वाराणसी में स्टेडियम के नवीनीकरण के लिए फुटबॉल खिलाड़ियों ने पीएम मोदी का जताया आभार

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी जाएंगे। इस दौरान वह अपने संसदीय क्षेत्र को करोड़ों रुपये की सौगात देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री वाराणसी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में तीन चरणों में बनने वाले इनडोर और आउटडोर स्टेडियम के दूसरे और तीसरे चरण का उद्घाटन भी करेंगे। उनके आगमन को लेकर वाराणसी के आरजे शंकर नेत्रालय और सिगरा स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

फुटबॉल टीम के कोच भैरव दत्त ने आईएएनएस से कहा, “फुटबॉल एक वैश्विक खेल है। यह खेल पूरी दुनिया में खेला जाता है। फुटबॉल के लिए सिगरा स्टेडियम का विस्तार सराहनीय कार्य है। अब हम जहां भी जाएंगे, हमें यह कहते हुए गर्व होगा कि हमारे यहां भी फुटबॉल का मैदान है। पहले इस स्टेडियम की हालत बहुत खराब थी। अब देखिए तो यह चमक रहा है। अब इसमें बड़े टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे।”

फुटबॉल अंडर 20 नेशनल सीनियर खिलाड़ी क्रांति ने कहा, “इस मैदान के बनने के बाद हम जैसे फुटबॉल खेलने वाले बच्चों को खेलने का अच्छा मौका मिलेगा। दूसरे बच्चे भी इतना अच्छा मैदान देखकर खेलने के लिए उत्सुक होंगे और देश-विदेश में अपना नाम करेंगे। इसके लिए पीएम मोदी का बहुत आभार व्यक्त करता हूं।”

फुटबॉल खिलाड़ी आंचल पटेल ने कहा, “पहले सिगरा स्टेडियम में इतनी अच्छी सुविधाएं नहीं थीं। लेकिन जब से नरेंद्र मोदी देश के पीएम बने हैं, तब से ऐसा लग रहा है कि देश में बहुत कुछ बदलाव हो सकता है।”

फुटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनेखा कनौजिया ने कहा, “सिगरा स्टेडियम की हालत पहले बहुत खराब थी। अब जब मैंने आज इसे देखा तो हैरान हूं कि यहां इतनी अच्छी व्यवस्था कैसे हो सकती है। हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि पहले की तुलना में यहां कितना बदलाव आया है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि सिगरा स्टेडियम इतना बदल जाएगा। इसके लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देती हूं।”

फुटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी अमृता शर्मा ने कहा, “सिगरा स्टेडियम काफी समय से है। पहले यहां सुविधाएं उतनी अच्छी नहीं थीं। पहले यहां सभी तरह के खेल खेले जाते थे। लेकिन अब इसका विकास हो गया है और फुटबॉल सहित कई तरह के खेलों के लिए विशेष स्टेडियम बनाया गया है। मैं इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देती हूं।”

बता दें कि अभी तक बनारस में एक साथ सभी खेल खेलने की सुविधा नहीं थी, लेकिन अब नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के 27 खेलों में से करीब 21 खेलों की व्यवस्था बनारस के इस खेल परिसर में की जाएगी, जिसमें आउटडोर और इनडोर दोनों तरह के खेल शामिल हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि बनारस के आउटडोर खेलों में फुटबॉल और हॉकी जैसे खेलों के लिए कोई स्थायी मैदान नहीं था, लेकिन अब बनारस के इस खेल परिसर में फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट, वॉलीबॉल समेत अन्य खेलों की एक साथ व्यवस्था है, जिससे खिलाड़ी काफी खुश हैं।

–आईएएनएस

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

आईपीएल 2026: गिल-बटलर की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 रन का लक्ष्य

न्यू चंडीगढ़ । गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के...

अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ, बाकी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें

नई दिल्ली | भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ...

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

admin

Read Previous

न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद ऋषभ पंत ने किया खास पोस्ट

Read Next

जम्मू-कश्मीर : उरी में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com