल खिलाड़ियों ने पीएम मोदी का जताया आभार

Read Next

बिहार उपचुनाव के लिए महागठबंधन ने अपने उम्मीदवार घोषित किए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com